ब्रांडेड कंपनी की सीमेंट में सस्ती क्वालिटी की सीमेंट पैकिंग कर बाजार में बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश पुलिस ने गोदाम पर दबिश देने के बाद 352 सीमेंट की बोरियां सीमेंट और पैकेजिंग करने का मशीनें सहित आईसर वाहन को जप्त किया है वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल मामला बाणगंगा थाना क्षेत्र का है जहां पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ब्रांडेड कंपनी की पैकेजिंग कर सस्ती सीमेंट भरकर सप्लाई की जा रही है जिस पर पुलिस ने सूचना के बाद एक आईसर वाहन को रोकने पर तलाशी लेने पर पता चला कि उसमें उक्त ब्रांडेड कंपनी की बोरिओ में सस्ती सीमेंट भरी हुई है पुलिस ने सीमेंट बनाने वाले गोदाम पर भी छापा मारा जहां बड़ी मात्रा में लगभग 352 बोरी सीमेंट और पैकेजिंग करने का सामान बरामद कर आईसर वाहन को जब्त किया है मौके से गोदाम संचालक आकाश लाभाते को गिरफ्तार किया है आरोपी सस्ती कंपनी की सीमेंट को ब्रांडेड कंपनी की सीमेंट की बोरियों में पैकेजिंग करता था और इंदौर के कई दुकानदारों को सप्लाई करने का काम कर रहा था जिसमें सस्ती कम कीमत की सीमेंट खरीदकर ब्रांडेड कंपनी की महंगी सीमेंट बनाकर बेचने का व्यापार कर रहा था पुलिस ने धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है और जांच की जा रही है।
