स्वतंत्रता दिवस पर खण्डवा जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री ठाकुर ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली
खण्डवा 15 अगस्त, 2022 - स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खण्डवा में प्रदेश की संस्कृति, पर्यटन एवं अध्यात्म विभाग की मंत्री एवं खण्डवा जिले की प्रभारी सुश्री उषा ठाकुर द्वारा पुलिस परेड ग्राउण्ड खण्डवा में ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया और परेड की सलामी ली।
खण्डवा 15 अगस्त, 2022 – स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खण्डवा में प्रदेश की संस्कृति, पर्यटन एवं अध्यात्म विभाग की मंत्री एवं खण्डवा जिले की प्रभारी सुश्री उषा ठाकुर द्वारा पुलिस परेड ग्राउण्ड खण्डवा में ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया और परेड की सलामी ली। उन्होंने रंग बिरेंगे गुब्बारे भी आसमान में छोड़कर प्रदेश व राष्ट्र की प्रगति के लिए संदेश दिया। इस दौरान प्रभारी मंत्री सुश्री ठाकुर ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा जनता के नाम से दिए गए संदेश का वाचन किया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री सुश्री ठाकुर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। परेड का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक श्री पुरूषोत्तम विश्नोई ने किया। परेड में प्रथम स्थान जूनियर वर्ग एनसीसी उत्कृष्ट विद्यालय ने तथा द्वितीय स्थान सेंट जोसफ कान्वेट स्कूल की बालक-बालिकाओं को मिला। इसके अलावा सीनियर वर्ग में एसएन कॉलेज बॉयज को प्रथम तथा एसएफ प्लाटून को द्वितीय स्थान एवं तृतीय स्थान होमगार्ड ने प्राप्त किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान भण्डारी पब्लिक स्कूल, द्वितीय स्थान हॉली स्प्रिट तथा तृतीय स्थान सूरजकुण्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में मलखम तथा सेंट जोसफ स्कूल के बैंड तथा परेड कमाण्डरों को सम्मानित किया गया। इस दौरान त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। इसके अलावा खण्डवा गौरव दिवस के दौरान आयोजित रंगोली प्रतियोगिता, फोटोग्राफी प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर खण्डवा विधायक श्री देवेन्द्र वर्मा, कलेक्टर श्री अनूप कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री विवेक सिंह, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नंदा भलावे कुशरे, अपर कलेक्टर श्री एस.एल. सिंघाड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कंचन बाई तन्वे, महापौर श्रीमती अमृता यादव, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री दिव्यदित्य शाह, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री सेवादास पटेल सहित विभिन्न अधिकारी, कर्मचारी व जनप्रनिधिगण मौजद थे। कार्यक्रम का संचालन श्री संदीप जोशी व कल्पना दुबे ने किया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले