दिल्ली: प्रगति मैदान के टनल में हुई लूट , पिस्टल की नोक पर कार को रोका, फिर…
राजधानी दिल्ली में बदमाशों के हौसले कितने बुलंद हैं, इसका ताजा उदाहरण है प्रगति मैदान टनल में हुई 2 लाख रुपये की लूट. यहां हथियार की नोक पर बदमाशों ने कैब रोककर एक शख्स से दो लाख रुपये लूट लिए.
राजधानी दिल्ली में बदमाशों के हौसले कितने बुलंद हैं, इसका ताजा उदाहरण है प्रगति मैदान टनल में हुई 2 लाख रुपये की लूट. यहां हथियार की नोक पर बदमाशों ने कैब रोककर एक शख्स से दो लाख रुपये लूट लिए. घटना का हैरान करने वाला सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि 4 बदमाश 2 मोटर साइकिलों पर सवार होकर आते हैं और फिर बंदूक की नोक पर लूट को अंजाम देते हैं. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.
बंदूक की नोक पर हुई लूट
पटेल साजन कुमार नाम के शख्स ओमिया इंटरप्राइजेज, चांदनी चौक में डिलीवरी एजेंट के रूप में काम करते है. 24 जून को वो अपने एक साथी जिगर पटेल के साथ चांदनी चौक से गुरुग्राम के लिए निकले. उनके पास पैसों से भरा बैग था जो उन्हें वहां किसी को देना था. दोनों ने लाल किला से एक ओला कैब बुक की और रिंग रोड पर गुरुग्राम जाते समय वो प्रगति मैदान वाली टनल में दाखिल हुए. तभी दो मोटरसाइकिलों पर सवार 4 बदमाशों ने बंदूक दिखाकर कैब रोकी और बैग लूट लिया. जिसमें करीब 1.5 से 2 लाख रुपये थे.
इसके बाद लूट के इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और बदमाशों की तलाश जारी है. लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि दिनदहाड़े हुई ये वारदात, जो दिल्ली पुलिस पर कई सवाल खड़े करती है.
केजरीवाल ने मांगा एलजी से इस्तीफा
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस घटना को लेकर एक बार फिर उपराज्यपाल पर निशाना साधा है. केजरीवाल ने लिखा, ‘एलजी को इस्तीफा देना चाहिए.किसी ऐसे व्यक्ति के लिए राह बनाएं जो दिल्ली के लोगों को सुरक्षा प्रदान कर सके.अगर केंद्र सरकार दिल्ली को सुरक्षित नहीं बना सकती तो इसे हमें सौंप दें. हम आपको दिखाएंगे कि किसी शहर को उसके नागरिकों के लिए कैसे सुरक्षित बनाया जाता है.’
पुलिस ने मामले में आईपीसी की धारा 397 (डकैती, या मौत या गंभीर चोट पहुंचाने के प्रयास के साथ डकैती) और 34 (सामान्य इरादा) के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने कहा कि वे शिकायतकर्ताओं, उनके नियोक्ता और अन्य कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या इसमें कोई अंदर का आदमी तो शामिल नहीं था.

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 7 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 7 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 10 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 92 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 163 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 196 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 433 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 434 दिन पहले