यूक्रेन मसले पर भड़के इमरान:22 पश्चिमी देशों के राजदूतों ने निंदा प्रस्ताव पर मांगा पाक का समर्थन, PM बोले- हम किसी के गुलाम नहीं
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने यूक्रेन मसले पर उन्हें चिट्ठी लिखकर सलाह देने वाले 22 पश्चिमी देशों के राजदूतों को लताड़ लगाई है।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने यूक्रेन मसले पर उन्हें चिट्ठी लिखकर सलाह देने वाले 22 पश्चिमी देशों के राजदूतों को लताड़ लगाई है। एक रैली में पाक पीएम ने कहा कि हम किसी के गुलाम नहीं हैं, कि आप जो चाहेंगे जैसा कहेंगे हम वैसा ही करने लगें। पाकिस्तान किसी गुट का हिस्सा नहीं हैं।
दरअसल, इस्लामाबाद स्थित पश्चिमी देशों के 22 राजदूतों ने पाक पीएम को एक चिट्ठी लिखी थी, जिसमें इमरान खान से अपील की थी कि वो यूक्रेन पर रूस के हमले की निंदा करने वाले संयुक्त राष्ट्र महासभा में एक प्रस्ताव का समर्थन करें। इस पर इमरान खान भड़क गए और कहा कि पाकिस्तान किसी के दवाब में नहीं है। इन राजनयिकों ने यह पत्र सार्वजनिक तौर पर जारी किया है।
पाक ने वोटिंग से किया था परहेज
बता दें कि हाल ही में संयुक्त राष्ट्र महासभा में इस प्रस्ताव पर वोटिंग हुई थी। जिसमें लंबे समय से पश्चिमी देशों के सहयोगी रहे पाकिस्तान ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया था। वहीं UN में ज्यादातर देशों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया था और यूक्रेन पर रूस के हमले को गलत करार दिया था।
इमरान ने पूछा- क्या भारत को भी लिखी चिट्ठी
इमरान खान ने पश्चिम देशों के राजदूतों से पूछ लिया कि क्या आपने भारत को भी ऐसी ही चिट्ठी लिखी है। क्योंकि इस मसले पर UNSC और UNGA में हुई वोटिंग में भारत का स्टैंड भी पाकिस्तान जैसा ही था। पाक पीएम ने कहा कि यूक्रेन की वजह से पाकिस्तान को नुकसान पहुंचा है क्योंकि उसने अफगानिस्तान में नाटो गठबंधन का समर्थन किया था।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
TechnologyApple ने iPhone Duo के अंदरूनी स्क्रीन टूटने पर प्रतिक्रिया दी 11 मिनट पहले
TechnologyAnthropic का ब्लॉकबस्टर शेयर लिस्टिंग: 5 चौंकाने वाली बातें 36 मिनट पहले
MadhyaPradeshसारोजिनी नायडू महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा पर पुस्तक लेखन कार्यशाला 7 घंटे पहले
MadhyaPradeshशहडोल की दुर्गा सिंह ने लकड़ी शिल्प से कमाई 6-8 हजार रुपये 7 घंटे पहले
MadhyaPradeshएमपी ट्रांसको ने रमौआ डैम के पास 220 केवी लाइन शिफ्टिंग पूरी 7 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जामली के गायत्री धाम में योगाभ्यास किया 7 घंटे पहलेTimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 7 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सप्त गौ परिक्रमा मंदिर में गौ पूजन किया 12 घंटे पहले
Sportsफॉर्मूला 1 ड्राइवर रेटिंग: एंटोनेल्ली और लेक्लेयर करीब परफेक्ट 15 घंटे पहले
Health & Fitnessफेरिटिन फेस: क्या यह वास्तविक है और क्या आप कम लोहे को दिखने से पहचान सकते हैं? 15 घंटे पहले
TechnologySpaceX ने $40 बिलियन के कर्ज सौदे से AI चिप्स खरीदे 17 घंटे पहले
Technologyडेटा सेंटर बहस: 3 नवंबर के अमेरिकी चुनाव से पहले क्या चल रहा है 17 घंटे पहले
Lifestyleनताशा बेडिंगफील्ड का नया गाना ‘Dot Dot Dot’ जारी 19 घंटे पहले
Businessपेंशन फंड पर उम्र बढ़ने का खतरा: वैश्विक पेंशन संकट 20 घंटे पहले
BusinessUK बजट में £1.5bn म्योर बोर्रोइंग फसिलिटी की घोषणा 21 घंटे पहले
Sportsकिमी एंटोनेली ने यूएस F1 GP में जीत दर्ज की 21 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चतुर्थ राष्ट्रीय HR-CSR सम्मेलन ‘अभ्युदय’ का शुभारंभ किया 2 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट की 2 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश में 28 अक्टूबर को ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजन 2 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: 5,800 करोड़ रुपये निवेश, 10,000 नौकरियाँ 2 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया 2 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहले