देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 8 बार पढ़ी गई

स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा संचालित करने वाले अड्डे पर क्राईम ब्रांच इंदौर व महिला थाना की संयुक्त टीम ने की छापामार कार्यवाही।

★ अनैतिक देह व्यापार में लिप्त 12 युवतियों व 09 युवकों सहित कुल 21 आरोपी गिरफ्तार★ संचालक भी हुआ गिरफ्तार। *★ विजयनगर क्षेत्र में ATOMS SPA सेंटर पर की गई कार्यवाही।

Abhishek Raghuvanshi24 फरवरी 2021 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

★ अनैतिक देह व्यापार में लिप्त 12 युवतियों व 09 युवकों सहित कुल 21 आरोपी गिरफ्तार
★ संचालक भी हुआ गिरफ्तार। *
★ विजयनगर क्षेत्र में ATOMS SPA सेंटर पर की गई कार्यवाही।
★ 25 मोबाईल, नगदी व अन्य यौनाचार से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री भी हुई बरामद।
★ देशी – विदेशी युवतियाँ से कराया जा रहा था यौन कृत्य का गोरखधंधा।

इंदौर-दिनांक 24 फरवरी 2021 – पुलिस उपमहानिरीक्षक (शहर) इंदौर श्री मनीष कपूरिया द्वारा शहर में अवैध रूप से स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक देह व्यापार व यौन कृत्य का कारोबार संचालित करने वाले आरोपियों के संबंध में आसूचना संकलित कर कार्यवाही करने हेतु इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अरविंद तिवारी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा जिला इंदौर श्री गुरूप्रसाद पाराशर द्वारा एक स्पेशल टीम का गठन कर उसको इस दिशा में योजनाबद्ध तरीके से समुचित कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये थे।

इसी कड़ी में क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम को मुखबिर तंत्र के माध्यम से सूचना मिली थी कि थाना विजयनगर क्षेत्र में Atoms Spa सेंटर में अवैध रूप से बॉडी मसाज पार्लर की आड़ में अनैतिक यौन कृत्य व देह व्यापार की गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है जिसमें देशी-विदेशी युवतियों से देह व्यापार कराया जा रहा है।

प्राप्त सूचना की पुष्टि हेतु क्राईम ब्रांच ने रैकी की जहां पर कुछ गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हुईं अतः वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना क्राईम ब्रांच व महिला थाना की संयुक्त टीम का गठन किया गया जिसके द्वारा दिनांक 23.02.2021 को Sagun Arcade के प्रथम तल में स्थित ATOMS Spa सेंटर में छापामार कार्यवाही की गई जहां मौके पर केबिन में कई युवक- युवतियां आपत्तिजनक अवस्था में मिलेतथा कुछ आपत्तिजनक यौन सामग्री भी बरामद हुई। कार्यवाही में 12 युवतियों व 09 युवकों को मौके से हिरासत में लिया गया जिसमें देशी विदेशी युवतियां शामिल है तथा स्पा संचालक सहित ग्राहक भी दबोचे गये जोकि यौनाचार से अवैध लाभ अर्जित कर देह व्यापार का अड्डा, स्पा सेंटर की आड़ में संचालित कर रहे थे।

गिरफ्तार किये गये युवकों में से 1. संजय पिता प्रहलाद वर्मा उम्र 33 वर्ष निवासी 18/02 संविद नगर इंदौर उक्त स्पा सेंटर का कर्ता धर्ता है जिसके द्वारा जिस्मफरोशी के कारोबार को संचालित किया जा रहा था। शेष युवकों के नाम 2.सचिन पिता शशि नायर पिपलिया राव भोलाराम मार्ग भवरकुआं इंदौर 3. अनिल पिता सुदरलाल भंसाली थादंला जिला झाबुआ 4. प्रदीप पिता जे0पी0 शर्मा शिवसिटी थाना राउ इंदौर 5. नितेश राधेश्याम सोलंकी निवासी थांदला जिला झाबुआ 6. योगेष गौड़वे पिता किशन गौड़वे निवासी गणेश नगर इंदौर 7. अजय धाकड़ पिता लक्ष्मण नेहरूनगर एमआईजी इंदौर 8. नरेन्द्र सेन पिता पन्नालाल सेन अन्नपूर्णा इंदौर 9. मयूर पिता किषोर जुसैजा निवासी द्वारिकापुरी इंदौर के हैं।

मौके पर कार्यवाही करते हुये टीम ने पाया कि अलग अलग केबिन में ग्राहकों के साथ सभी युवतियां निर्वस्त्र अवस्था में थी जहां पर यौन क्रिया में प्रयोग होने वाली आपत्तिजनक सामग्री भी मिली तथा संचालक संजय वर्मा ने स्वीकारा कि वह टोकन देकर ग्राहकों को अंदर भेजता था जहां 2 से 3 हजार रूपये कमीशन युवतियों को देह व्यापार के लिये देता था तथा ग्राहकों से 5 से 10 हजार रूपये वह वसूलता था। इंदौर के अलावा कुछ युवतियां ए मोंगसेम सिब बानराटसाथानी थाईलैण्ड की रहने वाली हैं तथा कुछ भोपाल व देवास की भी महिलायें शामिल है जोकि अनैतिक देह व्यापार के कृत्य में लिप्त थी। थाईलैण्ड की युवतियों के पास से वीजा बरामद नहीं हुये है अतः इस संबंध में पूछताछ जारी है कि वह कैसे भारत आकर रह रही थी। स्पा संचालक के मालिक का नाम जिन्नी राजन निवासी छतरपुर म0प्र0 का होना ज्ञात हुआ है जिसकी तलाश जारी है।

सभी 09 युवक व 12 महिलाओं कुल 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिनसे लगभग 25 मोबाईल फोन, नगदी व अन्य आपत्तिजनक सामग्री जप्त की गई है। आरोपियों के विरूद्ध महिला थाना जिला इंदौर में अपराध क्रमांक 45/21 धारा 3, 4, 5, 6 अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत कायम कर विवेचना में लिया गया है।

ePaper
आज का अंक23 november

23 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
खजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोगIndoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 11 घंटे पहलेइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबलIndoreइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल 11 घंटे पहलेइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाईIndoreइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई 11 घंटे पहलेइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पतालIndoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 11 घंटे पहले10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केसIndia News10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केस 1 दिन पहलेइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:​दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटाIndoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:​दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 1 दिन पहलेचालान का 45 हजार में सेटलमेंट……:जूनियर इंजीनियर के लिए घूस लेता रीडर ​पकड़ायाIndoreचालान का 45 हजार में सेटलमेंट……:जूनियर इंजीनियर के लिए घूस लेता रीडर ​पकड़ाया 1 दिन पहले‘कमाई उजड़ गई, बच्चों को लेकर कहां जाएं’; इंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी के लोगों का दर्दIndore‘कमाई उजड़ गई, बच्चों को लेकर कहां जाएं’; इंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी के लोगों का दर्द 1 दिन पहले
मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगातIndoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 1 दिन पहलेजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईकेIndoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 1 दिन पहलेअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनीIndoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 2 दिन पहलेइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीरIndoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 2 दिन पहलेसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाईIndoreसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाई 2 दिन पहलेआयुक्त के निरीक्षण में सफाई व्यवस्था में लापरवाही, अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाईIndoreआयुक्त के निरीक्षण में सफाई व्यवस्था में लापरवाही, अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई 2 दिन पहलेइंदौर में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर भव्य नगर कीर्तन, केसरी-बसंती रंग में रंगा शहर; 38 गुरुद्वारों की संगत हुई शामिलIndoreइंदौर में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर भव्य नगर कीर्तन, केसरी-बसंती रंग में रंगा शहर; 38 गुरुद्वारों की संगत हुई शामिल 2 दिन पहलेइंदौर में यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए होंगे व्यापक सुधारIndoreइंदौर में यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए होंगे व्यापक सुधार 4 दिन पहले
इंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटाIndoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 8 दिन पहलेकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देशIndoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 8 दिन पहलेकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाईIndoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहलेकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूतIndoreकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत 8 दिन पहलेइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देशIndoreइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश 8 दिन पहलेदिलजीत : अमेरिकी नागरिक हमें नबताए कि हिन्दुस्तान किसके बाप का है !Indoreदिलजीत : अमेरिकी नागरिक हमें नबताए कि हिन्दुस्तान किसके बाप का है ! 9 दिन पहलेइंदौर में मल्हारगंज अस्पताल की सोनोग्राफी मशीन खराब, गर्भवती महिलाएं हो रहीं परेशानIndoreइंदौर में मल्हारगंज अस्पताल की सोनोग्राफी मशीन खराब, गर्भवती महिलाएं हो रहीं परेशान 9 दिन पहलेम्यूल अकाउंट से संदिग्ध लेनदेन, युवक गिरफ्तारIndoreम्यूल अकाउंट से संदिग्ध लेनदेन, युवक गिरफ्तार 9 दिन पहले
↑