देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 1 बार पढ़ी गई

टाइपिंग एरर के चलते US के सेंसेटिव मेल माली पहुंचे:MIL की जगह ML लिखते रहे अफसर, इंटरनेट कंपनी ने एक लाख से ज्यादा ई-मेल कलेक्ट किए

इस गलती को सबसे पहले डच इंटरनेट एंटरप्रेन्योर जोहान्स जुर्बियर ने पकड़ा। जो माली सरकार के ईमेल को हैंडल करते हैं। अमेरिका की सेना से जुड़े लाखों सेंसेटिव ईमेल गलती से माली को भेज दिए गए हैं।

Abhishek Raghuvanshi18 जुलाई 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
इस गलती को सबसे पहले डच इंटरनेट एंटरप्रेन्योर जोहान्स जुर्बियर ने पकड़ा। जो माली सरकार के ईमेल को हैंडल करते हैं। - Dainik Bhaskar
इस गलती को सबसे पहले डच इंटरनेट एंटरप्रेन्योर जोहान्स जुर्बियर ने पकड़ा। जो माली सरकार के ईमेल को हैंडल करते हैं।

अमेरिका की सेना से जुड़े लाखों सेंसेटिव ईमेल गलती से माली को भेज दिए गए हैं। यह सब एक छोटी सी टाइपिंग एरर के कारण हुआ है। माली एक पश्चिम अफ्रीकी देश है जो रूस का सहयोगी है।

फाइनेंशियल टाइम्स के मुताबिक, लीक हुए मेल में राजनयिक दस्तावेज, टैक्स रिटर्न, पासवर्ड और टॉप ऑफिसर्स की यात्रा से जुड़ी डिटेल भेजी गई थी।

इतनी बड़ी चूक कैसे हुई और कैसे पकड़ी गई…
1. किस टाइपिंग मिस्टेक की वजह से मेल माली पहुंच गए?
यह सबकुछ एक छोटी सी गलती के चलते हुआ। दरअसल अमेरिकी सेना “.MIL” डोमेन का उपयोग करती है। मेल भेजते समय I लेटर मिस हो गया और सभी जानकारी माली के डोमेन “.ML” पर पहुंच गई।

2. किन अमेरिकी अफसरों ने मेल भेजने में गड़बड़ी की?
गलत एड्रेस पर भेजे गए ये ईमेल अमेरिकी सेना के स्टाफ की तरफ से भेजे जा रहे थे। यही नहीं अमेरिकी सेना के साथ काम करने वाले ट्रैवल एजेंट, अमेरिकी खुफिया एजेंसी के कर्मचारी भी यही गलती दोहरा रहे थे।

इस साल की शुरुआत में आए एक ईमेल में कथित तौर पर अमेरिकी सेना के चीफ ऑफ स्टाफ जनरल जेम्स मैककॉनविले की इंडोनेशिया यात्रा का कार्यक्रम शामिल था।

3. यह गड़बड़ी कैसे पकड़ी गई?
इस गलती को सबसे पहले डच इंटरनेट एंटरप्रेन्योर जोहान्स जुर्बियर ने पकड़ा। जो माली सरकार के ईमेल को हैंडल करते हैं। उन्होंने फाइनेंशियल टाइम्स को बताया कि वह अमेरिकी सरकार को इसके बारे में कई बार बता चुके हैं लेकिन पिछले 10 सालों से ऐसा हो रहा है।

जुर्बियर ने बताया, वह जनवरी से अब तक 1,17,000 गलत ईमेल पकड़ चुके हैं। जिसमें लगभग 1,000 मेल्स पिछले बुधवार को इकठ्ठा किए गए।

4. अब अमेरिका ने क्या कदम उठाया है?
इस महीने ज़ुर्बियर ने अमेरिकी अधिकारियों को इसके बारे में एक लेटर भी लिखा। उन्होंने कहा कि अमेरिका के विरोधियों द्वारा इसका फायदा उठाया जा सकता है।

उधर मामला समाने आते ही पेंटागन ने कहा कि उसने इस मुद्दे को हल करने के लिए कदम उठाए हैं। पेंटागन के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कमांडर टिम गोर्मन ने फाइनेंशियल टाइम्स को बताया कि रक्षा विभाग को इस मामले की जानकारी है। मेल भेजने वाले सभी लोगों को बता दिया गया कि ईमेल एड्रेस भरने के बाद उसे वैरिफाई जरूर कर लें।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
रॉबर्ट एफ. केनेडी जूनियर के अरबों पर बयान से उठी निंदाWorldरॉबर्ट एफ. केनेडी जूनियर के अरबों पर बयान से उठी निंदा 5 घंटे पहलेनॉर्वे और फिनलैंड के नेता पुतिन के साथ दुर्लभ कॉलWorldनॉर्वे और फिनलैंड के नेता पुतिन के साथ दुर्लभ कॉल 5 घंटे पहलेफ्लावियो बोल्सोनारो की पार्टी ने ब्राज़ील चुनाव के परिणाम स्वीकार किएWorldफ्लावियो बोल्सोनारो की पार्टी ने ब्राज़ील चुनाव के परिणाम स्वीकार किए 22 घंटे पहलेDictionary.com ने चुना ‘maxxing’ 2026 का शब्द वर्षWorldDictionary.com ने चुना ‘maxxing’ 2026 का शब्द वर्ष 22 घंटे पहलेTrump पर निजी नागरिकों का मुकदमा: व्हाइट हाउस मीडिया पहुँच पर प्रतिबंधWorldTrump पर निजी नागरिकों का मुकदमा: व्हाइट हाउस मीडिया पहुँच पर प्रतिबंध 1 दिन पहलेब्राज़ील के राष्ट्रपति लूला ने चौथा कार्यकाल जीतकर फ्लावियो बोलसोनारो को हरायाWorldब्राज़ील के राष्ट्रपति लूला ने चौथा कार्यकाल जीतकर फ्लावियो बोलसोनारो को हराया 1 दिन पहलेपाकिस्तान, सऊदी और तुर्की के नेता टेहरान में बैठक के लिए तैयारWorldपाकिस्तान, सऊदी और तुर्की के नेता टेहरान में बैठक के लिए तैयार 1 दिन पहलेबुएलो और ऑस्टेन ने उत्तरी यूरोप में 150,000 घरों में बिजली कटौती कीWorldबुएलो और ऑस्टेन ने उत्तरी यूरोप में 150,000 घरों में बिजली कटौती की 1 दिन पहले
टेस्ला का रोडस्टर सुपरकार: 2 सेकंड से कम में 0-60 मील/घंटाWorldटेस्ला का रोडस्टर सुपरकार: 2 सेकंड से कम में 0-60 मील/घंटा 12 दिन पहलेएलोन मस्क ने 366 मिलियन डॉलर खर्च करके रिपब्लिकन को समर्थन दियाWorldएलोन मस्क ने 366 मिलियन डॉलर खर्च करके रिपब्लिकन को समर्थन दिया 13 दिन पहले2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकसWorld2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकस 13 दिन पहलेलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज कियाWorldलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज किया 13 दिन पहलेरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार कियाWorldरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया 13 दिन पहलेAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता हैWorldAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता है 13 दिन पहलेहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्राWorldहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्रा 14 दिन पहलेएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दानWorldएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दान 14 दिन पहले
↑