टॉप करने की नहीं थी उम्मीद, परीक्षा क्लियर हो जाएगी यही सोचा था – यूपीएससी परीक्षा टॉपर श्रुति शर्मा
नई दिल्ली।
नई दिल्ली। यूपीएससी परीक्षा टॉपर श्रुति शर्मा ने कहा कि टॉप करने की उम्मीद नहीं थी, यही सोचा था कि परीक्षा क्लियर हो जाएगी, लेकिन अब खुश हूं और एक राहत भी है कि पढ़ाई पूरी हुई, क्योंकि सिलेबस भी बहुत ज्यादा रहा और लगातार पढ़ाई करती रही और पढ़ाई करते वक्त समय नहीं देखा। अब मौका मिला है तो खुश हूं कि अब देश कि सेवा करूंगी। मैंने इस बार दूसरी कोशिश कि, क्योंकि पहली कोशिश में फॉर्म गलत भर जाने के कारण मुझे हिंदी में पेपर देना पड़ा, जिसमें एक नंबर से मैं पीछे रह गई थी। इस बार अंग्रेजी में पेपर लिखा और क्लियर हो गया। पापा को जब यह नतीजा पता लगा तो बहुत भावुक हुए और वह दिल्ली आ रहे हैं, माता पिता की खुशी देखकर ही मुझे सबसे ज्यादा खुशी हुई, वहीं इस महत्वपूर्ण परीक्षा में अंकिता अग्रवाल नामक उम्मीदवार ने आल इंडिया सेकेंड रैक हासिल की है। तीसरा स्थान गामिनी सिंगला को मिला है। इस साल शीर्ष तीन पदों पर लड़कियों ने बाजी मारी है। यूपीएससी परीक्षा में चौथा स्थान ऐश्वर्य वर्मा और पांचवा स्थान उत्कर्ष द्विवेदी को प्राप्त हुआ है।
लड़कियों के बाजी मारने पर श्रुति शर्मा ने कहा कि, लड़कियों को हमेशा सपोर्टिव महौल नहीं मिल पाता है, अब गांव और शहरों में माता-पिता अपनी बेटियों को सहयोग देने लगे हैं। जिस वजह से लड़कियां आगे बढ़ रही हैं। यूपीएससी टॉपर श्रुति ने दिल्ली विश्वविद्यालय सेंट स्टीफंस कॉलेज और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है। यूपीएससी परीक्षा की कोचिंग उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया की आवासीय कोचिंग अकादमी (आरसीए) में ली है।
श्रुति ने जामिया के टीचरों कि तारीफ करते हुए कहा कि, जामिया में आरसीए का एक बड़ा योगदान रहा है, एक अच्छा माहौल दिया गया और एक अच्छे टीचर दिए गए। तारिक और फारुकी सर ने मुझे बताया कि किस तरह पढ़ाई करनी है। उन्होंने यूपीएससी की तैयारी कर रहे अन्य छात्रों को संदेश देते हुए कहा कि, यदि आपका मन है, तभी आप इस परीक्षा की तैयारी करें, किसी तरह के दबाब में आकर आप पढ़ाई न करें। जब तक आप खुद तैयार नहीं है तो कुछ नहीं कर सकेंगे।
श्रुति शर्मा की मां रचना शर्मा ने भगवान का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि, हमें अपनी बेटी पर यकीन था कि वह कर लेगी, रात दिन उसने पढ़ाई की और आज हमें यह दिन देखने को मिला। परिवार व घर के अन्य सदस्य सभी बहुत खुश हैं। श्रुति के पापा फिलहाल दिल्ली में नहीं है, लेकिन जब से उन्हें पता लगा है, वह दिल्ली के लिए निकल गए हैं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 3 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 3 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चतुर्थ राष्ट्रीय HR-CSR सम्मेलन ‘अभ्युदय’ का शुभारंभ किया 3 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट की 3 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश में 28 अक्टूबर को ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजन 9 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: 5,800 करोड़ रुपये निवेश, 10,000 नौकरियाँ 9 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया 9 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 5 दिन पहले
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 5 दिन पहले
India Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 7 दिन पहले
MadhyaPradeshजनसमस्याओं का निराकरण संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
MadhyaPradeshतीन मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
MadhyaPradeshअपनी संस्कृति पर करें गर्व, यही गर्वोक्ति समाज को ले जाएगी विकास की नई ऊंचाईयों तक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
MadhyaPradeshसामान्य से कम वर्षा वाले जिलों में जल प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
MadhyaPradeshश्री उज्ज्वल निकम ने न्याय के प्रति देशवासियों की बढ़ाई आस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
MadhyaPradeshसेमीकॉन समिट में निवेशकों को दें सरकार की इन्वेस्टर्स फ्रेन्डली पॉलिसी की जानकारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 8 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले