पिछले 15 दिनों में आबकारी विभाग 14 लाख से अधिक शराब जप्त कर चुका है, जबकि 6 लाख से अधिक की कीमत के वाहन जप्त कर राजसात करने की तैयारी की जा रही है। विभाग ने मतदान समाप्त होने के 48 घंटे पूर्व सोमवार शाम 5 बजे से नगरीय सीमा से 3 किलोमीटर के दायरे में आने वाली सभी शराब दुकान और बार बंद कर दिए है।
नगर निगम चुनाव के मतदान समाप्ती के 48 घण्टे पूर्व शराब दुकान बंद करने के निर्देश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए हैं इन निर्देशों के तहत नगरीय सीमा के साथ ग्रामीण क्षेत्र के 3 किलोमीटर के दायरे में आने वाली सभी शराब दुकान व बार को बंद किया जाना है। निर्देश का पालन कराते हुए आबकारी विभाग ने सोमवार को शाम 5:00 बजे से शरीफ सभी शराब दुकान में बाहर बंद कराएं यह शराब दुकान एवं 6 जुलाई को मतदान समाप्ति के बाद खुलेंगी।
सहायक आयुक्त आबकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 15 दिनों में विभाग में 230 प्रकरण बनाते हुए 14 लाख से अधिक रुपए की शराब जप्त कर नष्ट की है जबकि 6 लाख से अधिक की कीमत के वाहन जप्त किए हैं जिन्हें राजसात किया जाएग जाएगा। कार्रवाई के दौरान करीब 200 लोगों के खिलाफ प्रकरण भी दर्ज किए गए है।
