अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध ग्वालियर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही ,ग्वालियर पुलिस ने तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 24 किलोग्राम से अधिक गांजा कीमती लगभग 4.71 लाख रूपये का किया बरामद
? थाना मुरार क्षेत्रान्तर्गत लाल टिपारा के पास से दो गांजा तस्करों को पकड़कर उनके पास से 17 किलोग्राम गांजा किया बरामद।
? थाना मुरार क्षेत्रान्तर्गत लाल टिपारा के पास से दो गांजा तस्करों को पकड़कर उनके पास से 17 किलोग्राम गांजा किया बरामद।
? थाना पड़ाव क्षेत्रान्तर्गत प्लेटफार्म नं. 4 के बाहर से एक गांजा तस्कर को पकड़कर 7 किलो 100 ग्राम गांजा किया बरामद।
? पकड़े गये तीनों गांजा तस्कर ग्राम चांदसीना, मुजफ्फरनगर(उ.प्र.) के रहने वाले हैं।
ग्वालियर। दिनांक 19.07.2022 – पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी(भापुसे) के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले में अवैध मादक पदार्थो की खरीद-फरोख्त करने वालों के विरूद्ध लगातार पूर्व से ही प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 18.07.2022 को पुलिस अधीक्षक ग्वालियर को जरिए मुखबिर दो अलग-अलग सूचनाएं प्राप्त हुई कि अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले तस्कर ट्रेन से उतरकर थाना मुरार क्षेत्रान्तर्गत जडेरूआ बांधरोड के पास तथा रेल्वे स्टेशन के प्लेट नम्बर 4 के वाहर गांजा बैचने के लिये ग्राहकों की तलाश में देखे गये हैं। मुखबिर की सूचना पर से पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (दक्षिण) श्रीमती मृगाखी डेका,भापुसे एवं अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डोतिया को थाना मुरार व थाना पड़ाव की टीमों को अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले बदमाशों को पकड़ने हेतु मुखबिर के बताये स्थान पर भेजने हेतु निर्देश किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में नगर पुलिस अधीक्षक मुरार श्री ऋषिकेश मीना,भापुसे एवं सीएसपी इन्दरगंज श्री विजय भदौरिया के मार्गदर्शन में मुखबिर की उक्त पृथक-पृथक सूचनाओं पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु पुलिस टीमों को लगाया गया। थाना मुरार क्षेत्र की सूचना पर कार्यवाही करने के लिये थाना प्रभारी मुरार निरी. शैलेन्द्र भार्गव के नेतृत्व में थाना मुरार की टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर भेजा गया। पुलिस टीम को जडेरूआ बांध रोड, लाल टिपारा के पास मुखबिर के बताये हुलिया के दो संदिग्ध व्यक्ति खड़े दिखाई दिये, जिनके हाथ में प्लास्टिक के बोरे थे। उक्त दोनों संदिग्ध पुलिस टीम को देखकर भागने, लेकिन पुलिस टीम द्वारा उन्हे धरदबोचा। पकडे़ गये दोनों संदिग्धों ने पूछताछ में स्वयं को ग्राम चांदसीना, मुजफ्फर नगर(उ.प्र.) कर रहने वाला बताया। पकड़े गये दोनों संदिग्धों के पास मिले प्लास्टिक के बोरों की बारी-बारी से तलाशी लेने पर एक के पास से मिले बारे में 8 किलोग्राम गांजा तथा दूसरे संदिग्ध के पास मिले बोरे में 9 किलोगाम गांजा भरा हुआ मिला, इस प्रकार दोनों संदिग्धों से पुलिस टीम द्वारा 17 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 04 लाख रूपये का जप्त किया गया। पकड़े गये दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना मुरार में अप.क्र. 646/22 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर उनसे गांजे के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
थाना पड़ाव क्षेत्र की सूचना पर कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी पड़ाव निरीक्षक विवेक अष्ठाना के नेतृत्व में पुलिस टीम को रेल्वे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर-4 के वाहर माल गौदाम के पास एक संदिग्ध व्यक्ति मुखबिर के बताये हुलिया का काले रंग का बैग लिये खड़ा दिखा। पूछताछ में उसके अपने आप को ग्राम चांदसीना, मुजफ्फरनगर(उ.प्र.) कर रहने वाला बताया। बैग की तलाशी लेने पर उसमें गांजा भरा हुआ पाया गया, जिसकी तौल कराने पर 7 किलो 100 ग्राम गंाजा कीमती लगभग 71 हजार रूपये का विधिवत जप्त किया जाकर तस्कर को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गये गांजा तस्कर के खिलाफ थाना पड़ाव में अप.क्र. 343/2022 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर उससे गांजा के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
पकड़े गये उक्त तीनों गांजा तस्करों ने पूछताछ में बताया कि वह ट्रेन से उतरकर गांजा बैचने के लिये ग्राहकों की तलाश कर रहे थे। पकड़े गये तस्करों के पूर्व के आपराधिक रिकॉर्ड के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा रही है, साथ ही उनके स्थानीय साथियों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है। ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ जीरो टोलरेंस नीति के तहत प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
जप्त मशरूका:- थाना मुरार क्षेत्र से जप्त- 17 किलोगाम गांजा कीमती लगभग 04 लाख रूपये। थाना पड़ाव क्षेत्र से जप्त- 07 किलो 100 गाम गांजा कीमती 71 हजार रूपये।
सराहनीय भूमिका:- थाना मुरार की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मुरार निरी. शैलेन्द्र भार्गव थाना मुरार की टीम- उनि हरिकेश बघेल, सउनि श्रवण कुमार दीक्षित, आर. योगेन्द्र सिकरवार, योगेन्द्र गुर्जर, थाना पड़ाव की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पड़ाव निरीक्षक विवेक अष्ठाना, थाना पड़ाव की टीम- उप निरीक्षक मोहित यादव, देवेन्द्र, प्र.आर. प्रमोद शर्मा, आरक्षक शिव कुमार, रविन्द्र कशाना, गोपाल डंडोतिया, आर. चालक अवधेश गुर्जर आरपीएफ टीम- उप निरीक्षक रविन्द्र सिंह राजावत, प्रआर. राजवीर सिंह, दीपेन्द्र सिंह भदौरिया, आरक्षक राजकुमार सिंह तोमर, शकील खान, भनचंद्र अनुरागी, दीपक कुमार की सराहनीय भूमिका रही।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 6 घंटे पहले
Indoreइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 6 घंटे पहले
India News10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केस 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 1 दिन पहले
Indoreचालान का 45 हजार में सेटलमेंट……:जूनियर इंजीनियर के लिए घूस लेता रीडर पकड़ाया 1 दिन पहले
Indore‘कमाई उजड़ गई, बच्चों को लेकर कहां जाएं’; इंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी के लोगों का दर्द 1 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 1 दिन पहले
Indoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 1 दिन पहले
Indoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 2 दिन पहले
Indoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 2 दिन पहले
Indoreसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाई 2 दिन पहले
Indoreआयुक्त के निरीक्षण में सफाई व्यवस्था में लापरवाही, अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर भव्य नगर कीर्तन, केसरी-बसंती रंग में रंगा शहर; 38 गुरुद्वारों की संगत हुई शामिल 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए होंगे व्यापक सुधार 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले
Indoreकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश 8 दिन पहले
Indoreदिलजीत : अमेरिकी नागरिक हमें नबताए कि हिन्दुस्तान किसके बाप का है ! 9 दिन पहले
Indoreइंदौर में मल्हारगंज अस्पताल की सोनोग्राफी मशीन खराब, गर्भवती महिलाएं हो रहीं परेशान 9 दिन पहले
Indoreम्यूल अकाउंट से संदिग्ध लेनदेन, युवक गिरफ्तार 9 दिन पहले