देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 3 बार पढ़ी गई

राजधानी में महंगी हो सकती है ऑटो और टैक्सी की सवारी, किराया बढ़ाने की सिफारिश

राष्ट्रीय राजधानी में अब ऑटो और टैक्सी में यात्रा करना और महंगा हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली सरकार यदि किराया संशोधन समिति की सिफारिशों को स्वीकार कर लेती है, तो लोगों की जेब पर बोझ बढ़ना निश्चित है।

Abhishek Raghuvanshi26 मई 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

राष्ट्रीय राजधानी में अब ऑटो और टैक्सी में यात्रा करना और महंगा हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली सरकार यदि किराया संशोधन समिति की सिफारिशों को स्वीकार कर लेती है, तो लोगों की जेब पर बोझ बढ़ना निश्चित है। समिति ने किराये में वृद्धि का प्रस्ताव दिया है।

सूत्रों के मुताबिक ऑटो और टैक्सी किराये में संशोधन करने वाली दिल्ली सरकार की समिति ने ऑटो रिक्शा के लिए प्रति किलोमीटर एक रुपये और टैक्सियों के किराये 60 फीसदी तक बढ़ाने की सिफारिश की है। इस समिति ने दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों के मद्देनजर पिछले महीने दिल्ली सरकार ने ऑटो-टक्सी किराए में संशोधन के लिए समिति का गठन किया था। अब इन सिफारिशों पर कैबिनेट में चर्चा होगी। 

ऑटो यूनियन ने जताई चिंता
कुछ ऑटो यूनियन ने समिति से मिलकर ऑटो किराये में भारी वृद्धि करने पर चिंता जताई थी। उनका कहना था कि ऑटो के किराये में ज्यादा इजाफा होने से कैब ऑपरेटरों के साथ उनकी प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, क्योंकि वे यात्रियों को रियायती दरों की पेशकश करते हैं। कुछ यूनियनों का कहना था कि किराया बढ़ाने के बजाय उन्हें सीएनजी पर सब्सिडी दी जाए। इससे पहले 2019 में ऑटो का किराया बढ़ाया गया था।

टैक्सी किराये में नौ साल पहले हुआ था संशोधन
टैक्सी के किराये में अंतिम बार 2013 में संशोधन हुआ था। ऑटो के लिए मौजूदा मीटर डाउन चार्ज 25 रुपये और पहले 1.5 किलोमीटर के बाद 9.50 रुपये प्रति किमी किराया लगता है। रात 11 बजे से सुबह 5 बजे के बीच नाइट चार्ज लगता है, जो कुल किराये का 25 फीसदी होता है। टैक्सी में पहले किमी के लिये 25 रुपये, जबकि उसके बाद प्रति किमी 15.50 रुपये नॉन एसी के लिए देना होता है। वहीं, एसी टैक्सी के लिए प्रति किमी 16.50 रुपये का भुगतान करना होता है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
सरकार ने सिंहस्थ: 2028 के लिए 539 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन कियाMadhyaPradeshसरकार ने सिंहस्थ: 2028 के लिए 539 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया 7 घंटे पहलेमुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरु टेकचंद जी के 215 वें समाधि पर दर्शन कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरु टेकचंद जी के 215 वें समाधि पर दर्शन किया 7 घंटे पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दियाMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया 7 घंटे पहलेनाबार्ड-ओजस्विनी राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-बिक्री का शुभारंभ: राज्यपाल ने कारीगरों को समर्थन देने की अपीलMadhyaPradeshनाबार्ड-ओजस्विनी राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-बिक्री का शुभारंभ: राज्यपाल ने कारीगरों को समर्थन देने की अपील 7 घंटे पहलेमध्यप्रदेश में मां बगलामुखी देवी लोक परियोजना का प्रथम चरण भूमि-पूजनMadhyaPradeshमध्यप्रदेश में मां बगलामुखी देवी लोक परियोजना का प्रथम चरण भूमि-पूजन 7 घंटे पहलेNothing का CMF Watch 3 Pro अब $59 में Amazon परLifestyleNothing का CMF Watch 3 Pro अब $59 में Amazon पर 7 घंटे पहलेराहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारीDelhiराहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारी 7 घंटे पहलेराजस्थान हाईकोर्ट ने नवजात की मां के तबादले पर लगाई रोक, सरकार से नीति बनाने को कहाIndia Newsराजस्थान हाईकोर्ट ने नवजात की मां के तबादले पर लगाई रोक, सरकार से नीति बनाने को कहा 7 घंटे पहले
मध्यप्रदेश के शिल्पकार मोहम्मद आरिफ खत्री को सीलोन क्राफ्ट वीक 2026 में आमंत्रणMadhyaPradeshमध्यप्रदेश के शिल्पकार मोहम्मद आरिफ खत्री को सीलोन क्राफ्ट वीक 2026 में आमंत्रण 1 दिन पहलेSoftBank का $50 बिलियन निवेश योजना: मलेशिया को AI राष्ट्र बनाने की दिशा मेंBusinessSoftBank का $50 बिलियन निवेश योजना: मलेशिया को AI राष्ट्र बनाने की दिशा में 1 दिन पहलेयूके बजट: हेलि की नई योजनाएँ और टैक्स बदलावBusinessयूके बजट: हेलि की नई योजनाएँ और टैक्स बदलाव 1 दिन पहलेReal Madrid ने Barcelona को 2-1 से हराया, Mbappé ने डबल गोल कियाSportsReal Madrid ने Barcelona को 2-1 से हराया, Mbappé ने डबल गोल किया 1 दिन पहलेफॉर्मूला 1 ड्राइवर रेटिंग: एंटोनेल्ली और लेक्लेयर करीब परफेक्टSportsफॉर्मूला 1 ड्राइवर रेटिंग: एंटोनेल्ली और लेक्लेयर करीब परफेक्ट 1 दिन पहलेफेरिटिन फेस: क्या यह वास्तविक है और क्या आप कम लोहे को दिखने से पहचान सकते हैं?Health & Fitnessफेरिटिन फेस: क्या यह वास्तविक है और क्या आप कम लोहे को दिखने से पहचान सकते हैं? 1 दिन पहलेSpaceX ने $40 बिलियन के कर्ज सौदे से AI चिप्स खरीदेTechnologySpaceX ने $40 बिलियन के कर्ज सौदे से AI चिप्स खरीदे 1 दिन पहलेडेटा सेंटर बहस: 3 नवंबर के अमेरिकी चुनाव से पहले क्या चल रहा हैTechnologyडेटा सेंटर बहस: 3 नवंबर के अमेरिकी चुनाव से पहले क्या चल रहा है 1 दिन पहले
↑