CDS रावत के निधन पर विदेशी मीडिया का रिएक्शन:कहा- भारत को लगे झटके की भरपाई करना आसान नहीं; चीन, ब्रिटेन, रूस समेत कई देशों ने दी श्रद्धांजलि
भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल रावत की मौत पर दुनियाभर के मीडिया ने कवरेज की है। वहीं, कई देशों के नेताओं और सेना प्रमुख ने दुख जाहिर किया है।
भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल रावत की मौत पर दुनियाभर के मीडिया ने कवरेज की है। वहीं, कई देशों के नेताओं और सेना प्रमुख ने दुख जाहिर किया है।
डॉन में कश्मीर और चीन सीमा पर तैनाती का जिक्र
पाकिस्तान के अखबार डॉन ने जनरल रावत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दोस्त बताते हुए लिखा कि दो वरिष्ठ जनरलों पर तरजीह देकर उन्हें भारतीय सेना का प्रमुख बनाया गया। जनरल रावत ने कश्मीर और चीन सीमा पर लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर इडियन आर्मी का नेतृत्व किया।
जनरल की तारीफ करते हुए अखबार ने लिखा- रावत को भारत की पूर्वोत्तर सीमाओं पर विद्रोह को नियंत्रित करने का श्रेय दिया जाता है। उन्होंने पड़ोसी देश म्यांमार में अलगाववादियों के खिलाफ मिलिट्री ऑपरेशन का नेतृत्व भी किया।
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट – जनरल की मौत को इंडियन आर्मी के लिए झटका
हांगकांग के प्रमुख अखबार साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने लिखा है कि, “भारत अपने टॉप जनरल बिपिन रावत की मौत का गम मना रहा है। उनके जाने का इडियन आर्मी पर क्या असर होगा? देश के टॉप जनरल को खुद प्रधानमंत्री ने चुना था और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बनाया था। हेलिकॉप्टर हादसे मे उनकी मौत ऐसे मुश्किल समय हुई है जब भारत चीन के बीच सीमा पर तनाव बढ़ा हुआ है।”
रावत की मौत को भारतीय सेना के लिए झटका बताते हुए अखबार ने कहा, “इस हादसे से मोदी सरकार को भी गहरा झटका लगा है। सरकार और रावत के बीच भरोसे का रिश्ता था। भारत ने 2017 में डोकलाम में और बीते साल लद्दाख में चीन को जैसी प्रतिक्रिया दी उनकी मौत के बाद चीन की किसी हरकत पर भारत ऐसा जवाब देने के लिए कमजोर स्थिति में होगा।”
भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और जनरल रावत के नजदीकी रिश्तों का जिक्र करते हुए अखबार ने कहा, “पाकिस्तान के भीतर एयरफोर्स और स्पेशल फोर्सेज की स्ट्राइक में दोनों ने अच्छा कोआर्डिनेशन किया था।”
BBC ने कहा- प्रेरित करने वाले सैन्य कमांडर थे जनरल रावत
ब्रिटेन के मीडिया संस्थान BBC ने जनरल रावत को प्रेरित करने वाला सैन्य कमांडर बताते हुए लिखा है कि 63 साल के जनरल रावत की छवि एक सख्त सैनिक और प्रेरक सैन्य कमांडर की थी। BBC लिखता है कि कई बार उन्होंने ऐसी टिप्पणियां भी कि जिन पर राजनीतिक विवाद भी हुए। BBC ने अपनी रिपोर्ट में अमेरिका के कंसास में मौजूद आर्मी कमांड एंड जनरल स्टाफ कॉलेज में हुई उनकी ट्रेनिंग का भी जिक्र किया है।
BBC की रिपोर्ट कहती है, “1980 के दशक में रावत ने आर्मी में कर्नल की हैसियत से अरुणाचल प्रदेश में चीन की सीमा पर टकराव की स्थिति में अपनी बटालियन का नेतृत्व किया।” जनरल रावत ने साल 2015 में म्यांमार के भीतर इंडियन आर्मी के पैराट्रूपर भेजे थे और अलगाववादियों के खिलाफ अभियान चलाया था। ये विदेशी जमीन पर भारतीय सैनिकों का पहला अभियान था।
न्यूयॉर्क टाइम्स ने कहा- जनरल ने आर्मी में महत्वपूर्ण बदलाव किए
न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि हेलिकॉप्टर हादसे में मारे गए जनरल रावत ने बदलाव के लिए संघर्ष कर रहे इंडियन आर्मी का कायापलट किया था। अखबार लिखता है, ” इंडियन आर्मी की अलग-अलग ब्रान्च के बीच कोआर्डिनेशन के जिम्मेदार भारत के CDS जनरल रावत की मौत ऐसे मुश्किल समय में हुई है जब भारत की सेना दो सीमाओं पर खतरों का सामना कर रही है और देश की सुस्त होती अर्थव्यवस्था का असर भी झेल रही है।”
अखबार लिखता है कि भारत के प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के साथ-साथ चीन के साथ टकराव और तनाव के मद्देनजर करीब 10 हजार भारतीय सैनिक हिमालय की ऊंची चोटियों पर तैनात हैं। ये दूसरी सर्दियां है जब भारत के सैनिक इतनी बड़ी संख्या में यहां तैनात किए गए हैं।
अल जजीरा में पाकिस्तानी सेना प्रमुख की श्रद्धांजलि का जिक्र
अंतरराष्ट्रीय ब्रॉडकास्टर अल जजीरा ने अपनी रिपोर्ट में रावत की मौत पर पाकिस्तान के सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा की तरफ से आई श्रद्धांजलि का जिक्र किया है। अल जजीरा ने लिखा है कि जनरल रावत को भारत के PM नरेंद्र मोदी का भरोसा प्राप्त था और वो उनके बेहद करीबी थे।
अल-जजीरा ने एक्सपर्ट्स के हवाले से लिखा है कि रावत ने इडियन आर्मी को मॉडर्न बनाने के लिए जो पहल की थी उस पर अब विराम लग सकता है। रावत को भारत की सेना के तीनों हिस्सों- आर्मी, एयरफोर्स और नेवी के बीच को- ऑर्डिनेशन की जिम्मेदारी दी गई थी।
अमेरिकी दूतावास ने मौत पर दुख जताया
भारत में अमेरिकी दूतावास ने उनकी मौत पर दुख जताते हुए कहा है कि भारत के चीफ आफ डिफेंस स्टाफ के तौर पर उन्होंने भारतीय सेना के इतिहास में बदलाव के दौर का नेतृत्व किया। दूतावास ने अपने बयान में कहा कि रावत अमेरिका के मजबूत दोस्त और सहयोगी थे और उन्होंने अमेरिका और भारत के बीच सैन्य सहयोग बढ़े पैमाने पर बढ़ाया।
चीन के राजदूत ने दी श्रद्धांजलि
भारत में चीन के राजदूत सुन वीडोंग ने भी उनकी मौत पर गहरा दुख जाहिर करते हुए कहा- मेरी संवेदनाएं जनरल रावत के परिवार के सभी सदस्यों के साथ हैं।
ब्रिटेन ने कहा- बहादुर सैनिक की मौत
ब्रिटेन के राजदूत एलेक्स एलिस ने जनरल रावत की मौत पर दुख जाहिर करते हुए उन्हें एक बहादुर सैनिक और समझदार व्यक्ति के तौर पर याद किया।
रूस ने अपना एक बेहद करीबी मित्र खोया
रूस के राजदूत निकोले कुदाशेव ने उनकी मौत पर दुख जाहिर करते हुए कहा कि भारत ने अपना महान देशभक्त खो दिया है। कुदाशेव ने कहा कि रूस ने अपना एक बेहद करीबी मित्र खो दिया है जिसने हमारे द्वीपक्षीय रिश्तों और खास स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप को हमेशा बढ़ावा दिया।
ऑस्ट्रेलिया ने कहा- जनरल रावत एक महान मिलिट्री लीडर
भारत में ऑस्ट्रेलिया के हाई कमीश्नर और फ्रांस के दूत ने भी जनरल रावत की मौत पर गहरा दुख जाहिर किया है। फ्रांस ने अपने बयान में कहा, हम जनरल रावत को एक महान मिलिट्री लीडर और भारत-फ्रांस सैन्य रिश्तों के ध्वजवाहक के तौर याद करेंगे।
इजराइल के लोग भारत के दुख में शामिल
इजराइल के राजदूत नाओर गिलोन ने रावत की मौत पर दुख जाहिर करते हुए कहा कि इजराइल के लोग भारत के इस दुख में शामिल हैं। वहीं, भूटान के राष्ट्रध्यक्ष लोटे शेरिंग और नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने भी जनरल रावत की मौत पर गहरा दुख जाहिर किया है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 3 घंटे पहले
LifestyleAmazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोट 8 घंटे पहले
MadhyaPradeshशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन 8 घंटे पहले
MadhyaPradeshबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेज 8 घंटे पहले
Bhopalश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन 8 घंटे पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से ग्रामीण स्वास्थ्य पर संवाद 8 घंटे पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के निर्देश दिए 8 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्य सचिव ने आर्मी डे परेड तैयारियों की समीक्षा 8 घंटे पहले
Sportsस्ट्रकर पेनल्टी पर बहस तेज़, चेल्सी के बारको के मिस से लिवरपूल जीत 11 घंटे पहले
Health & FitnessNHS Western Isles ने वजन घटाने वाली दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन तीन गुना बढ़ाया 11 घंटे पहले
Technologyसैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने तीसरे तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट और डिविडेंड घोषित किया 13 घंटे पहले
TechnologyDepartment of Homeland Security के 41,000 कर्मचारियों के डेटा का लीक 13 घंटे पहले
LifestyleFitbit Edge के लिए 10 उपयोगी हैक्स सभी यूज़र्स के लिए 15 घंटे पहले
Lifestyleफूल डेसर्ट: बचे हुए कस्टर्ड से फलों का स्वादिष्ट ट्रीट 15 घंटे पहले
BusinessApple ‘मैग्निफ़िसेंट सेवन’ में अग्रणी, सहसंबंध टूटे स्टॉक्स 16 घंटे पहले
Businessमेनचेस्टर रेस्तरां ने टैरीफ बदलाव पर ‘सिर्फ मामूली असर’ कहा 17 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2047 तक विकसित भारत पर चर्चा की 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश सरकार ने 7 राष्ट्रीय संस्थानों के साथ एमओयू किया 1 दिन पहले
MadhyaPradeshइंदिरा गांधी इंजीनियरिंग महाविद्यालय की शासी निकाय की 24वीं बैठक में बजट तय 1 दिन पहले
MadhyaPradeshकिसान कल्याण स्वाभिमान पर्व: 165 विजेताओं का लॉटरी से चयन 1 दिन पहले
LifestyleJess Cartner-Morley: ब्रिटिश विरासत लुक के लिए Rivals को देखें 1 दिन पहले
BusinessUBS का तीसरे तिमाही का लाभ 27% बढ़कर $3.59 बिलियन 1 दिन पहले
Businessयूके सरकार का मार्गदर्शन 14 मिलियन गरीब परिवारों के लिए टोन डेड 1 दिन पहले
Sportsअलोनसो की रणनीति में बदलाव: जॉन पेड्रो की चोट 1 दिन पहले


