देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 5 बार पढ़ी गई

सीमा हैदर को वापस नहीं भेजा तो पाकिस्तान में हिंदुओं के मंदिर पर रॉकेट लांचर छोड़े, घरों पर अंधाधुंध गोलियां चलाई

पाकिस्तान से भागकर भारत आई सीमा हैदर वापस अपने देश लौटना नहीं चाहती है लेकिन पाकिस्तानी इस बात को लेकर आक्रोशित हैं।

Abhishek Raghuvanshi17 जुलाई 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

पाकिस्तान से भागकर भारत आई सीमा हैदर वापस अपने देश लौटना नहीं चाहती है लेकिन पाकिस्तानी इस बात को लेकर आक्रोशित हैं। आज पाकिस्तान के सिंध में हिंदुओं के मंदिर पर न सिर्फ रॉकेट लांचर दागे गए बल्कि हिंदुओं के घरों पर अंधाधुंध गोलियां भी चलाई गई। इस बात की पुष्टि पाकिस्तान पुलिस ने भी की है। पाकिस्तान के सिंध के काशमोर में ये रॉकेट लांचर दागे गए। यह मंदिर बागड़ी समुदाय का है। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी डकैत रानो शार ने ली है जिसने सीमा को वापस करने के लिए एक वीडियो भी जारी किया था। इस वीडियो में रानो शार ने कहा था हमारी लड़की वापस हमें कर दो। यदि ऐसा नहीं किया गया तो हम पाकिस्तान में मंदिरों पर हमला करेंगे। दोपहर में इन डकैतों ने जब मंदिर पर रॉकेट लांचर छोड़े और हिंदुओं के घरों पर गोलियां चलाना शुरू की तो वहां भगदड़ मच गई। लोग आसपास के सुरक्षित स्थान पर पहुंचने लगे हालांकि इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं आई है। बागड़ी समुदाय के सदस्य डॉ. सुरेश ने कहा कि डकैतों द्वारा दागे गए रॉकेट लांचर से कोई जानमाल की हानि नहीं हुई। उधर, गोलीबारी व रॉकेट लांचर छोड़े जाने के बाद पाकिस्तान की पुलिस मौके पर पहुंची जिससे डकैत भाग गए। आपको बता दें सीमा सिंध प्रांत की है और वह पब्जी गेम के खेल में भारत के रहने वाले सचिन मीणा को दिल दे बैठी। वह पाकिस्तान से भागकर नेपाल के रास्ते भारत आ गई। 4 जुलाई को उत्तर प्रदेश पुलिस को सीमा व उसके तीन बच्चों के भारत में होने की जानकारी लगी तो सीमा व सचिन दोनों को गिरफ्तार कर लिया। बाद में न्यायालय सीमा- सचिन को जमानत पर छोड़ दिया। यह बात भी आ रही है कि सीमा-सचिन सुरक्षा में है ताकि उनपर हमला न हो सके।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
रॉबर्ट एफ. केनेडी जूनियर के अरबों पर बयान से उठी निंदाWorldरॉबर्ट एफ. केनेडी जूनियर के अरबों पर बयान से उठी निंदा 6 घंटे पहलेनॉर्वे और फिनलैंड के नेता पुतिन के साथ दुर्लभ कॉलWorldनॉर्वे और फिनलैंड के नेता पुतिन के साथ दुर्लभ कॉल 6 घंटे पहलेफ्लावियो बोल्सोनारो की पार्टी ने ब्राज़ील चुनाव के परिणाम स्वीकार किएWorldफ्लावियो बोल्सोनारो की पार्टी ने ब्राज़ील चुनाव के परिणाम स्वीकार किए 23 घंटे पहलेDictionary.com ने चुना ‘maxxing’ 2026 का शब्द वर्षWorldDictionary.com ने चुना ‘maxxing’ 2026 का शब्द वर्ष 23 घंटे पहलेTrump पर निजी नागरिकों का मुकदमा: व्हाइट हाउस मीडिया पहुँच पर प्रतिबंधWorldTrump पर निजी नागरिकों का मुकदमा: व्हाइट हाउस मीडिया पहुँच पर प्रतिबंध 1 दिन पहलेब्राज़ील के राष्ट्रपति लूला ने चौथा कार्यकाल जीतकर फ्लावियो बोलसोनारो को हरायाWorldब्राज़ील के राष्ट्रपति लूला ने चौथा कार्यकाल जीतकर फ्लावियो बोलसोनारो को हराया 1 दिन पहलेपाकिस्तान, सऊदी और तुर्की के नेता टेहरान में बैठक के लिए तैयारWorldपाकिस्तान, सऊदी और तुर्की के नेता टेहरान में बैठक के लिए तैयार 1 दिन पहलेबुएलो और ऑस्टेन ने उत्तरी यूरोप में 150,000 घरों में बिजली कटौती कीWorldबुएलो और ऑस्टेन ने उत्तरी यूरोप में 150,000 घरों में बिजली कटौती की 1 दिन पहले
टेस्ला का रोडस्टर सुपरकार: 2 सेकंड से कम में 0-60 मील/घंटाWorldटेस्ला का रोडस्टर सुपरकार: 2 सेकंड से कम में 0-60 मील/घंटा 12 दिन पहलेएलोन मस्क ने 366 मिलियन डॉलर खर्च करके रिपब्लिकन को समर्थन दियाWorldएलोन मस्क ने 366 मिलियन डॉलर खर्च करके रिपब्लिकन को समर्थन दिया 13 दिन पहले2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकसWorld2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकस 13 दिन पहलेलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज कियाWorldलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज किया 13 दिन पहलेरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार कियाWorldरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया 13 दिन पहलेAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता हैWorldAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता है 13 दिन पहलेहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्राWorldहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्रा 14 दिन पहलेएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दानWorldएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दान 14 दिन पहले
↑