देश की बात, आपके शहर से
Indore21°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsIndia News
देश 1 बार पढ़ी गई

शाहीन बाग में अवैध निर्माण हटाने के फैसले के खिलाफ SC पहुंची CPM, अगले हफ्ते शुरू होनी है कार्रवाई

दक्षिण दिल्ली के शाहीनबाग में अवैध निर्माण कर बसाई गई बस्तियों को हटाने और ध्वस्त करने के आदेश के खिलाफ भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी (CPM) ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है.

Abhishek Raghuvanshi7 मई 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
फाइल फोटो

दक्षिण दिल्ली के शाहीनबाग में अवैध निर्माण कर बसाई गई बस्तियों को हटाने और ध्वस्त करने के आदेश के खिलाफ भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी (CPM) ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है. याचिका में कहा गया है कि दक्षिण दिल्ली नगर निगम प्राधिकरण झुग्गी बस्तियां ढहाने की योजना बना चुके हैं. अगले हफ्ते में उस पर अमल होने वाला है.

याचिका में यह भी उल्लेख है कि चार मई को संगम विहार में गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाया गया था. अब सोमवार तक ओखला शाहीन बाग में भी ऐसा ही करने का ऐलान किया है. दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने आने वाले हफ्ते में तोड़फोड़ के लिए अतिरिक्त पुलिस बल उपलब्ध कराए जाने के लिए पुलिस प्रशासन को नोटिस भेजा है

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की ओर से शाहीन बाग में अतिक्रमण कर बनाए गए अवैध निर्माणों पर 9 मई को बुलडोजर चलाया जाएगा. 20 अप्रैल को दिल्ली के बीजेपी के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (SDMC) और उत्तरी दिल्ली नगर निगम (NDMC) के मेयर को चिट्ठी लिखी थी. इसमें उन्होंने रोहिंग्याओं, बांग्लादेशियों और असामाजिक तत्वों के अवैध निर्माण को हटाने की मांग की थी.

दक्षिणी दिल्ली के मेयर मुकेश सूर्यन ने एक मीटिंग के बाद बताया था कि सरकारी जमीन, सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण को हटाने का प्लान तैयार किया जा रहा है. उन्होंने बताया था कि अतिक्रमण और अवैध निर्माण हटाने से पहले लोगों को नोटिस दिया जाएगा.

शाहीन बाग के अलावा कहां-कहां चलेगा बुलडोजर

– 9 मईः शाहीन बाग मेन रोड (जी-ब्लॉक) और जसोला कनल से कालिंदी कुंज पार्क तक. 
– 10 मईः न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के गुरुद्वारा रोड पर बौद्ध धर्म मंदिर और उसके आसपास. – 11 मईः लोधी कॉलोनी के मेहर चंद मार्केट, साईं बाबा मंदिर के पास और जवाहर लाल नेहरू मेट्रो स्टेशन के आसपास. 
– 12 मईः धीरसेन मार्क, इस्कॉन मंदिर रोड, कालका देवी मार्ग और उसके आसपास. 
– 13 मईः खड्डा कॉलोनी और उसके आसपास.

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
सरकार ने सिंहस्थ: 2028 के लिए 539 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन कियाMadhyaPradeshसरकार ने सिंहस्थ: 2028 के लिए 539 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया 11 घंटे पहलेमुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरु टेकचंद जी के 215 वें समाधि पर दर्शन कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरु टेकचंद जी के 215 वें समाधि पर दर्शन किया 11 घंटे पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दियाMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया 11 घंटे पहलेनाबार्ड-ओजस्विनी राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-बिक्री का शुभारंभ: राज्यपाल ने कारीगरों को समर्थन देने की अपीलMadhyaPradeshनाबार्ड-ओजस्विनी राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-बिक्री का शुभारंभ: राज्यपाल ने कारीगरों को समर्थन देने की अपील 11 घंटे पहलेमध्यप्रदेश में मां बगलामुखी देवी लोक परियोजना का प्रथम चरण भूमि-पूजनMadhyaPradeshमध्यप्रदेश में मां बगलामुखी देवी लोक परियोजना का प्रथम चरण भूमि-पूजन 11 घंटे पहलेNothing का CMF Watch 3 Pro अब $59 में Amazon परLifestyleNothing का CMF Watch 3 Pro अब $59 में Amazon पर 11 घंटे पहलेराहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारीDelhiराहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारी 11 घंटे पहलेराजस्थान हाईकोर्ट ने नवजात की मां के तबादले पर लगाई रोक, सरकार से नीति बनाने को कहाIndia Newsराजस्थान हाईकोर्ट ने नवजात की मां के तबादले पर लगाई रोक, सरकार से नीति बनाने को कहा 11 घंटे पहले
मध्यप्रदेश के शिल्पकार मोहम्मद आरिफ खत्री को सीलोन क्राफ्ट वीक 2026 में आमंत्रणMadhyaPradeshमध्यप्रदेश के शिल्पकार मोहम्मद आरिफ खत्री को सीलोन क्राफ्ट वीक 2026 में आमंत्रण 1 दिन पहलेSoftBank का $50 बिलियन निवेश योजना: मलेशिया को AI राष्ट्र बनाने की दिशा मेंBusinessSoftBank का $50 बिलियन निवेश योजना: मलेशिया को AI राष्ट्र बनाने की दिशा में 1 दिन पहलेयूके बजट: हेलि की नई योजनाएँ और टैक्स बदलावBusinessयूके बजट: हेलि की नई योजनाएँ और टैक्स बदलाव 1 दिन पहलेReal Madrid ने Barcelona को 2-1 से हराया, Mbappé ने डबल गोल कियाSportsReal Madrid ने Barcelona को 2-1 से हराया, Mbappé ने डबल गोल किया 1 दिन पहलेफॉर्मूला 1 ड्राइवर रेटिंग: एंटोनेल्ली और लेक्लेयर करीब परफेक्टSportsफॉर्मूला 1 ड्राइवर रेटिंग: एंटोनेल्ली और लेक्लेयर करीब परफेक्ट 1 दिन पहलेफेरिटिन फेस: क्या यह वास्तविक है और क्या आप कम लोहे को दिखने से पहचान सकते हैं?Health & Fitnessफेरिटिन फेस: क्या यह वास्तविक है और क्या आप कम लोहे को दिखने से पहचान सकते हैं? 1 दिन पहलेSpaceX ने $40 बिलियन के कर्ज सौदे से AI चिप्स खरीदेTechnologySpaceX ने $40 बिलियन के कर्ज सौदे से AI चिप्स खरीदे 1 दिन पहलेडेटा सेंटर बहस: 3 नवंबर के अमेरिकी चुनाव से पहले क्या चल रहा हैTechnologyडेटा सेंटर बहस: 3 नवंबर के अमेरिकी चुनाव से पहले क्या चल रहा है 1 दिन पहले
↑