देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
इंदौर 21 बार पढ़ी गई

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित होने पर इंदौर की सुश्री श्रद्धा गोमे सहित प्रदेश के 38 प्रतिभाओं का किया सम्मान

मुख्यमंत्री जी ने शुभकामनाएं देते हुए कहा चयनित प्रतिभाओं ने मध्यप्रदेश का दिल जीत लिया मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में आयोजित एक गरिमामय समारोह में भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित होने पर इंदौर की सुश्री श्रद्धा गोमे, सुश्री अनन्या अवस्थी, श्री आदित्य काकोड़े आदि सहित प्रदेश की 38 प्रतिभाओं का सम्मान किया।

Abhishek Raghuvanshi22 अगस्त 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
  • मुख्यमंत्री जी ने शुभकामनाएं देते हुए कहा चयनित प्रतिभाओं ने मध्यप्रदेश का दिल जीत लिया

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में आयोजित एक गरिमामय समारोह में भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित होने पर इंदौर की सुश्री श्रद्धा गोमे, सुश्री अनन्या अवस्थी, श्री आदित्य काकोड़े आदि सहित प्रदेश की 38 प्रतिभाओं का सम्मान किया। उन्होंने सम्मान स्वरूप प्रतिभाओं को शॉल, श्रीफल और प्रतीक चिन्ह प्रदान किये। इस अवसर पर उन्होंने सम्मानित प्रतिभाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश देश का दिल है, आपने मध्यप्रदेश का दिल जीत लिया है। प्रदेश में उपलब्ध कराये जा रहे बेहतर शैक्षणिक वातावरण और सुविधाओं से न केवल यूपीएससी परीक्षा बल्कि नीट, आई.आई.टी, जेईई सहित विभिन्न प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में बड़ी संख्या में प्रदेश के विद्यार्थी उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि विद्यार्थी चयनित होने के बाद अपना दृष्टिकोण ऐसा रखें, जिससे प्रदेश और देश की जनता का भविष्य बन सकें और देश विकास के पथ पर आगे बढ़े। विद्यार्थी सफलता-असफलता की परवाह किये बगैर आगे बढ़ें। कोई कार्य ऐसा नहीं है, जो आप नहीं कर सकते, लक्ष्य तय कर आगे बढ़ने पर सफलता जरूर मिलती है।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने समारोह में कहा कि पूरे देश से 700 चयनित विद्यार्थियों में से प्रदेश के 38 विद्यार्थियों का चयन हमारे लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के लगभग सभी अंचलों से यूपीएससी में विद्यार्थियों का चयन हुआ है। मुख्यमंत्री श्री चौहान प्रतिभाओं को देश एवं प्रदेश में स्थान बनाने के लिए प्रेरित करते रहते हैं। उनका प्रेरणादायी मार्गदर्शन लगातार मिलता रहेगा।

पूर्व आई.ए.एस. श्री बी. सिंह ने कहा कि सही मायने में सफलता का पता सिविल सर्विस की परीक्षा में चयन होने पर चलता है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विद्यार्थियों के लिए सफलता के नए रास्ते खोले हैं। विद्यार्थी चयनित होकर हम सबके गौरव बन गए हैं। यूपीएससी में चयनित होने के लिए प्रोत्साहन जरूरी है। उन्होंने कहा कि यदि विद्यार्थी सिविल सेवा में सफल नहीं होते हैं तो वे जीवन में अवश्य सफल होते हैं। उनकी मेहनत कभी बेकार नहीं जाती।
समारोह में भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित प्रतिभाओं ने अपने अनुभव साझा किये और अन्य विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। प्रारंभ में अपर मुख्य सचिव श्री शैलेन्द्र सिंह ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम में प्रतिभाओं का परचम पुस्तिका का विमोचन किया गया। इसके डिजिटल वर्जन का भी विमोचन हुआ। इसी के साथ ही सफलता के सोपान पुस्तिका का भी विमोचन किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश की उपलब्धियों से संबंधित लघु फिल्म दिखाई गई। फिल्म में यूपीएससी में चयनित अभ्यर्थियों ने अपने प्रेरक विचार व्यक्त किये गये।
इन प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

यूपीएससी 2021 में चयनित सुश्री श्रद्धा गोमे, सुश्री अनन्या अवस्थी, श्री आदित्य काकोड़े सहित श्री ऐश्वर्य वर्मा, श्री उत्कर्ष द्विवेदी, श्री कार्तिकेय जायसवाल, श्री विशाल धाकड़, श्री कुशल जैन, सुश्री अंजलि श्रोत्रिय, सुश्री श्रद्धा गोमे, सुश्री श्रेयाश्री, श्री अंकित कुमार चौकसे, सुश्री मिनी शुक्ला, सुश्री ऋजु श्रीवास्तव, श्री अंतरिक्ष जैन, सुश्री ट्विंकल जैन, सुश्री लिपि नगायच, सुश्री नेहा जैन, सुश्री सिमरन भारद्वाज, सुश्री सोनाली सिंह परमार, श्री अर्जित महाजन, श्री मयंक मिश्रा, श्री तन्मय काले, श्री मृदुल शिवहरे, श्री आयुष भदौरिया, सुश्री छाया सिंह, श्री पीयूष दुबे, श्री कृष्णपाल राजपूत, श्री आकर्ष सोनी, श्री राहुल देशमुख, श्री आदित्य पटले, श्री मयंक सिंह, सुश्री पूजा सोनी, श्री शिवम धाकड़, श्री एकांत जैन, श्री सौरव बेलानी, श्री दीपक दांगी, सुश्री सोनू परमार और श्री शुभम कुमार शर्मा का सम्मान किया गया।
अंत में आयुक्त उच्च शिक्षा श्री दीपक सिंह ने आभार माना। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कन्या-पूजन किया। “मध्यप्रदेश गान” भी गाया गया।

ePaper
आज का अंक23 november

23 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
खजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोगIndoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 6 घंटे पहलेइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबलIndoreइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल 6 घंटे पहलेइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाईIndoreइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई 6 घंटे पहलेइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पतालIndoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 6 घंटे पहले10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केसIndia News10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केस 1 दिन पहलेइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:​दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटाIndoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:​दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 1 दिन पहलेचालान का 45 हजार में सेटलमेंट……:जूनियर इंजीनियर के लिए घूस लेता रीडर ​पकड़ायाIndoreचालान का 45 हजार में सेटलमेंट……:जूनियर इंजीनियर के लिए घूस लेता रीडर ​पकड़ाया 1 दिन पहले‘कमाई उजड़ गई, बच्चों को लेकर कहां जाएं’; इंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी के लोगों का दर्दIndore‘कमाई उजड़ गई, बच्चों को लेकर कहां जाएं’; इंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी के लोगों का दर्द 1 दिन पहले
मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगातIndoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 1 दिन पहलेजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईकेIndoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 1 दिन पहलेअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनीIndoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 2 दिन पहलेइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीरIndoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 2 दिन पहलेसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाईIndoreसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाई 2 दिन पहलेआयुक्त के निरीक्षण में सफाई व्यवस्था में लापरवाही, अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाईIndoreआयुक्त के निरीक्षण में सफाई व्यवस्था में लापरवाही, अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई 2 दिन पहलेइंदौर में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर भव्य नगर कीर्तन, केसरी-बसंती रंग में रंगा शहर; 38 गुरुद्वारों की संगत हुई शामिलIndoreइंदौर में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर भव्य नगर कीर्तन, केसरी-बसंती रंग में रंगा शहर; 38 गुरुद्वारों की संगत हुई शामिल 2 दिन पहलेइंदौर में यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए होंगे व्यापक सुधारIndoreइंदौर में यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए होंगे व्यापक सुधार 4 दिन पहले
इंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटाIndoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 8 दिन पहलेकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देशIndoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 8 दिन पहलेकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाईIndoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहलेकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूतIndoreकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत 8 दिन पहलेइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देशIndoreइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश 8 दिन पहलेदिलजीत : अमेरिकी नागरिक हमें नबताए कि हिन्दुस्तान किसके बाप का है !Indoreदिलजीत : अमेरिकी नागरिक हमें नबताए कि हिन्दुस्तान किसके बाप का है ! 9 दिन पहलेइंदौर में मल्हारगंज अस्पताल की सोनोग्राफी मशीन खराब, गर्भवती महिलाएं हो रहीं परेशानIndoreइंदौर में मल्हारगंज अस्पताल की सोनोग्राफी मशीन खराब, गर्भवती महिलाएं हो रहीं परेशान 9 दिन पहलेम्यूल अकाउंट से संदिग्ध लेनदेन, युवक गिरफ्तारIndoreम्यूल अकाउंट से संदिग्ध लेनदेन, युवक गिरफ्तार 9 दिन पहले
↑