कर्नाटक में लिंगायतों ने भी दिया भाजपा को बड़ा झटका, समीक्षा के लिए भाजपा जल्द करेगी बैठक
नई दिल्ली । कर्नाटक के विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार ने भाजपा को करारा झटका दे दिया है।
नई दिल्ली । कर्नाटक के विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार ने भाजपा को करारा झटका दे दिया है। भाजपा को 2018 के 104 सीटों की तुलना में इस बार सिर्फ 65 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा है, जबकि कांग्रेस शानदार जीत हासिल करते हुए 136 सीटों पर अपना परचम लहराती नजर आ रही है। दक्षिण भारत के अन्य राज्यों में विस्तार की मुहिम में जुटी भाजपा को कर्नाटक के चुनावी नतीजों से बड़ा झटका लगा है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, कर्नाटक में मिली इस करारी हार की समीक्षा के लिए भाजपा जल्द ही बैठक कर सकती है। कर्नाटक भाजपा के एक दिग्गज नेता ने बताया कि पार्टी विधानसभा स्तर, जिला स्तर और राज्य स्तर पर हार के कारणों की समीक्षा करेगी और इस बात का विश्लेषण करेगी कि पार्टी अपने मुद्दों के साथ जनता को क्यों नहीं कनेक्ट कर पाई?
दरअसल, प्रारंभिक तौर पर पार्टी का यह मानना है कि जेडी-एस का वोट कांग्रेस को मिलने के कारण उसे इतनी शानदार जीत मिली है, लेकिन पार्टी के लिए सबसे चिंताजनक नतीजे मुंबई कर्नाटक और हैदराबाद कर्नाटक से आए हैं। इन दोनों ही इलाकों को लिंगायत बहुल इलाका माना जाता है। पार्टी की तरफ से राज्य में लिंगायतों के बड़े नेता बीएस येदियुरप्पा लगातार चुनाव प्रचार कर रहे थे। वहीं पार्टी ने लिंगायत समुदाय के ही बसवराज बोम्मई को मुख्यमंत्री बना रखा था और चुनाव जीतने पर उन्हें ही मुख्यमंत्री बनाने का वादा भी किया था, लेकिन इसके बावजूद लिंगायत मतदाताओं का वोट नहीं मिल पाना भाजपा के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है। भाजपा के लिए सबसे ज्यादा चिंताजनक बात तो यह है कि इस बार बड़ी तादाद में कांग्रेस लिंगायत विधायकों को जिताकर लाई है और अगर यह ट्रेंड कंटिन्यू रहा तो पार्टी के लिए राज्य में रिवाइव करना बहुत मुश्किल होगा।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 8 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 8 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 11 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 93 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 164 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 197 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 434 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 435 दिन पहले