बड़े भैया के अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ा,हजारों नागरिकों ने पहुंच कर दी श्रद्धांजलि
इंदौर । भारतीय जनता पार्टी के इंदौर में संस्थापक नेता रहे कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला के पिता विष्णु प्रसाद शुक्ला बड़े भैया के निधन पर अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा ।
इंदौर । भारतीय जनता पार्टी के इंदौर में संस्थापक नेता रहे कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला के पिता विष्णु प्रसाद शुक्ला बड़े भैया के निधन पर अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा । हजारों नागरिकों ने इस अंतिम यात्रा में शामिल होकर अपने प्रिय बड़े भैया को श्रद्धांजलि अर्पित की ।
इंदौर के वरिष्ठ भाजपा नेता और कांग्रेस के विधायक संजय शुक्ला के पिता विष्णु प्रसाद शुक्ला का गुरुवार दोपहर में निधन हो गया। आज उनका अंतिम संस्कार किया गया। इसमें शहर और प्रदेश के सभी बड़े नेता पहुंचे । शव यात्रा बाणगंगा स्थित उनके निवास से निकली। अंतिम संस्कार के बाद शहरवासियों ने बड़े भैया को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर बड़े भैया के दोस्त और कवि सत्यनारायण सत्तन ने कविता सुनाकर श्रद्धांजलि दी। सत्तन ने कहा आज बड़े भैया के जाने से सबसे ज्यादा दुःखी उनका दोस्त खुरासान पठान है। काव्य शैली में उन्होने कहा कि बिन बुलाए ही मेहमान ही घर आ गया। उसको बाजार जबरन उठाना पड़ा। रह गया साजो सामान यूं ही पड़ा । न चाहकर भी उन्हें साथ जाना पड़ा। खिलखिला कर हंसा तन से लिपटा कफन । फिर मुसाफिर को लेटा सजी सेज पर… आग को आग देकर जलाया। वायु ले खुद ही मिली वायु में, खाक को फिर खाक में मिलाया गया। जल में करके समर्पित बच्ची अस्थियां, उसको लौटा दिया दान जिससे मिला, अनवरत चलकर मंजिल पर पहुंचा पथिक… ।
इस अंतिम यात्रा में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, विधायक रमेश मेंदोला, आकाश विजयवर्गीय, प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी, कृष्ण मुरारी मोघे, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पूर्व मंत्री जीतू पटवारी विधायक महेंद्र हार्डिया, विधायक विशाल पटेल, विधायक शैलेष डागा, विधायक हीरालाल अलावा, विधायक बाला बच्चन, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कृपाशंकर शुक्ला, शहर काजी इशरत अली , इंदौर नगर निगम के एमआईसी सदस्य अश्विनी शुक्ला, नंदकिशोर पहाड़िया, भाजपा नेता मधु वर्मा, आर एस एस के विभाग प्रमुख शैलेंद्र महाजन सहित कई बड़े नेता शामिल हुए ।
बड़े भैया की अंतिम यात्रा में क्विंटलों से फूल बरसाए गए । इसके लिए जगह-जगह मंच बनाए गए । इसके चलते बाणगंगा से मरीमाता श्मशान घाट तक सड़क पर फूल ही फूल थे, हालांकि नगर निगम की गाड़ियां इन फूलों को हाथों हाथ उठाकर सफाई की ।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा सहित देश के कई प्रमुख नेताओं ने ट्वीट कर बड़े भैया को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है ।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले
