Drugs Case: जेल में रहेंगे शाहरुख खान के बेटे आर्यन, जमानत याचिका हुई खारिज
Shah Rukh Khan Son Aryan Khan Bail Updates: क्रूज पार्टी में ड्रग्स के मामले को लेकर फंसे आर्यन खान की मुसीबत बढ़ गई है. कोर्ट में आर्यन खान की जमानत पर सुनवाई के बाद उनकी याचिका को खारिज कर दिया गया है.
Shah Rukh Khan Son Aryan Khan Bail Updates: क्रूज पार्टी में ड्रग्स के मामले को लेकर फंसे आर्यन खान की मुसीबत बढ़ गई है. कोर्ट में आर्यन खान की जमानत पर सुनवाई के बाद उनकी याचिका को खारिज कर दिया गया है. आर्यन समेत सभी आरोपियों को ऑर्थर रोड जेल चले गए हैं.
- आर्यन खान की याचिका हुई खारिज
- क्रूज शिप में ड्रग मामले में गिरफ्तार हुए थे आर्यन
- जेल पहुंचे आर्यन खान समेत अन्य आरोपी
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की किस्मत का फैसला आज मुंबई के किला कोर्ट के मजिस्ट्रेट ने कर दिया है. क्रूज पार्टी में ड्रग्स के मामले को लेकर फंसे आर्यन खान की मुसीबत बढ़ गई है. आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा की जमानत की अर्जी कोर्ट द्वारा खारिज कर दी गई है. बताया जा रहा है कि अब आर्यन के वकील जमानत की याचिका लेकर सेशन कोर्ट जा सकते हैं. आर्यन समेत सभी आरोपियों को ऑर्थर रोड जेल भेजा दिया गया हैं
अरबाज के वकील डालेंगे अर्जी
अरबाज मर्चेंट के वकील तारक ने कहा है कि वह सेशन कोर्ट में जमानत की अर्जी डालेंगे. इस बीच अरबाज, आर्यन समेत सभी आरोपियों को जेल में ही रहना होगा. देखना होगा कि अरबाज को बेल मिलती है या नहीं. बताया जा रहा है कि सेशन कोर्ट से जमानत पाने की प्रक्रिया काफी लम्बी है. ऐसे में जमानत मिलने के लिए 2 दिन से 20 दिन तक का समय भी लग सकता है.
कोर्ट ने क्या कहा?
बताया जा रहा है कि मजिस्ट्रेट कोर्ट में सतीश मानशिंदे अंतरिम बेल की अर्जी डाली थी, जिसे नामंजूर कर दिया गया है. मजिस्ट्रेट कोर्ट को लेकर कहा था कि यह मामला सुनने और जमानत पर कार्यवाही करने का हक यह नहीं रखा. ये मामला सेशन कोर्ट के लिए था, ऐसे में आर्यन संग अन्य के वकीलों को सेशन कोर्ट जाना चाहिए था. सेशन कोर्ट में एनडीपीएस एक्ट के तहत जमानत की अर्जी देनी होगी. ऐसे में अब सतीश मानशिंदे सहित अन्य वकील सेशन कोर्ट में जमानत की अर्जी डालने की तैयारी करेंगे.
आर्यन की याचिका खारिज
मुंबई के किला कोर्ट ने आर्यन खान की याचिका को खारिज कर दिया है. कोर्ट का कहना है कि आर्यन की याचिका मेंटेनेबल नहीं है, इसलिए इसे रिजेक्ट किया जाता है. ऐसे में अब आर्यन खान और अन्य सभी आरोपियों को जेल में आज रहना होगा. बताया जा रहा है कि आर्थर जेल वो जगह है, जहां कसाब, अबू सालेम, संजय दत्त जैसे लोगों को रखा जा चुका है.
जमानत ना मिलने पर हो सकती है दिक्कत
अगर आर्यन खान को आज जमानत नहीं मिलती तो उनके साथ-साथ उनके पूरे परिवार के लिए दिक्कत हो जाएगी. अगर यहां याचिका खारिज हुई, तो आर्यन के वकील कल सेशन कोर्ट में जमानत की याचिका लेकर जाएंगे.
आर्थर जेल के बैरक न. 1 में हैं आर्यन खान
आर्यन खान संग 5 कैदियों को मुंबई के सबसे बड़े जेल, आर्थर जेल के बैरक नम्बर 1 में रखा गया है. यह जेल की पहली फ्लोर पर बना एक स्पेशल क्वारंटीन बैरक है. यहां 5 दिनों के लिए आर्यन खान और अन्य को क्वारंटीन में रखा जाएगा. किसी को यूनिफार्म पहनने की जरूरत नहीं है. लेकिन उन्हें अन्य कैदियों की तरह ही ट्रीट किया जाएगा. आर्यन और अन्य 5 कैदियों को जेल का ही खाना खाना पड़ेगा. क्वारंटीन में रहते हए अगर किसी को कोरोना के लक्षण लगते हैं तो उनका टेस्ट किया जाएगा. वैसे आर्यन समेत सभी अन्य की कोविड रिपोर्ट निगेटिव आई थी. सभी ने वैक्सीन के दोनों डोज लिए हुए हैं. इसी कारण उन्हें महज 5 दिन का क्वारंटीन दिया गया है.
जेल में पहुंचते ही आर्यन खान के साथ क्या हुआ
आर्यन खान अन्य 8 आरोपियों के साथ जेल पहुंच चुके हैं. पुरुष कैदियों को आर्थर रोड जेल और महिला कैदियों को बायकुला जेल में भेजा गया है. जेल पहुंचकर आर्यन परेशान हुए थे, क्योंकि आर्थर रोड जेल में कई खूंखार कैदी हैं.
सतीश मानशिंदे ने कोर्ट में दी दलील
आर्यन खान के वकील सतीश मानशिंदे स्टार किड की जमानत के लिए कोर्ट में बहस कर रहे हैं. सतीश मानशिंदे का कहना है कि आर्यन खान पर आरोप है, लेकिन उनके खिलाफ कुछ नहीं मिला है. एनसीबी ने 5 दिन आर्यन को कस्टडी में रखा लेकिन उनके खिलाफ कुछ नहीं निकाल पाई. उन्होंने कहा कि आर्यन इज्जतदार परिवार से आते हैं. उनका अन्य आरोपियों से कोई नाता नहीं है. ऐसे में उन्हें जेल नहीं होनी चाहिए.
शाहरुख के घर के सामने से हटाए गए पोस्टर
शाहरुख खान के बंगले मन्नत के सामने उनके फैंस ने कई पोस्टर लगाए थे. यह पोस्टर आर्यन खान को लेकर शाहरुख और उनके परिवार के सपोर्ट में फैंस ने लगाए थे. इसके जरिए फैंस ने सुपरस्टार को आश्वासन दिया था कि सबकुछ ठीक हो जाएगा. अब शाहरुख की टीम पोस्टर्स को घर के सामने से हटाने का काम कर रही है.
कोर्ट में आर्यन खान की जमानत के केस की सुनवाई चल रही है. आर्यन खान और बाकी 8 आरोपी अभी भी न्यायिक हिरासत में हैं, इसलिए उन्हें एनसीबी द्वारा जेल ले जाया गया है.
सुनवाई हुई शुरू
आर्यन खान की जमानत याचिका पर कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है. एनसीबी ने जमानत याचिका का जवाब दाखिल कर दी है.
नूपुर की जमानत याचिका हुई दायर
आरोपी नूपुर की जमानत की याचिका उसके वकील ने सेशन कोर्ट में दायर कर दी है. एनसीबी ने नूपुर को ड्रग केस में गिरफ्तार किया था.
बेल ना मिलने पर जेल जाएंगे आर्यन
खबर है कि एनसीबी के अधिकारी कोर्ट के आर्डर का इंतजार करेंगे. अगर आर्यन खान और अन्य 8 आरोपियों की जमानत की याचिका खारिज हुई तो उन्हें आर्थर रोड जेल ले जाया जाएगा. वहीं महिलाओं को बायकुला जेल लेकर जाएंगे. सभी आरोपियों का कोरोना टेस्ट हो गया है और निगेटिव आया है. एनसीबी से विदेशी शख्स को बाहर ले जाया गया है.
फराह खान ने आर्यन के लिए की दुआ
कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान ने आर्यन खान की रिहाई के लिए दुआ की है. आज आर्यन की मां गौरी खान का जन्मदिन है. ऐसे में फराह ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए दुआ की है कि आर्यन जल्द रिहा होकर घर आएं और गौरी को उनका बेस्ट बर्थडे गिफ्ट मिले.
आर्यन को लेकर सोमी अली का ट्वीट
आर्यन खान को लेकर फिल्मी दुनिया के सेलेब्स लगातार बात कर रहे हैं. अब एक्ट्रेस सोमी अली ने आर्यन खान को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर आर्यन का फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘कौन सा बच्चा है जिसने ड्रग्स के साथ एक्सपेरिमेंट नहीं किया. इस बच्चे को घर जाने दो. ड्रग्स और वैश्यावृति कभी खत्म नहीं होने वाले, इसलिए उन्हें अपराध के रूप में मानना बंद करें. यह एक बच्चे के बच्चे होने का सीन है. कोई भी यहां संत नहीं है.’

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 37 मिनट पहले
Indoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 58 मिनट पहले
Indoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 19 घंटे पहले
Indore13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखाया 1 दिन पहले
Indoreअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रही 1 दिन पहले
Indoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 1 दिन पहले
Indoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 1 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 11 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 12 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 12 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 13 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 13 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 13 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 14 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 14 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 20 दिन पहले
Indoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 20 दिन पहले
Indoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 20 दिन पहले
Indoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 20 दिन पहले
India Newsसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरण 20 दिन पहले
Indoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 20 दिन पहले
Indoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 20 दिन पहले
