क्रांतिसूर्य जननायक टंट्या मामा की प्रतिमा पर मंत्री सुश्री ठाकुर ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में समस्त इंदौर जिले में आजादी के अमृत काल को हर घर तिरंगा अभियान के रूप में जोरों शोरों से मनाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में समस्त इंदौर जिले में आजादी के अमृत काल को हर घर तिरंगा अभियान के रूप में जोरों शोरों से मनाया जा रहा है। इसी क्रम में संस्कृति व पर्यटन मंत्री सुश्री उषा ठाकुर के नेतृत्व में आज महू शहर के प्रमुख मार्गो से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा में मंत्री श्री ठाकुर सहित क्षेत्र के प्रबुद्ध, जन समस्त सामाजिक संगठन तथा क्षेत्रवासी शामिल हुए। तत्पश्चात मंत्री सुश्री ठाकुर ने केन्द्रीय संस्कृति मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में डाॅ. अंबेडकर नगर महू रेलवे स्टेशन पर झंडा फहरा कर लोगों को राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा और सम्मान के प्रति जागृत किया।
मंत्री सुश्री ठाकुर ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित किए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान हमारे देश की गौरवशाली गाथा का वर्णन करता है। इस अभियान में शामिल होकर हम अपने आने वाली पीढ़ी को देश के क्रांतिवीरों द्वारा दिए गए बलिदान से ना केवल अवगत कराएंगे बल्कि उनके ह्रदय में देश प्रेम की भावना को भी जागृत कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि आज महू विधानसभा क्षेत्र के सभी आध्यात्मिक एवं पुरातात्विक स्थलों पर झंडा पर फहरा कर राष्ट्रगान गाया गया।
मंत्री सुश्री ठाकुर ने दिलाई राष्ट्रभक्ति की शपथ
संस्कृति व पर्यटन मंत्री सुश्री ठाकुर ने क्रांतिसूर्य जननायक टंट्या मामा की जन्म स्थली पातालपानी स्थित उनकी प्रतिमा पर पूजन कर झंडा फहराया। उन्होंने वहां उपस्थित नागरिक जनों को राष्ट्रभक्ति एवं देश सेवा की शपथ भी दिलाई। इसके बाद मंत्री सुश्री ठाकुर ने टंट्या मामा की आराध्य देवी काली माई के मंदिर पर पूजन कर दुर्गा सप्तशती का पाठ किया एवं वहां उपस्थित पर्यटक एवं नागरिक जनों को हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि देश का हर नागरिक स्वयं के पैसे से झंडा क्रय कर अपने घर, प्रतिष्ठान, संस्थान एवं कार्यालयों में तिरंगा फहराएं और देश की गरिमा और सम्मान को बढ़ाने में अपना योगदान दें।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले