Chhindwara
चौरई ग्रामीण मंडल अध्यक्ष की झूठी शिकायत के खिलाफ लामबंद हुई भाजपा ज्ञापन देकर किया विरोध
शनिवार को चौरई ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पर दबाव देकर झूठी रिपोर्ट दर्ज करवाने के विरोध में भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू और पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने लामबंद होकर कलेक्टर एवम एसपी को ज्ञापन सौंपा जिला भाजपा द्वारा ज्ञापन में कहा गया कि राजनीतिक द्वेष के चलते राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा के सदस्यों द्वारा धरना प्रदर्शन और चक्का जाम कर अध्यक्ष भाजपा ग्रामीण मंडल चौरई एवं पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष शैलेन्द्र रघुवंशी के ऊपर दिनांक 29 जून को एक शिक्षक के साथ मारपीट करने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की जा रही है उक्त शिकायत के संबंध में ज्ञापन में बताया गया कि 29 जून को शिकायतकर्ता विजय उर्फ पप्पू और उसके साथी ग्राम हरदुआमाल गये ही नहीं है और जो व्यक्ति ग्राम में था ही नहीं उसके साथ मारपीट कैसे हो सकती है।
Abhishek Raghuvanshi July 17, 2023