देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
इंदौर 1 बार पढ़ी गई

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इंदौर प्रेस क्लब ने महिला पत्रकारों का किया सम्मान

महिलाएं अच्छी मैनेजमेंट गुरु होती हैं - श्री सकलेचा महिलाओं के आगे बढाने की गति को ओर तेज करने की जरूरत - पद्मश्री डॉ. मेहरुनिसा परवेज इंदौर। हमारी महिलाएं बेहद गंभीर और स्थिर मन से काम करती हैं।

Abhishek Raghuvanshi7 मार्च 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
  • महिलाएं अच्छी मैनेजमेंट गुरु होती हैं – श्री सकलेचा
  • महिलाओं के आगे बढाने की गति को ओर तेज करने की जरूरत – पद्मश्री डॉ. मेहरुनिसा परवेज

इंदौर। हमारी महिलाएं बेहद गंभीर और स्थिर मन से काम करती हैं। आज से नहीं सदियों से उन्हें सबसे श्रेष्ठ मेनेजमेंट गुरु माना जाता रहा है। वे घर और बाहर दोनों ही जगह बेहतर परफार्मेंस देने में सक्षम है यह अब साबित भी हो चुका है। देश की जीडीपी में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण है। दुर्भाग्य यह है कि आज भी देश में कन्या भ्रूण हत्याएं हो रही हैं, जो चिंता का विषय है। यह बात प्रदेश के उद्योग मंत्री श्री ओमप्रकाश सकलेचा ने कही। वे इंदौर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित महिला पत्रकारों के सम्मान समारोह में बोल रहे थे। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर इंदौर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित मीडिया की महिला साथियों के सम्मान समारोह में वरिष्ठ साहित्यकार एवं शिक्षाविद पद्मश्री डॉ. मेहरुनिसा परवेज, लोकसभा टीवी की वरिष्ठ पत्रकार सुश्री संध्या शर्मा एवं पूर्व सांसद डॉ भागीरथ प्रसाद विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री अरविंद तिवारी ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि हमारी महिलाएं मैदानी पत्रकारिता में पुरुषों से बेहतर कार्य कर रही हैं, जिसके कारण वे प्रदेश में ही नहीं देश में अपनी विशिष्ट पहचान बना रही हैं, इस पर इंदौर शहर को भी गर्व है।

घुंघट और हिजाब नहीं है देख कर अच्छा लगा –
पद्मश्री डॉ मेहरुनिसा परवेज ने अपने उद्बोधन की शुरूआत में कहा कि बहुत अच्छा लग रहा है कि आज इस सभागार में न घूंघट है न हिजाब यह महिला स्वतंत्रता का परिचायक है। उन्होंने कहा कि यह सही है कि हमारी महिलाएं प्रगति और विकास के पथ पर तेजी से कदम ताल करते हुए आगे बढ़ रही हैं, लेकिन हमें यह भी नहीं भूलना चाहिए कि आज भी महिलाओं में पिछड़ापन है। हमारी सोच ऐसी है कि जब बेटों का जन्म होता है तो समाज बंदूके चलाता है और बेटी के जन्म पर रोता है। हमें इस मानसिकता को बदलने की जरूरत है। अगर हम ऐसा कर पाए तो हमारा महिला दिवस मनाना सार्थक माना जाएगा। इस मौके पर डॉ. परवेज ने काव्य के माध्यम से महिलाओं की पीड़ाओं को व्यक्त किया।

तस्वीरों में खबर2 फोटो

लोकसभा टीवी की वरिष्ठ पत्रकार सुश्री संध्या शर्मा ने कहा कि महिलाएं एक बार जो ठान लेती हैं, तो उसे पूरा करके रहती हैं। महिलाओं में समाज को बदलने की ताकत है। भारत जैसे देश में महिलाएं राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, कलेक्टर, महापौर से लेकर मंडलों एवं विभिन्न आयोगों में उच्च पदों पर रहकर उन्हें सुशोभित कर रही हैं। महिलाओं के संकल्प के सामने हिमालय की ऊंचाई भी छोटी पड़ गई है। उन्होंने आगे कहा कि देश में लैंगिक समानता जिस तरह गड़बड़ा रही है उस पर हमारे नीति निमार्ताओं को गंभीरता से विचार करना चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन प्रेस क्लब उपाध्यक्ष प्रदीप जोशी ने किया एवं आभार महासचिव हेमन्त शर्मा ने माना।
इस अवसर पर सर्वश्री दीपक कर्दम, अभिषेक मिश्रा, राहुल वावीकर, विपिन नीमा, महेंद्र सोनगिरा, हर्षवर्धन पंडित, के.एल. जोशी, कमल हेतावल, मांगीलाल चौहान, शैलेश पाठक, अभय तिवारी, प्रवीण बरनाले, राजेंद्र कोपरगांवकर, मुकेश तिवारी, डॉ. अर्पण जैन, अजय शारडा, धर्मेश यशलाहा, कैलाश यादव, प्रदीप मिश्रा, निलेश राठौर, नीतेश पाल, चिंतन विजयवर्गीय, प्रवीण जोशी, लक्ष्मीकांत पंडित, मनसुख परमार, लोकेंद्र थनवार, प्रमोद दाभाड़े, संजय अग्रवाल, उमेश शर्मा, मार्टिन पिंटो सहित बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

इनका हुआ सम्मान –

दीर्घ सेवा सम्मान –

सुश्री जयश्री पिंगले, सुश्री श्रुति अग्रवाल, सुश्री ललिता गौड़, सुश्री मनीषा दुबे, सुश्री मीना खान, सुश्री रुखसाना मिर्जा, सुश्री नाज पटेल, सुश्री रजनी खेतान मिश्रा, सुश्री ऋचा मजुपुरिया, सुश्री स्मृति आदित्य जोशी, सुश्री लीना मेहरा, सुश्री पीयूषा भार्गव, सुश्री जयश्री तिवारी, सुश्री सीमा शर्मा

विशिष्ट सेवा सम्मान –

सुश्री नीता सिसोदिया, सुश्री सुश्री अंकिता जोशी, सुश्री करिश्मा कोतवाल, सुश्री प्रियंका पाण्डे, सुश्री मीनाक्षी शर्मा, सुश्री नेहा जोशी मराठे, सुश्री रीना शर्मा, सुश्री नेहा जैन, सुश्री नासिरा मंसूरी, सुश्री रूपाली बर्वे, सुश्री शालिनी हार्डिया, सुश्री निकिता रघुवंशी, सुश्री लवीना फ्रांसिस, सुश्री उषा नाथ, सुश्री नेहा दुबे

नारी शक्ति सम्मान –

सुश्री रंजीता ठोंबरे, श्रीमती मीना निमजे, सुश्री सौदामिनी मजूमदार, सुश्री गरिमा सिंह, सुश्री सुमेधा पुराणिक, सुश्री श्वेता त्रिवेदी, श्रीमती प्रीति मिश्रा, सुश्री प्रिया व्यास, सुश्री स्मिता जोशी, सुश्री कल्याणी देशमुख, सुश्री आरती मंडलोई, सुश्री कोमल राजपुरोहित, सुश्री श्यामली नीमा, सुश्री रश्मि शर्मा, सुश्री रक्षा श्रीवास्तव, सुश्री वंदना जोशी, सुश्री कीर्ति सिंह गौड़, सुश्री सुरभि भावसार, सुश्री दीपिका जोशी, सुश्री निहारिका शर्मा, सुश्री रोशनी शर्मा, सुश्री दीप्ति भटनागर, सुश्री कविता पाण्डे, सुश्री परिधि रघुवंशी, सुश्री श्रद्धा बुंदेला, सुश्री पूजा परमार, सुश्री राधा बकुत्रा, डॉ. दीपा वंजानी, सुश्री अमृता सिंह, सुश्री पलक चौहान, सुश्री पूर्वा दाधीच, सुश्री शालिनी शर्मा, सुश्री आकांक्षा दुबे, सुश्री प्रियंका देशपांडे (जैन), डॉ. ज्योति सिंह, सुश्री दिव्याराजे भोसले, सुश्री पूनम शर्मा, सुश्री दीपिका अग्रवाल, सुश्री खुशबू यादव, सुश्री राधिका कोडवानी, सुश्री नीतू मोर, श्रीमती सरिता शर्मा, श्रीमती सरिता काला, श्रीमती नंदा चंदेवा, सुश्री सान्या जैन, सुश्री नमिता मिश्रा, सुश्री गरिमा वर्मा, सुश्री रुचि वर्मा, सुश्री स्वाति गुप्ता, सुश्री पूजा मिश्रा, सुश्री खुशबू शर्मा, सुश्री श्रद्धा शर्मा, सुश्री अर्चना पारखी, सुश्री मेघा जोशी

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
TimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 11 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 2 दिन पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 2 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 3 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 7 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहले
हाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्तIndoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 10 दिन पहलेमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 10 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 10 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 11 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 11 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 11 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 11 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 दिन पहले
इंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोनाIndoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 16 दिन पहले26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 17 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 21 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 23 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 23 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 23 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 25 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 25 दिन पहले
↑