देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 1 बार पढ़ी गई

251 भक्त एक ही वेषभूषा में खीचेंगे बाबा रणजीत का स्वर्ण रथ ,चार दिवसीय रणजीत अष्टमी महोत्सव में शुक्रवार अलसुबह निकलेगी प्रभातफेरी, तैयारियां शुरू

इंदौर, 11 दिसंबर। रणजीत हनुमान मंदिर पर हर वर्ष होने वाले रणजीत अष्टमी महोत्सव को लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। रविवार को महोत्सव को लेकर गठित की गई सभी कमेटियों ने अपनी-अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

Abhishek Raghuvanshi12 दिसंबर 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर, 11 दिसंबर। रणजीत हनुमान मंदिर पर हर वर्ष होने वाले रणजीत अष्टमी महोत्सव को लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। रविवार को महोत्सव को लेकर गठित की गई सभी कमेटियों ने अपनी-अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया। इसमें 251 भक्तों की एक टीम को बताया गया कि उन्हें रथ खींचने के दौरान किन-किन बातों और सावधानियों का ध्यान रखना है। साथ ही उन सभी की वेषभूषा भी एक जैसी होगी। रथ खींचने वाले भक्त नंगे पैर ही चलेंगे।

मंदिर के मुख्य पुजारी पं. दीपेश व्यास ने बताया कि इस बार भी चार दिवसीय महोत्सव में सभी आयोजनों को सोशल मीडिया के माध्यम से लाइव दर्शन करवाए जाएंगे। रणजीत अष्टमी के उपलक्ष्य में निकलने वाले स्वर्ण रथ को 251 सदस्यीय भक्तों की टीम खींचेगी। प्रभातफेरी संचालन के लिए 51 भक्तों की टीम बनाई जा रही है। वहीं, यात्रा समापन पर मंदिर के ग्राउंड में प्रसाद वितरण के लिए 100 भक्तों की टीम, नि:शुल्क रक्षासूत्र वितरण के लिए 50 भक्तों की टीम, अतिथि स्वागत के लिए 11 भक्तों की टीम बनाई गई है।

सिर्फ बैंड व भजन गायक ही होंगे शामिल

रणजीत अष्टमी पर निकले वाली प्रभातफेरी में सिर्फ बैंड व भजन गायक ही शामिल रहेंगे, यात्रा में डीजे पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे। यात्रा मार्ग में लगने वाले स्वागत मंच सडक़ की ओर चौड़ाई में सिर्फ 6 फीट रहेंगे। यात्रा मार्ग के मोड़ पर 200 फीट जगह खाली रखने की अपील की गई है ताकि स्वर्ण रथ को आसानी से मोड़ा जा सके। वहीं सोशल मीडिया या फ्लेक्स पर रणजीत बाबा के अलावा किसी का भी फोटो नहीं लगाए जाएंगे।

प्रशासन की अनुमति होगी अनिवार्य

यात्रा मार्ग पर स्वेच्छा से स्वागत मंच लगाने वाले स्वयं की सफाई व्यवस्था रखेंगे। यात्रा में लगने वाले समस्त वाहन, भजन गायकों के लिए पुलिस व प्रशासन की अनुमति अनिवार्य होगी। 15 दिसंबर को शाम 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक अनुमति प्राप्त सभी बैंड, वाहन, भजन गायक मंदिर प्रांगण के ग्राउंड पर उपस्थित रहेंगे। प्रभातफेरी में सभी पुरुष कुर्ते-पायजामे में व महिलाएं पीली साड़ी पहनकर शामिल होंगी।

सभी भक्तों के मस्तक पर लगेगा तिलक

सभी भक्तों के मस्तक पर तिलक लगाया जाएगा। पुलिस व भक्त मंडल पूरी यात्रा में सिविल ड्रेस में रहेंगे ताकि असामाजिक तत्वों पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। यात्रा में शामिल सभी भक्तों से आग्रह किया गया है कि वे कीमती आभूषण पर्स व अन्य कीमती सामान न लेकर आएं।

चार दिनों में यह होंगे आयोजन

चार दिवसीय महोत्सव में पहले दिन 13 दिसंबर को सुबह 11 बजे ध्वजारोहण होगा। 14 दिसंबर को शाम 6 बजे से दीपोत्सव व भजन संध्या होगी। 15 दिसंबर को सुबह 11 बजे विग्रह प्रतिमा का अभिषेक व रक्षा सूत्रों की सिद्धि होगी। 16 दिसंबर को सुबह 5 बजे रणजीत बाबा की विशाल प्रभातफेरी निकलेगी।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
कानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्मानाIndoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 9 घंटे पहलेदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौरIndoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 9 घंटे पहलेअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डियाIndoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 1 दिन पहले13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखायाIndore13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखाया 1 दिन पहलेअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रहीIndoreअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रही 1 दिन पहलेअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदमIndoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 2 दिन पहलेअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारीIndoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 2 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 4 दिन पहले
“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 11 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 13 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 13 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 14 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 14 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 14 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 14 दिन पहलेहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्तIndoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 14 दिन पहले
खाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 20 दिन पहलेराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमणIndoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 20 दिन पहलेधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजितIndoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 20 दिन पहलेएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकनIndoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 20 दिन पहलेसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरणIndia Newsसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरण 20 दिन पहलेसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाईIndoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 20 दिन पहलेशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 20 दिन पहलेइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोनाIndoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 20 दिन पहले
↑