HC ने नाराजगी जाहिर की:अतिक्रमण के मुद्दे पर उच्च न्यायालय ने बैठक बुलाई
बाजारों में सड़कों और फुटपाथों पर रेहड़ी-पटरी के अतिक्रमण से लोगों को हो रही परेशानी पर उच्च न्यायालय ने बुधवार को कड़ी नाराजगी जाहिर की।
बाजारों में सड़कों और फुटपाथों पर रेहड़ी-पटरी के अतिक्रमण से लोगों को हो रही परेशानी पर उच्च न्यायालय ने बुधवार को कड़ी नाराजगी जाहिर की। न्यायालय ने वेंडिंग नीति पर काम नहीं करने के लिए दिल्ली सरकार और तीनों नगर निगमों को आड़े हाथ लिया। उच्च न्यायालय ने स्ट्रीट वेंडिंग एक्ट के प्रावधानों को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए दिल्ली सरकार, तीनों नगर निगमों, मामले से जुड़े वकीलों और अन्य सभी हितधारकों की बैठक बुलाई है। जस्टिस विपिन सांघी और जसमीत सिंह की पीठ ने कहा कि ऐसा लगता है कि नगर निगम के अधिकारी अपने विवक से काम नहीं कर रहे हैं। स्ट्रीट वेंडिंग एक्ट के प्रावधानों के कार्यान्वयन में पूरी तरह से अराजकता है।
बैठक 11 दिसंबर को दोपहर 3 बजे उच्च न्यायालय में होगी
पीठ ने कहा कि राजधानी में हॉकिंग और वेंडिंग गतिविधियों को विनियमित करने की सरकार और नगर निगमों के पास कोई योजना नहीं है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उच्च न्यायालय ने सभी हितधारकों की बैठक बुलाई है, जिससे ठोस एवं समुचित निर्णय लिया जा सके। यह बैठक 11 दिसंबर को दोपहर 3 बजे उच्च न्यायालय में होगी। पीठ ने स्ट्रीट वेंडिंग एक्ट-2014 के प्रावधानों को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया है। पीठ ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि कानून के कार्यान्वयन में बड़ी रुकावट है।
ऐसे में सभी हितधारकों और विभागों को आमने-सामने बैठकर बात करने की जरूरत है। बैठक में दिल्ली छावनी बोर्ड के प्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिवक्ता कॉलिन गोंजाल्विस व अन्य अधिवक्ता, एनडीएमसी की अधिवक्ता मिनी पुष्करना, दिल्ली सरकार के गौतम नारायण और अन्य शामिल होंगे। न्यायालय ने कहा कि बैठक में इस मुद्दे पर विचार किया जाएगा कि हम हर बार इस समस्या का सामना क्यों कर रहे हैं। उच्च न्यायालय ने कहा है कि अधिकारियों को जिस तरह से काम करना चाहिए, उस तरह से नहीं कर रहे हैं।
चांदनी चौक में पैदल चलना मुश्किल उच्च न्यायालय ने कहा कि राजधानी में अवैध तरीके से रेहड़ी-पटरी और फेरीवालों की गतिविधियों से बाजारों में स्थिति ठीक नहीं है, लोगों को परेशानियों का सामना करना होता है। पीठ ने कहा कि तेजी से हुए अवैध अतिक्रमण के चलते चांदनी चौक जैसे इलाकों में पैदल चलना मुश्किल हो गया है। इस पर दिल्ली सरकार की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता राहुल मेहरा ने बताया कि चांदनी चौक इलाके में पिछले कुछ दिनों में स्थिति में सुधार हुआ है। इस पर न्यायालय ने कहा कि आप वहां किए गए कार्यों का दावा करते हैं, लेकिन राजधानी के अन्य इलाकों में अतिक्रमण किया जा रहा है, पूरे शहर में स्थिति खराब है।
स्पष्ट प्रावधान होने पर भी काम नहीं उच्च न्यायालय ने कहा कि कानून में साफ और स्पष्ट तौर कर कहा गया है कि हॉकिंग और वेंडिंग गतिविधियों को विनियमित करना है, लेकिन आप (अधिकारी) ऐसा नहीं कर रहे हैं। न्यायालय ने कहा है कि बैठक में हम आमने-सामने होंगे, हम कहेंगे कि हमें क्या करना है। पीठ ने कहा कि अधिनियम कहता है कि योजना तैयार की जाएगी। योजना तैयार करने के लिए विशेषज्ञों, यातायात पुलिस, अग्निशमन विभाग द्वारा क्षेत्र का सर्वेक्षण किया जाना जरूरी है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 2 घंटे पहले
LifestyleAmazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोट 7 घंटे पहले
MadhyaPradeshशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन 7 घंटे पहले
MadhyaPradeshबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेज 7 घंटे पहले
Bhopalश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन 7 घंटे पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से ग्रामीण स्वास्थ्य पर संवाद 7 घंटे पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के निर्देश दिए 7 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्य सचिव ने आर्मी डे परेड तैयारियों की समीक्षा 7 घंटे पहले
Sportsस्ट्रकर पेनल्टी पर बहस तेज़, चेल्सी के बारको के मिस से लिवरपूल जीत 9 घंटे पहले
Health & FitnessNHS Western Isles ने वजन घटाने वाली दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन तीन गुना बढ़ाया 10 घंटे पहले
Technologyसैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने तीसरे तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट और डिविडेंड घोषित किया 12 घंटे पहले
TechnologyDepartment of Homeland Security के 41,000 कर्मचारियों के डेटा का लीक 12 घंटे पहले
LifestyleFitbit Edge के लिए 10 उपयोगी हैक्स सभी यूज़र्स के लिए 14 घंटे पहले
Lifestyleफूल डेसर्ट: बचे हुए कस्टर्ड से फलों का स्वादिष्ट ट्रीट 14 घंटे पहले
BusinessApple ‘मैग्निफ़िसेंट सेवन’ में अग्रणी, सहसंबंध टूटे स्टॉक्स 15 घंटे पहले
Businessमेनचेस्टर रेस्तरां ने टैरीफ बदलाव पर ‘सिर्फ मामूली असर’ कहा 16 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2047 तक विकसित भारत पर चर्चा की 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश सरकार ने 7 राष्ट्रीय संस्थानों के साथ एमओयू किया 1 दिन पहले
MadhyaPradeshइंदिरा गांधी इंजीनियरिंग महाविद्यालय की शासी निकाय की 24वीं बैठक में बजट तय 1 दिन पहले
MadhyaPradeshकिसान कल्याण स्वाभिमान पर्व: 165 विजेताओं का लॉटरी से चयन 1 दिन पहले
LifestyleJess Cartner-Morley: ब्रिटिश विरासत लुक के लिए Rivals को देखें 1 दिन पहले
BusinessUBS का तीसरे तिमाही का लाभ 27% बढ़कर $3.59 बिलियन 1 दिन पहले
Businessयूके सरकार का मार्गदर्शन 14 मिलियन गरीब परिवारों के लिए टोन डेड 1 दिन पहले
Sportsअलोनसो की रणनीति में बदलाव: जॉन पेड्रो की चोट 1 दिन पहले