दिल्ली MCD चुनाव: डिलिमिटेशन ने मुश्किल की BJP की लड़ाई, AAP-कांग्रेस में से किसे मिलेगा फायदा?
डिलीमिटेशन ने शहरी और बीजेपी की परंपरागत सीटों पर लड़ाई तेज़ कर दी है. 15 सालों से दिल्ली नगर निगम की सत्ता में बैठी बीजेपी के लिए 2022 की लड़ाई आसान नहीं दिख रही है.
डिलीमिटेशन ने शहरी और बीजेपी की परंपरागत सीटों पर लड़ाई तेज़ कर दी है. 15 सालों से दिल्ली नगर निगम की सत्ता में बैठी बीजेपी के लिए 2022 की लड़ाई आसान नहीं दिख रही है. बड़ी प्रतिद्वंद्वी AAP के खिलाफ प्रचार के तरीकों को बीजेपी ने इस बार बदला है.
BJP इस बार यमुना प्रदूषण, पानी और दिल्ली सरकार के वादों की याद दिलाने वाले नुक्कड़ नाटकों के जरिए दिल्ली के 250 वॉर्डों में लोगों के बीच पहुंच रही है. अब जनता के मन में क्या है. ये तो 7 दिसंबर को पता चलेगा. इससे पहले जान लेते हैं कि बीजेपी की कुछ परंपरागत सीटों पर कैसे पार्टी को इस बार बड़ी चुनौती मिलने जा रही है?
शालीमार बाग, राजौरी गार्डन रोहिणी, जनकपुरी, द्वारका जैसे इलाके बीजेपी के परंपरागत वोटर माने जाते रहे हैं. लेकिन परिसीमन के बाद इन इलाको में सीटों कम हुई हैं. करीब दर्जन भर इलाके ऐसे हैं, जहां बीजेपी की परंपरागत सीटें कम हो गई हैं. कम होने वाली 23 सीटों में से 18 सीटें बीजेपी बहुल हैं. ये बीजेपी के लिए खतरे का सिग्नल है.
नई सीटों में जो अतिरिक्त क्षेत्र जुड़े हैं, वो भाजपा के लिए बहुत ज्यादा फेवर के नही हैं. शकूरबस्ती, राजौरी गार्डन, शाहदरा में 1 सीट कम हुई. बनिया समाज के गढ़ त्रिनगर में सीट कम हुई हैं. निगम मामलों के जानकार जगदीश ममगाईं के मुताबिक ‘अतिरिक्त क्षेत्र के जुड़ने से भाजपा की मुश्किल और बढ़ेगी और यही वजह है कि परंपरागत मानी जाने वाली सीटें टाइट हो जाएंगी. कुल मिलाकर 50 ऐसी सीटें हैं, जहां बीजेपी आसानी से जीत दर्ज कर लेती थी, लेकिन इस बार ऐसा नही होगा. शहरी इलाके और बीजेपी की परंपरागत सीटें कम होने का असर बीजेपी के लिए इन सीटों पर जीत को और मुश्किल खड़ी करेगा.

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 6 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 6 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 9 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 91 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 162 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 195 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 432 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 433 दिन पहले