रामायण और बुद्ध धर्म के मूल्यों को सहेजते भारत और थाईलैंड-मंत्री सुश्री ठाकुर
थाईलैंड में "बुद्धभूमि भारत-बुद्ध के पद चिन्हों पर यात्रा" कार्यक्रम का शुभारंभइंदौर 26 अगस्त, 2022थाईलैंड में रामायण का गहरा सांस्कृतिक प्रभाव है। यहाँ रामकियन के नाम से जाने जानी वाली रामायण एक राष्ट्रीय महाकाव्य है।
थाईलैंड में “बुद्धभूमि भारत-बुद्ध के पद चिन्हों पर यात्रा” कार्यक्रम का शुभारंभ
इंदौर 26 अगस्त, 2022
थाईलैंड में रामायण का गहरा सांस्कृतिक प्रभाव है। यहाँ रामकियन के नाम से जाने जानी वाली रामायण एक राष्ट्रीय महाकाव्य है। साथ ही बुद्ध धर्म यहां का प्रमुख धर्म है। इस तरह बुद्ध धर्म और रामायण के मूल्यों को आत्मसात करे हुए दोनो देशों वैश्विक शांति, मानवतावाद और बंधुत्व के सिद्धांत का पालन करते है। संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री सुश्री उषा ठाकुर बैंकॉक के एमक्वार्टियर शॉपिंग सेंटर में “बुद्धभूमि भारत-बुद्ध के पद चिन्हों पर यात्रा” कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी। थाई-भारत राजनयिक संबंधों की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर यह तीन दिवसीय आयोजन किया गया है। मंत्री सुश्री ठाकुर ने कहा कि आध्यात्म और संस्कृति प्रेमी थाईलैंड के पर्यटकों के लिए मध्यप्रदेश एक विशेष पर्यटन स्थल है। अतुल्य भारत का हृदय “मध्यप्रदेश” धार्मिक, आध्यात्मिक, पुरातत्व और ऐतिहासिक दृष्टि से समृद्ध है। भारत की सबसे पुरातन और पावन नदियों में से एक, माँ नर्मदा नदी, मध्यप्रदेश के अमरकंटक से प्रवाहित होती है। राज्य में दो प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महांकालेश्वर और ओंकारेश्वर भी हैं।
मंत्री सुश्री ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में बौद्ध धर्म की पुरातात्विक और सांस्कृतिक धरोहरे थाईलैंड के पर्यटकों के लिए अमूल्य हैं। सांची के स्तूप, विदिशा, ग्यारसपुर, उदयगिरि, सतधारा सुनारी और अंधेर, मुरेलखुर्द जैसे महत्वपूर्ण बौद्ध पर्यटन स्थलों पर आकर सभी पर्यटक आनंद की अनुभूति करेंगे। मंत्री सुश्री ठाकुर ने थाईलैंड के पर्यटकों को आमंत्रित करते हुए कहा कि आप सभी मध्यप्रदेश आए और बुद्ध धर्म के पुरातन स्थापत्य और संस्कृति का आध्यात्मिक आनंद ले। साथ ही भगवान बुद्ध के उपदेशों और शिक्षाओं को अपने जीवन में आत्मसात करें।

थाईलैंड की संस्कृति मंत्री श्री इथिपोल कुनप्लोम ने कहा कि थाईलैंड में अधिकांश आबादी बौद्ध है, इसलिए थाई लोग अपने जीवनकाल में एक बार विशेष रूप से भारत की यात्रा करना चाहते हैं। विश्व धरोहर सांची, बोधगया, कुशीनगर और भारत के कई अन्य स्थान बुद्ध धर्म के प्रमुख केंद्र है। न केवल बौद्ध धर्म और धार्मिक पर्यटन के लिए बल्कि भारत सांस्कृतिक विरासत के मामले में भी समृद्ध है। हमने भारत से बहुत कुछ सीखा है।
“बुद्धभूमि” कार्यक्रम त्रिरत्नभूमि सोसाइटी, इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कॉन्फ़िगरेशन, इंडियन काउंसिल ऑफ कल्चर रिलेशन और भारतीय दूतावास द्वारा आयोजित किया गया है। थाईलैंड में भारतीय राजदूत श्रीमती सुचित्रा दुरई, अतिरिक्त प्रबंध निदेशक मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड श्री विवेक क्षेत्रीय, वाइस चांसलर सांची विश्वविद्यालय श्रीमती नीरजा गुप्ता कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
आयोजन स्थल पर मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कनफेडरेशन और भारतीय दूतावास के स्टाल लगाए गए हैं। मध्यप्रदेश के स्टाल पर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और बौद्ध धर्म की विरासतों को प्रदर्शित किया जा रहा है। इसमें सांची और अन्य बौद्ध स्थलों के इतिहास और महत्व को दर्शाया गया है। साथ ही कार्यक्रम में अजंता पेंटिंग, सूत्र कला कृति, हिमालय के मठों को दर्शाती हुई प्रदर्शनी लगाई गई है। ‘इंडो थाई कल्चरल हिस्ट्री’ विषय पर सांस्कृतिक वार्ता और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गए। जिसमे थाईलैंड और भारत के कलाकारों ने नृत्य प्रदर्शन के माध्यम से अपने-अपने देशों की पारंपरिक संस्कृतियों को दर्शाया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले