पुलिस ने महिला के साथ कट्टे की नोंक पर लूट करने वाले बदमाशों के एक साथी को मोटर सायकिल एवं लूटे गये मंगलसूत्र व चैन सहित किया गिरफ्तार
ग्वालियर पुलिस ने आधे घंटे के भीतर हुई दो लूट की बारदातों का किया खुलासा। महिला से लूटी सोने की चैन, मंगल सूत्र सहित दूसरे व्यक्ति से लूटी गई मोटर सायकिल को भी किया बरामद।
- ग्वालियर पुलिस ने आधे घंटे के भीतर हुई दो लूट की बारदातों का किया खुलासा।
- महिला से लूटी सोने की चैन, मंगल सूत्र सहित दूसरे व्यक्ति से लूटी गई मोटर सायकिल को भी किया बरामद।
- बदमाशों द्वारा लूट में प्रयुक्त की गई मोटर सायकिल को पुलिस द्वारा घटना दिनांक को ही किया जा चुका है जप्त।
ग्वालियर। 16.08.2022। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे द्वारा दिनांक 11.08.2022 को ग्राम जखारा के आगे मोटर सायकिल सवार फरियादी की बहन के साथ मगंलसूत्र व चैन लूट की बारदात को गंभीरता से लेते हुए अति0 पुलिस अधीक्षक शहर-पूर्व/अपराध श्री राजेश डण्डोतिया को क्राईम ब्रांच एवं थाना हस्तिनापुर पुलिस की टीम बनाकर उक्त बदमाशों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। दिनांक 14.08.2022 को पुलिस अधीक्षक ग्वालियर को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त लूट की बारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों के एक साथी को ग्राम खरौआ शीतला मंदिर के पास, गोहद जिला भिण्ड में देखा गया है। उक्त सूचना पर से एसपी ग्वालियर द्वारा एएसपी शहर-पूर्व/अपराध को पुलिस बल की टीम से उक्त सूचना की तस्दीक कर बदमाश की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन उप पुलिस अधीक्षक अपराध श्री रत्नेश तोमर, श्री विजय भदौरिया एवं एसडीओपी बेहट श्रीमती आकांक्षा जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राईम निरी0 दामोदर गुप्ता एवं थाना प्रभारी हस्तिनापुर उनि0 सुरजीत परमार के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच तथा थाना हस्तिनापुर पुलिस बल की संयुक्त टीम को मुखबिर के बताये स्थान ग्राम खरौआ शीतला मंदिर के पास, गोहद जिला भिण्ड पर भेजा गया। पुलिस टीम ने उक्त स्थान से एक संदिग्ध व्यक्ति को धरदबोचा। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये बदमाश से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर दिनांक 11.08.22 को ग्राम जखारा के पास मोटर सायकिल सवार महिला के साथ मंगलसूत्र, चैन लूट करना स्वीकार किया। घटना के संबंध में और अधिक पूछताछ करने पर उसने बताया कि महिला के साथ लूट करने के उपरांत हम मोटर सायकिल से घटनास्थल से फरार हो गये थे। रास्ते मे मोटर सायकिल के खराब हो जाने पर हम लोग कट्टे की नोंक पर एक व्यक्ति से उसकी मोटर सायकिल लूट कर मौके पर से भाग गये थे। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये बदमाश की निशादेही पर दूसरे व्यक्ति से लूटी गई एचएफ डीलक्स मोटर सायकिल को बरामद कर लिया गया। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये बदमाश को थाना हस्तिनापुर के अपराध क्रमांक 81/2022 धारा 392 भादवि, 11/13 एमपीडीपीके एक्ट मंे गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय पेश किया जाकर रिमांड पर लिया गया। पुलिस रिमांड में की गई पूछताछ में गिरफ्तार बदमाश ने बताया कि उसके द्वारा महिला से लूटे गये मंगलसूत्र एवं सोने की चैन को नारायण विहार स्थित किराये के मकान में छिपा कर रख दिया है जिसे पुलिस टीम द्वारा बरामद कर लिया गया। पुलिस टीम द्वारा उक्त गिरफ्तार बदमाश से उसके अन्य दो साथियों एवं लूटे गये मशरूका व घटना में प्रयुक्त हथियार के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
ज्ञात हो कि दिनांक 11.08.2022 को फरियादी द्वारा थाना हस्तिनापुर आकर रिपोर्ट की थी कि मोटर सायकिल से ग्राम खुरैरी से अपनी बहन को लेकर ग्राम गुंधारा आते समय जखारा के पास तीन मोटर सायकिल सवार बदमाश कट्टे की नोंक पर मेरी बहन के गले से मंगलसूत्र, सोने की चैन एवं एक सोने की मनचली पतलिया कुल बजनी 05 तोला लूट कर ग्राम जखारा की ओर भागे है, मेरे द्वारा उनका पीछा किया जाने पर उनकी मोटर सायकिल रास्ते में खराब हो गई उक्त बदमाशों द्वारा अपने बचाब में कट्टे से हवाई फायर किया गया एवं सुपावली की तरफ से आ रहे एक मोटर सायकिल सवार से कट्टे की नोंक पर उसकी मोटर सायकिल छीन ली और कट्टा लहराते हुए वहां से फरार हो गये। उक्त सूचना पर से थाना प्रभारी द्वारा उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया था। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर से बदमाशों की मोटर सायकिल को जप्त कर लिया गया एवं सूचना मिलने के आधे घंटे के भीतर ही उक्त तीनों आरोपियों का चिन्हित भी कर लिया गया।
बरामद मशरूकाः एक मंगलसूत्र, एक सोने की चैन एवं एक एचएफ डीलक्स मोटर सायकिल।
सराहनीय भूमिका- उक्त आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरी0 निरी0 दामोदर गुप्ता, थाना प्रभारी हस्तिनापुर उनि0 सुरजीत परमार, क्राईम ब्रांच टीम- सउनि0 राजीव सोलंकी, म0प्रआर0 अर्चना कंसाना, प्रआर0 रामबाबू सिंह, मनोज एस0, आर0 प्रदीप यादव, प्रमोद शर्मा, रूपेश शर्मा, जैनेन्द्र गुर्जर, कपिल पाठक, गौरव आर्य, आशीष शर्मा, अरूण पवैया, थाना हस्तिनापुर टीम- सउनि0 वीरसिंह कुशवाह, प्रआर0 वकील गुर्जर, आर0 अंकित जाट, कृष्णपाल सिंह तोमर, धर्मेंद्र, धीर सिंह सिकरवार की सराहनीय भूमिका रही।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले