देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 3 बार पढ़ी गई

Helicopter Crash: CDS के अलावा देश के इन ‘हीरो’ ने भी गंवाई जान, किसी को मिलने वाला था प्रमोशन, तो कोई होने जा रहा था रिटायर जानिए सभी के बारे मे

v CDS General Bipin Rawat Helicopter Accident: तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार को एक बड़ा हेलिकॉप्टर हादसा (Helicopter Crash) हो गया. जिसमें भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत का निधन हो गया.

Abhishek Raghuvanshi9 दिसंबर 2021 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

CDS General Bipin Rawat Helicopter Accident: तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार को एक बड़ा हेलिकॉप्टर हादसा (Helicopter Crash) हो गया. जिसमें भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत का निधन हो गया. उनके साथ इस हेलिकॉप्टर में उनकी पत्नी मधुलिका रावत सहित कुल 14 लोग सवार थे. हादसे में अकेले जीवित बचे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह (Group Captain Varun Singh) का वेलिंगटन में सेना के अस्पताल में इलाज चल रहा है.

सीडीएस बिपिन रावत और मधुलिका रावत को पूरा देश याद कर रहा है, लेकिन हमें हादसे में जान गंवाने वाले अन्य जवानों को भी नहीं भूलना चाहिए (Army Helicopter Crash). तमिलनाडु में दुर्घटनाग्रस्त हुए सैन्य हेलिकॉप्टर में जिन 13 लोगों का निधन हुआ, उनमें सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत, ब्रिगेडियर एलएस लिद्दर, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, एनके गुरसेवक सिंह, एनके जितेंद्र कुमार, एल/नायक विवेक कुमार, एल/नायक बी साई तेजा, हवलदार सतपाल शामिल थे.

तस्वीरों में खबर7 फोटो

ब्रिगेडियर एचएस लिद्दर- ब्रिगेडियर एचएस लिद्दर (Brigadier HS Lidder) चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रक्षा सलाहकार के रूप में कार्यरत थे. उनके परिवार में पत्नी गीतिका और बेटी आशना हैं. ब्रिगेडियर लिद्दर जल्द ही जनरल रावत का स्टाफ छोड़कर एक डिविजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग के रूप में सेवाएं देने वाले थे. उनके द्वारा लिखे गए अंतिम पत्रों में से एक CLAWS जर्नल में प्रकाशित हुआ था. उन्हें मेजर जनरल रैंक के पद पर प्रमोट किए जाने की मंजूरी मिल गई थी.

लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह- लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह (Lt Col Harjinder Singh) सीडीएस के एसओ के रूप में कार्यरत थे. उन्हें सेना का एक ऐसा अफसर कहा जाता था, जो हमेशा मुस्कुराते रहते थे.

हवलदार सतपाल राय- दार्जिलिंग के तकदाह के रहने वाले हवलदार सतपाल राय (Havildar Satpal Rai) सीडीएस के निजी सुरक्षा अधिकारी थे.

नायक गुरसेवक सिंह- नायक गुरसेवक सिंह (Naik Gursewak Singh) 9 पैरा स्पेशल फोर्स से थे. उन्होंने सीडीएस के प्रिंसिपल स्टाफ अफसर के रूप में कार्य किया है. एक ट्विटर हैंडल के अनुसार, एनके जी. सिंह पंजाब के रहने वाले हैं और वह कुछ ही हफ्तों में सेवानिवृत्त होने वाले थे.

नायक जितेंद्र कुमार- 3 पैरा एसएफ के नायक जितेंद्र कुमार (Naik Jitendra Kumar) जनरल रावत के पीएसओ थे. उनके निधन के बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने ट्विटर पर लिखा, ‘मध्यप्रदेश की माटी के सपूत जितेंद्र कुमार को सादर श्रद्धांजलि. जिस हृदय विदारक हेलिकॉप्टर हादसे ने सीडीएस बिपिन रावत को हमसे छीन लिया, उसी में सीहोर के पुत्र ने कर्तव्य निर्वहन करते हुए प्राण गवां दिए. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर श्रीचरणों में स्थान दें.’

लांस नायक बी साई तेजा- लांस नायक बी साई तेजा (Lance Naik B Sai Teja) ने सीडीएस के पीएसओ के रूप में काम किया है. वह आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले के रहने वाले थे. उनके परिवार में माता-पिता, पत्नी के अलावा एक और तीन साल के दो बच्चे हैं.

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डियाIndoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 4 घंटे पहलेAmazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोटLifestyleAmazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोट 8 घंटे पहलेशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधनMadhyaPradeshशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन 9 घंटे पहलेबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेजMadhyaPradeshबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेज 9 घंटे पहलेश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजनBhopalश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन 9 घंटे पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से ग्रामीण स्वास्थ्य पर संवादMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से ग्रामीण स्वास्थ्य पर संवाद 9 घंटे पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के निर्देश दिएMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के निर्देश दिए 9 घंटे पहलेमुख्य सचिव ने आर्मी डे परेड तैयारियों की समीक्षाMadhyaPradeshमुख्य सचिव ने आर्मी डे परेड तैयारियों की समीक्षा 9 घंटे पहले
स्ट्रकर पेनल्टी पर बहस तेज़, चेल्सी के बारको के मिस से लिवरपूल जीतSportsस्ट्रकर पेनल्टी पर बहस तेज़, चेल्सी के बारको के मिस से लिवरपूल जीत 11 घंटे पहलेNHS Western Isles ने वजन घटाने वाली दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन तीन गुना बढ़ायाHealth & FitnessNHS Western Isles ने वजन घटाने वाली दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन तीन गुना बढ़ाया 12 घंटे पहलेसैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने तीसरे तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट और डिविडेंड घोषित कियाTechnologyसैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने तीसरे तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट और डिविडेंड घोषित किया 13 घंटे पहलेDepartment of Homeland Security के 41,000 कर्मचारियों के डेटा का लीकTechnologyDepartment of Homeland Security के 41,000 कर्मचारियों के डेटा का लीक 14 घंटे पहलेFitbit Edge के लिए 10 उपयोगी हैक्स सभी यूज़र्स के लिएLifestyleFitbit Edge के लिए 10 उपयोगी हैक्स सभी यूज़र्स के लिए 15 घंटे पहलेफूल डेसर्ट: बचे हुए कस्टर्ड से फलों का स्वादिष्ट ट्रीटLifestyleफूल डेसर्ट: बचे हुए कस्टर्ड से फलों का स्वादिष्ट ट्रीट 16 घंटे पहलेApple ‘मैग्निफ़िसेंट सेवन’ में अग्रणी, सहसंबंध टूटे स्टॉक्सBusinessApple ‘मैग्निफ़िसेंट सेवन’ में अग्रणी, सहसंबंध टूटे स्टॉक्स 17 घंटे पहलेमेनचेस्टर रेस्तरां ने टैरीफ बदलाव पर ‘सिर्फ मामूली असर’ कहाBusinessमेनचेस्टर रेस्तरां ने टैरीफ बदलाव पर ‘सिर्फ मामूली असर’ कहा 18 घंटे पहले
↑