देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 0 बार पढ़ी गई

बिहार में भाजपा-जेडीयू गठबंधन टूटने की कगार पर

पटना । बिहार में भाजपा-जेडीयू गठबंधन टूटने की कगार पर है । कहा जा रहा है कि 11 अगस्त तक दोनों अलग हो सकते हैं ।

Abhishek Raghuvanshi9 अगस्त 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
बिहार में BJP-JDU गठबंधन टूटने की कगार पर, इन दलों के साथ मिलकर सरकार बना सकते हैं नीतीश : सूत्र

पटना । बिहार में भाजपा-जेडीयू गठबंधन टूटने की कगार पर है । कहा जा रहा है कि 11 अगस्त तक दोनों अलग हो सकते हैं । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा के बीच जिस तरीके से पिछले कुछ दिनों में टकराव की स्थिति बनी है, उसके बाद लगातार ये सवाल खड़े हो रहे हैं कि बिहार में एनडीए सरकार गिर जाएगी और नीतीश आरजेडी, लेफ्ट फ्रंट और कांग्रेस के साथ मिलकर फिर से सरकार बनाएंगे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सभी सांसद और विधायकों को अगले दो दिन में पटना पहुंचने को कहा है। जेडीयू भाजपा पर अपनी पार्टी तोडऩे का आरोप लगा रही है। जेडीयू हाल ही में पार्टी से इस्तीफा दे चुके आरसीपी सिंह के जरिए टूट की कोशिश का आरोप लगा रही है। इतना ही नहीं नीतीश कुमार की पार्टी के ज्यादातर विधायक मध्यावधि चुनाव नहीं चाहते।

उधर, आरजेडी भी इसी नक्शेकदम पर है। उसने सभी विधायकों को पटना में रहने के लिए कहा है। आरजेडी के विधायकों की कल पटना में बैठक होनी है। जदयू-बीजेपी गठबंधन को लेकर जारी कयासों के बीच इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, नीतीश ने सोनिया गांधी से टेलीफोन पर बात की। 11 अगस्त तक राज्य में नई सरकार बन सकती है। सूत्र यह भी बता रहे हैं कि मंगलवार को ही तेजस्वी यादव अपने सभी विधायकों के साथ बैठक करेंगे। हालांकि, सरकार के भविष्य को लेकर जेडीयू नेताओं ने कोई आधिकारिक बात नहीं कही है।
दरअसल, पिछले 1 महीने के घटनाक्रम पर नजर डालें तो ऐसा साफ लगता है कि नीतीश और भाजपा के बीच ठीक नहीं चल रहा है। महीनेभर में ऐसा 4 बार हुआ है, जब नीतीश कुमार ने भाजपा से कन्नी काटी है। गौरतलब है कि नीतीश की दो हफ्ते पहले कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। 3 अगस्त को उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई।
मिली जानकारी के अनुसार, नीतीश को सरकार चलाने में फ्री हैंड नहीं मिल रहा है। चिराग प्रकरण के बाद आरसीपी प्रकरण से भी भाजपा से खफा हैं। बीते कुछ महीने में नीतीश ने कई अहम बैठकों से दूरी बनाई है। कुछ महीने पहले वे प्रधानमंत्री द्वारा कोरोना को लेकर बुलाई गई बैठक में उपस्थित नहीं हुए थे। हाल में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सम्मान में दिए गए भोज, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह में भी नहीं गए। नीतीश राज्य में बिहार के भाजपा नेताओं से भी नहीं मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री स्थानीय स्तर पर कार्यक्रमों में शामिल तो हो रहे हैं, लेकिन भाजपा नेताओं से खुलकर न तो बात कर रहे हैं न ही उनसे मिल रहे हैं।

2020 में नीतीश की पार्टी जेडीयू की 28 सीटें घट गई थीं और वह 43 पर आ गई, जबकि भाजपा ने पिछले चुनावों से 21 सीटें ज्यादा जीतकर स्वयं को 74 की संख्या तक पहुँचाने में सफलता प्राप्त कर ली थी। इसके बावजूद भाजपा ने गठबंधन की सरकार में नीतीश को मुख्यमंत्री बनाया था। एनडीए को 125 सीटें और महागठबंधन को 110 सीटें मिली थीं

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 20 मिनट पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 23 मिनट पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चतुर्थ राष्ट्रीय HR-CSR सम्मेलन ‘अभ्युदय’ का शुभारंभ कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चतुर्थ राष्ट्रीय HR-CSR सम्मेलन ‘अभ्युदय’ का शुभारंभ किया 25 मिनट पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट की 28 मिनट पहलेमध्यप्रदेश में 28 अक्टूबर को ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजनMadhyaPradeshमध्यप्रदेश में 28 अक्टूबर को ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजन 6 घंटे पहलेमध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: 5,800 करोड़ रुपये निवेश, 10,000 नौकरियाँMadhyaPradeshमध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: 5,800 करोड़ रुपये निवेश, 10,000 नौकरियाँ 6 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया 6 घंटे पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
उज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार परMadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 5 दिन पहलेसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभBhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 5 दिन पहलेगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्टIndia Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 5 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 7 दिन पहलेजनसमस्याओं का निराकरण संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshजनसमस्याओं का निराकरण संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहलेतीन मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshतीन मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
अपनी संस्कृति पर करें गर्व, यही गर्वोक्ति समाज को ले जाएगी विकास की नई ऊंचाईयों तक : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshअपनी संस्कृति पर करें गर्व, यही गर्वोक्ति समाज को ले जाएगी विकास की नई ऊंचाईयों तक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहलेसामान्य से कम वर्षा वाले जिलों में जल प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshसामान्य से कम वर्षा वाले जिलों में जल प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहलेश्री उज्ज्वल निकम ने न्याय के प्रति देशवासियों की बढ़ाई आस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshश्री उज्ज्वल निकम ने न्याय के प्रति देशवासियों की बढ़ाई आस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहलेसेमीकॉन समिट में निवेशकों को दें सरकार की इन्वेस्टर्स फ्रेन्डली पॉलिसी की जानकारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshसेमीकॉन समिट में निवेशकों को दें सरकार की इन्वेस्टर्स फ्रेन्डली पॉलिसी की जानकारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 8 दिन पहलेहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्तIndoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 8 दिन पहलेमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
↑