गुरुग्राम: सड़क पर न्यूड होकर दौड़ पड़ा विदेशी युवक, लोगों ने पकड़कर पेड़ से बांधा
दिल्ली से सटे गुरुग्राम की पुलिस ने बुधवार को एक विदेशी नागरिक को यहां सड़क पर नग्न होकर दौड़ने के आरोप में हिरासत में लिया. एक अधिकारी ने ये जानकारी दी है.
दिल्ली से सटे गुरुग्राम की पुलिस ने बुधवार को एक विदेशी नागरिक को यहां सड़क पर नग्न होकर दौड़ने के आरोप में हिरासत में लिया. एक अधिकारी ने ये जानकारी दी है. पुलिस के मुताबिक, शख्स के नाइजीरियाई नागरिक होने का संदेह है और उसे मेडिकल जांच के लिए सेक्टर 10 के सिविल अस्पताल ले जाया गया है.
बादशाहपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक मदन लाल ने कहा, “अगर उसकी मानसिक स्थिति स्थिर है, तो उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा.” बुधवार शाम करीब 6 बजे वह सेक्टर 69 के ट्यूलिप चौक के पास सड़क के बीच नग्न अवस्था में दौड़ता देखा गया, जिससे ट्रैफिक जाम हो गया. अधिकारी ने कहा कि जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तो वह एक गांव की ओर भागा, जहां स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और एक पेड़ से बांध दिया.
बीच सड़क नग्न होकर तंत्र मंत्र करने लगा शख्स
गौरतलब है कि बीते साल नवंबर में मुंबई से ऐसा ही मामला सामने आया था. महाराष्ट्र के ठाणे में उस वक्त हड़कंप मंच गया जब लोगों ने सड़क पर एक व्यक्ति को तंत्र-मंत्र करते देखा. वह नग्न अवस्था में बैठा हुआ था. आग जलाकर उसमें कुछ सामग्री डालकर वो जादू-टोना कर रहा था. उसकी इस हरकत को देखने के लिए लोगों का हुजूम लग गया. इससे करीब आधे घंटे तक ट्रैफिक जाम रहा. घटना कल्याण पश्चिम के आगरा रोड इलाके की है. यहां रात करीब 11.30 बजे बीच सड़क पर एक होटल के पास एक व्यक्ति नंगा बैठा था. वह लकड़ी के टुकड़ों में आग लगाकर उनमें कुछ डाल रहा था. उसके सामने स्टील की सात कटोरियां रखी हुई थीं. जिनमें कुछ सामग्री थी.
बीच सड़क इस अजीबो-गरीब घटना को देखने के लिए स्थानीय लोग और कुछ राहगीर वाहन रोककर खड़े हो गए. देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई. इसी बीच मोहने मोहल्ले के एक शख्स ने यह देखा और स्थानीय पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने उसको हिरासत में ले लिया.

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 7 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 7 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 10 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 92 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 163 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 196 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 433 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 434 दिन पहले