देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsDelhi
दिल्ली 1 बार पढ़ी गई

पराली जलाने के लिए किसान नहीं हम जिम्मेदार’ दिल्ली में पॉल्यूशन पर बोले केजरीवाल, भगवंत मान भी रहे मौजूद

प्रदूषण को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक प्रेस कांफ्रेंस की.

Abhishek Raghuvanshi4 नवंबर 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

प्रदूषण को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक प्रेस कांफ्रेंस की. इसमें अरविंद केजरीवाल नेदिल्ली में बढ़े प्रदूषण पर कहा कि एक राज्य की प्रदूषित हवा एक राज्य में नहीं रहती बल्कि हर राज्य में जाती है.

केजरीवाल ने कहा कि प्रदूषण केवल दिल्ली की समस्या नहीं बल्कि हरियाणा, यूपी और पूरे उत्तर भारत में हवा की स्थिति खराब है. ऐसे में ये वक्त एक दूसरे पर आरोप लगाने का नहीं है. केंद्र को आगे आकर कदम उठाने होंगे जिससे उत्तर भारत को इससे बचाया जाए.उन्होंने आगे कहा कि पंजाब और दिल्ली में भले हमारी सरकार है लेकिन ये वक्त एक दूसरे पर उंगली उठाने का नहीं है. इससे समाधान नहीं होगा. 

‘पराली जलाए जाने के लिए किसान नहीं बल्कि हम जिम्मेदार’

केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में पराली जलाई जा रहा है. इस पराली जलाए जाने के लिए किसान नहीं बल्कि हम जिम्मेदार हैं. हम कोई ब्लेम गेम नहीं खेलना चाहते. पराली के लिए हमें किसान को कोई समाधान देना होगा. फिलहाल किसान के पास उसे जलाने के सिवा कोई रास्ता नहीं होता. केजरीवाल ने कहा कि पराली जलाने में 22 प्रतिशत की बढोतरी हुई है, जो कि खतरनाक है. हम सुप्रीम कोर्ट से इसपर आज या कल सुनवाई का अनुरोध करते हैं.

पंजाब में AAP सरकार को 6 माह ही हुए हैं, समय दीजिए थोड़ा’

उन्होंने कहा कि अगले साल तक पराली जलना कम होगा, हम किसानों के साथ मिलकर कठोर कदम उठाएंगे. पंजाब में हमारी सरकार को महज 6 माह हुए हैं. हमें थोड़ा समय दीजिए. भगवंत मान की सरकार ने पहले ही कई कदम उठाए हैं. इनमें कुछ का असर हुआ, कुछ का नहीं हुआ.

‘प्रदूषण के चलते प्राइमरी स्‍कूल बंद’

इस दौरान दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया है कि राजधानी दिल्‍ली में कल 05 नवंबर से प्राइमरी स्‍कूल बंद होंगे. इसके अलावा कक्षा 5वीं के ऊपर की क्‍लासेज़ के लिए सभी आउटडोर एक्टिविटीज़ पर भी प्रतिबंध रहेगा. मुख्‍यमंत्री ने कहा है कि दिल्‍ली में वाहनों के लिए ऑड-इवेन लागू करने पर भी विचार किया जा रहा है.

प्रदूषण से दिल्ली का हाल बेहाल

गौरतलब है कि प्रदूषण के मामले में दिल्ली के हालात इस समय गंभीर हैं. राजधानी में एक्यूआई खतरनाक श्रेणी में है, दिल्ली के IGI एयरपोर्ट स्टेशन पर सुबह 5 बजे के वक्त AQI 489 दर्ज किया गया. वहीं, नोएडा में सुबह के वक्त AQI 562 दर्ज किया गया. वहीं दिल्ली में AQI 450 के पार पहुंच गया. ये काफी गंभीर और खतरनाक स्थिति है. 
 
एसएएफएआर के निदेशक डॉ. गुफरान बेग ने कहा कि 5 नवंबर से दिल्ली में प्रदूषण से महत्वपूर्ण राहत संभव है. स्थानीय हवाओं के कारण ये होने वाला है. लेकिन 5 नवंबर की शाम से पहले प्रदूषण से राहत नहीं मिलने वाली है. तब तक वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में बनी रहेगी. इसके बाद थोड़े सुधार की उम्मीद है. गुरफान बेग के अनुसार प्रदूषण में पराली जलने के चलते मिल रहा योगदान लगभग 38% है. यह सीजन का सबसे ज्यादा है. हालांकि शनिवार को इसमें कुछ कमी आ सकती है.

दिल्ली में  GRAP का स्टेज 4 लागू

हालातों के देखते हुए दिल्ली में GRAP के स्टेज 4 को लागू कर दिया गया है. इसके तहत जरूरी सामान ले जा रहे चुनिंदा ट्रक ही शहर में घुस सकते हैं. जरूरी सामान ले जा रही गाड़ियों को छोड़कर रजिस्टर्ड मीडियम और हेवी गुड व्हीकल्स के चलने पर प्रतिबंध रहेगा. BS VI इंजन गाड़ियों और जरूरी सेवा में लगी गाड़ियों को छूट रहेगी लेकिन रजिस्टर्ड डीजल पर चलने वाली कारों पर प्रतिबंध रहेगा. इस समय फैक्ट्रियां बंद रहेंगी. 

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
सुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाबDelhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 6 दिन पहलेदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटीDelhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 6 दिन पहलेदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस!Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 9 दिन पहलेछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांगDelhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 91 दिन पहलेजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आईDelhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 162 दिन पहले100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान परDelhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 195 दिन पहलेस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहणDelhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 432 दिन पहले9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेपDelhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 433 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiनई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने 15 जनवरी को पार्टी के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन करेंगी 644 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान 5 फरवरी को, मतगणना 8 फरवरी को होगी 652 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiकेंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा दिल्ली की CM आतिशी को पत्र 657 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में मिठाई की दुकान के बाहर गोलीबारी, इलाके में मचा हड़कंप 788 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiअभी जेल में ही रहेंगे केजरीवाल, SC से नहीं मिली जमानत, CBI ने मांगा वक्त 789 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiचार्जिंग पर लगा था गली में खड़ा ई-रिक्शा, 7 साल के बच्चे का हाथ टच होते ही लगा करंट, मौत, हत्या का केस दर्ज 790 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiपति का कत्ल कर कमरे में छिपा दी लाश, बाहर से गेट बंद कर फरार हो गई पत्नी 791 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiसंसद भवन में तांक-झांक कर रहे शख्स को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, अपशब्द बोलने का भी आरोप 795 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiदिल्ली फिर बनी दरिया, सड़कों पर जलभराव… ट्रैफिक हुआ जाम; पुलिस ने जारी की एडवाइजरी 817 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiAAP मुख्यालय का नया पता- बंगला नंबर-1, रविशंकर शुक्ला लेन… केंद्र सरकार ने अलॉट कर दिया पार्टी दफ्तर 818 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में UPSC की तैयारी, दो बहनों में अकेला भाई… कॉलोनी के गेट पर करंट से मौत पर घरवालों ने सरकार को घेरा 819 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiआबकारी मामला: दिल्ली की अदालत ने के. कविता के खिलाफ आरोपपत्र पर लिया संज्ञान, 26 जुलाई को पेश होने के आदेश 820 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में इलेक्ट्रॉनिक कूड़े का न बने ‘पहाड़’, DMRC ने इन 15 मेट्रो स्टेशन पर लगाए e-waste रीसाइक्लिंग बॉक्स 823 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhi बिजवासन, नई दिल्ली व आनंद विहार रेलवे स्टेशन… पूरा नहीं हुआ विकास का वनवास 824 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली यूनिवर्सिटी में एक साथ ले सकेंगे दो डिग्रियां, जानें कब शुरू हो सकते हैं एडमिशन 825 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदो दशक से दिल्ली में गैंगवार: यमुना पार में लगातार जारी है तीनों का खूनी खेल, पढ़ें शुरू से दुश्मनी की दास्तां 826 दिन पहले
↑