देश की बात, आपके शहर से
Indore23°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsIndia News
इंदौर 14 बार पढ़ी गई

वरिष्ठ पत्रकार व इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी का राजबाड़ा 2 रेसीडेंसी नाम से मशहूर इस हफ्ते का नया कालम प्रदेश की राजनीति की खास खबरों के साथ

राजवाड़ा-2-रेसीडेंसी (अरविंद तिवारी) बात यहां से शुरू करते हैं… मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का त्रिकोण लोग समझ ही नहीं पा रहे हैं।

Abhishek Raghuvanshi16 अगस्त 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
rajwada to residency
राजवाड़ा-2-रेसीडेंसी

(अरविंद तिवारी)

बात यहां से शुरू करते हैं…

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का त्रिकोण लोग समझ ही नहीं पा रहे हैं। इनमें से कब किसे निपटा दे और किसका नजदीकी हो जाए यह समझ में नहीं आता। पिछले 6 महीने में कई मौके ऐसे आए, जब एक-दूसरे को निपटाने में कोई कसर बाकी नहीं रखने वाले ये नेता खुलकर एक-दूसरे की तारीफ करते दिखे। हालांकि पर्दे के पीछे निपटाने का खेल पूरी ताकत से जारी है। तीनों को बस मौके का इंतजार है।

नरेंद्रसिंह तोमर और ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में होते हुए भी ग्वालियर और मुरैना में महापौर के चुनाव में जिस तरह भाजपा के पटिये उलाल हुए, उसने दिल्ली और भोपाल में बैठे पार्टी के दिग्गजों की नींद हराम कर दी है। हालांकि कुछ लोग मन ही मन खुश भी हैं। मुद्दा यह है कि तोमर और सिंधिया दोनों ही ग्वालियर-चंबल संभाग में अपनी सल्तनत कायम रखना चाहते हैं। समर्थकों को उपकृत करने में भी पीछे नहीं रहते हैं। किसी ओर नेता की दखलंदाजी इन्हें पसंद भी नहीं है, लेकिन नतीजे दोनों ही नहीं दे पा रहे हैं। हालात के मद्देनजर पार्टी में इस बात पर जरूर विचार मंथन शुरू हो गया है कि आखिर कैसे इस पेंच को सुलझाया जाए, नहीं तो 2023 के विधानसभा चुनाव में बुरी गत होना तय है।

बंगाल के प्रभार से मुक्त किए जाने के बाद कैलाश विजयवर्गीय की अगली भूमिका पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के रूप में क्या होगी, इस पर सबकी निगाहें हैं। अमित शाह के प्रिय पात्र माने जाने वाले विजयवर्गीय दिल्ली में ही बरकरार रहेंगे या उनकी मध्यप्रदेश में वापसी होगी, यह भी चर्चा का एक हिस्सा है। ज्यादा संभावना इस बात की है कि बजाय मध्यप्रदेश भेजने के विजयवर्गीय को दिल्ली में ही रखा जाएगा और किसी ऐसे राज्य का जिम्मा सौंपा जाएगा, जहां आने वाले समय में विधानसभा चुनाव होना है। विजयवर्गीय को मध्यप्रदेश भेजना यानि शिवराज के लिए खलल पैदा करना और ऐसा केंद्रीय नेतृत्व कभी नहीं चाहेगा।

नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव नतीजों के बाद कमलनाथ का बहीखाता तैयार हो गया है। विदेश यात्रा लौटने के बाद कमलनाथ ने इस बहीखाते के पन्ने पलटना शुरू कर दिए हैं। इस बहीखाते को 2023 के विधानसभा चुनाव के नजरिए से बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जिन नेताओं के नाम इस खाते में दर्ज हैं, उन्हें जल्दी ही तलब किया जाकर हिसाब-किताब बताया जाएगा। दरअसल टिकट बांटते समय ही कमलनाथ ने यह स्पष्ट कर दिया था कि जिसे टिकट दिलवा रहे हो उसे जितवाने की जिम्मेदारी भी तुम्हारी है। टिकट दिलाने में उत्साह दिखाने वाले नेता जितवाने के मामले में लगभग विफल ही रहे।

प्रदेश कांग्रेस ने हाल ही में सभी जिलों के लिए प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। सूची पर गौर करें तो दिग्विजय सिंह यहां भी बाजी मार ले गए हैं। खाली बैठे अपने कई समर्थकों को उन्होंने प्रभारी का दायित्व दिलवा दिया है। इसमें भी उन्होंने इस बात का ध्यान रखा कि जहां उनका प्रभाव है, वहां उन्हीं का पसंदीदा नेता प्रभारी बने। प्रभारी की भूमिका में ये समर्थक अपने से सम्बद्ध जिलों में राजा के हितों का कितना ध्यान रख पाते हैं, यह तो वक्त ही बताएगा। हां, इतना जरूर हुआ है कि बड़े जिलों में कमलनाथ ने अपने भरोसेमंद नेताओं को मौका दिलवाया है।

संबंध बनाने, उन्हें साधने और संपर्क में केंद्रीय मंत्री प्रहलादसिंह पटेल की कोई जोड़ नहीं है, लेकिन अपने संसदीय क्षेत्र दमोह में इस खासियत के बावजूद वे अपनी ही पार्टी के लोगों को साध नहीं पा रहे हैं। नतीजा दमोह में जिला पंचायत और नगर पालिका के चुनाव में भाजपा की हार के रूप में सामने आ ही गया। दमोह की राजनीति में अब दो ध्रुव हो गए हैं, एक मुहाने पर प्रहलाद पटेल हैं तो दूसरे पर जयंत मलैया। मलैया तो अभी भाजपा में ही हैं, पर उनके बेटे सिद्धार्थ पार्टी से बाहर होने के बाद बगावती तेवर दिखा रहे हैं। सिद्धार्थ के मैदान संभालने के कारण ही जिला पंचायत और नगर पालिका भाजपा की पहुंच से दूर रही।

सांसद शंकर लालवानी के खेमे में इस बात की पड़ताल चल रही है कि आखिर क्यों महेश जोशी, कमल गोस्वामी, सतीश शर्मा और पंकज फतेहचंदानी जैसे अपने खासमखास नेताओं की सांसद दमदारी से पैरवी क्यों नहीं कर पाए और ये सब नगर निगम चुनाव में उम्मीदवारी से नकार दिए गए। पड़ताल इस बात की भी चल रही है कि आखिर किस आधार पर संध्या यादव और मुद्रा शाी टिकट की दौड़ में इन खासमखास लोगों को पीछे छोड़ आगे निकल गईं। सांसद तो चुप हैं, लेकिन पंच प्यारों की उनके इर्द-गिर्द गैरमौजूदगी जरूर चर्चा का विषय है।

इंदौर पुलिस में इन दिनों मौखिक आदेश की बड़ी चर्चा है। यह मौखिक आदेश कब किसे पद से हटवा दे और किसी को कहां मौका दिलवा दे इस बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता। क्राइम ब्रांच के टीआई धर्मेन्द्रसिंह भदौरिया को उपायुक्त की अनुशंसा पर अपर पुलिस आयुक्त ने हटा दिया। कुछ ही दिन बाद पुलिस आयुक्त ने उन्हें मौखिक आदेश से फिर क्राइम ब्रांच में बैठा दिया। आचार संहिता के कारण राजेंद्र नगर टीआई मनीष डाबर को हटाया गया था। कुछ दिनों पहले उनकी भी मौखिक आदेश से वापसी हो गई।

चलते-चलते

डबरा की राजनीति में जिस तरह इमरती देवी सारे सूत्र अपने हाथ में लेकर चल रही है, उसका त्वरित नुकसान भले ही गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को होता दिख रहा है, लेकिन इसका दूरगामी खमियाजा अंतत: इमरती देवी को ही उठाना पड़ेगा, यह तय है। मंत्री जी को बस वक्त का इंतजार है, जो ज्यादा दूर नहीं।

पुछल्ला

  • इंदौर नगर निगम में इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि मालिनी गौड़ का पांच साल के कार्यकाल में नौकरशाह जिस तरह हावी रहे, वही स्थिति अब भी बरकरार रहेगी या इससे निजात मिलेगी। वैसे नए महापौर पुष्यमित्र भार्गव के तेवर तो इससे निजात मिलने का ही संकेत दे रहे हैं।

अब बात मीडिया की

  • दैनिक भास्कर प्रबंधन ने इंदौर संस्करण की जिस तरह री-लांचिंग की है और खबरों को अलग-अलग कैटेगरी में स्थान दिया जा रहा है, उसे पाठकों ने सराहा है।
  • इंदौर से नए सांध्य दैनिक हिंदुस्तान मेल के प्रकाशन की पूरी तैयारी हो गई है। इसका डिजिटल एडीशन प्रसारित भी होने लगा है। यदि इंदौर संस्करण के डिक्लेरेशन में किसी कारण से विलंब होता है तो फिर अखबार का प्रकाशन भोपाल डेटलाइन से होगा।
  • वरिष्ठ पत्रकार कीर्ति राणा और संजय गुप्ता अब टीम हिंदुस्तान मेल का हिस्सा हो गए हैं। राणा वहां संपादक की भूमिका में रहेंगे तो गुप्ता डिप्टी एडिटर की भूमिका में।
  • इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के कई धुरंधर नए लांच होने वाले टीवी चैनल `भारत 24′ का इंदौर ब्यूरो प्रमुख बनने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं।
  • वरिष्ठ पत्रकार पंकज भारती टीम प्रजातंत्र का हिस्सा हो गए हैं।
  • क्राईम रिपोर्टिंग में अलग पहचान रखने वाले हेमन्त नागले ने भास्कर डिजिटल को अलविदा कह दिया है।
ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
कॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले
↑