इंदौर नगर निगम महापौर पद के 19 तथा पार्षद पदों के 341 उम्मीदवारों के भाग्य का होगा आज फैसला
नगर निगम इंदौर में 18 लाख 35 हजार अधिक मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का उपयोगमतदान के लिए बनाए गए 2250 मतदान केंद्रवाटर प्रूफ डोम के तले टेबल-कुर्सियों पर बैठाकर सुव्यवस्था के साथ की गई मतदान सामग्री वितरित इंदौर नगर निगम सहित जिले की सभी आठों नगर परिषदों में आज मतदान होगा।

- नगर निगम इंदौर में 18 लाख 35 हजार अधिक मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का उपयोग
- मतदान के लिए बनाए गए 2250 मतदान केंद्र
- वाटर प्रूफ डोम के तले टेबल-कुर्सियों पर बैठाकर सुव्यवस्था के साथ की गई मतदान सामग्री वितरित
इंदौर नगर निगम सहित जिले की सभी आठों नगर परिषदों में आज मतदान होगा। इंदौर नगर निगम के महापौर पद के लिये 19 तथा पार्षद पदों के लिये 341 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के माध्यम से होगा। इंदौर नगर निगम क्षेत्र में 18 लाख 35 हजार 316 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। मतदान के लिये दो हजार 250 मतदान केन्द्र बनाये गये है। मतदान दल अपने-अपने मतदान केन्द्रों पर पहुंच चुके हैं। मतदान दलों को आज वाटर प्रूफ डोम के तले टेबल-कुर्सियों पर बैठाकर सुव्यवस्था के साथ मतदान सामग्री वितरित की गई। कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने सामग्री वितरण व्यवस्थाओं का लगातार उपस्थित रहकर निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान दलों से चर्चा की और उनका उत्साहवर्धन किया। मतदान दल लोकतंत्र के इस महायज्ञ में अपनी भागीदारी के लिये उत्साह के साथ बसों मे बैठकर अपने-अपने मतदान केन्द्रों की ओर रवाना हुए।
कलेक्टर श्री मनीष सिंह के निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल, अपर कलेक्टर श्री अभय बेडे़कर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। बताया गया कि इंदौर जिले में नगरीय निर्वाचन के लिये सभी आवश्यक प्रबंध किये गये है। सुरक्षा के भी माकुल इंतजाम रखे गये हैं। मतदाताओं से निर्भीक, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण रूप से मतदान करने की अपील की गई है।
नेहरू स्टेडियम में आज सुबह 7 बजे से अधिकारियों-कर्मचारियों को 2250 टेबलों से मतदान सामग्री का वितरण किया गया। 10 हजार से अधिक कर्मचारी चुनावी ड्यूटी में लगाए गए हैं। नगर निगम क्षेत्र में 2250 मतदान दल बनाए गए, जो अपनी-अपनी सामग्रियों को लेकर बसों में बैठकर मतदान केन्द्रों की ओर रवाना हुए। इन दलों को ले जाने-लाने के लिए 412 बसों की व्यवस्थाएं की गई। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों जिसमें बैलेट यूनिट तथा कंट्रोल यूनिट शामिल है, के साथ-साथ अमिट स्याही सहित अन्य सामग्री वितरित की गई। स्टेडियम के अंदर इन सामग्रियों को टैबलों तक पहुंचाने के लिए ठेलों के साथ-साथ पहली बार इलेक्ट्रिक वाहनों का भी उपयोग किया गया। कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने निर्देशन में मतदान सामग्री वितरण बेहतर व्यवस्था के साथ की गई।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 7 घंटे पहले
Indoreइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल 7 घंटे पहले
Indoreइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई 7 घंटे पहले
Indoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 7 घंटे पहले
India News10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केस 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 1 दिन पहले
Indoreचालान का 45 हजार में सेटलमेंट……:जूनियर इंजीनियर के लिए घूस लेता रीडर पकड़ाया 1 दिन पहले
Indore‘कमाई उजड़ गई, बच्चों को लेकर कहां जाएं’; इंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी के लोगों का दर्द 1 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 1 दिन पहले
Indoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 1 दिन पहले
Indoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 2 दिन पहले
Indoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 2 दिन पहले
Indoreसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाई 2 दिन पहले
Indoreआयुक्त के निरीक्षण में सफाई व्यवस्था में लापरवाही, अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर भव्य नगर कीर्तन, केसरी-बसंती रंग में रंगा शहर; 38 गुरुद्वारों की संगत हुई शामिल 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए होंगे व्यापक सुधार 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले
Indoreकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश 8 दिन पहले
Indoreदिलजीत : अमेरिकी नागरिक हमें नबताए कि हिन्दुस्तान किसके बाप का है ! 9 दिन पहले
Indoreइंदौर में मल्हारगंज अस्पताल की सोनोग्राफी मशीन खराब, गर्भवती महिलाएं हो रहीं परेशान 9 दिन पहले
Indoreम्यूल अकाउंट से संदिग्ध लेनदेन, युवक गिरफ्तार 9 दिन पहले