India News
जैन समाज ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय युवक युवती परिचय सम्मेलन 26-27 मार्च 2022
अखिल भारतीय पुलक मंच परिवार इंदौर के तत्वावधान में दिनांक 26-27 मार्च को जैन समाज के विवाह योग्य युवक युवतियों का अंतरराष्ट्रीय परिचय सम्मेलन आन लाइन आयोजित किया जा रहा है पुलक मंच के अध्यक्ष प्रदीप बड़जात्या एवम राष्ट्रीय जैन महिला जाग्रति मंच की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती मीना हेमचन्द्र झांझरी ने बताया कि पुलक मंच परिवार द्वारा 5 वर्ष से परिचय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है इन सम्मेलनों के माध्यम से हजारों सम्बन्ध तय हुए है एवम सभी दम्पति सुखमय जीवन व्यतीत कर रहे हैइस परिचय सम्मेलन को लेकर समाजजनों में अति उत्साह है मंच परिवार के तत्वावधान में होने वाले इस परिचय सम्मेलन के लिये देश विदेश में रहने वाले प्रतिभाशाली युवक युवतियों की प्रविष्टियां प्राप्त हो रही है इनमें अनेक डॉक्टर इंजीनियर एम टेक एम बी ए बी टेक उद्योगपति व्यवसायी बड़ी संस्थाओं में कार्यरत प्रतिभाशाली युवक युवती शामिल है परिचय सम्मेलन की शुत्रधार श्रीमती वर्षिता जैन एवम परम सरंक्षक कमल रावका ने बताया कि मंच परिवार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की कन्याओं का विवाह निशुल्क सम्पन्न करवाया जायेगापरिचय सम्मेलन हेतु वेबसाइट www.jain parinay.com.
Abhishek Raghuvanshi March 7, 2022