रामायण एक्सप्रेस के सर्विस स्टाफ की ड्रेस पर हुआ विवाद, तो बदली गई स्टाफ की वर्दी,नई यूनिफॉर्म की तस्वीर आई सामने
आईआरसीटीसी (IRCTC) ने रामायण सर्किट स्पेशल ट्रेन (Ramayana Express Train) के वेटर्स की ड्रेस को लेकर मचे बवाल के बाद कदम वापस खींच लिए हैं.
आईआरसीटीसी (IRCTC) ने रामायण सर्किट स्पेशल ट्रेन (Ramayana Express Train) के वेटर्स की ड्रेस को लेकर मचे बवाल के बाद कदम वापस खींच लिए हैं. उज्जैन के साधु-संतों ने वेटर्स की ड्रेस पर तीखी आपत्ति जताई थी, जिसे देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन में सर्विस देने वाले वेटर्स की यूनिफॉर्म बदल दी है. बता दें कि अयोध्या-रामेश्वरम ट्रेन में भगवा ड्रेस पहने बर्तन उठा रहे वेटर्स का वीडियो वायरल होने के बाद संत समाज नाराज हो गया था.
रेलमंत्री को लिखी थी चिट्ठी
उज्जैन के संत समाज ने इसे साधु-संतों का अपमान बताया था. साधुओं ने इस संबंध में रेलमंत्री को चिट्ठी भी लिखी थी और ट्रेन रोकने की चेतावनी भी दी थी. विवाद बढ़ता देख आईआरसीटीसी (IRCTC) वेटर्स की ड्रेस बदल दी है. रेलवे ने ट्वीट कर बताया है कि रामायण सर्किट स्पेशल ट्रेन (Ramayana Express Train) के स्टाफ की ड्रेस को पेशेवर यूनिफॉर्म में बदल दिया गया है.

प्रदर्शन की दी थी चेतावनी
वायरल वीडियो में ट्रेन के वेटर्स साधु-संतों की तरह भगवा कपड़े, धोती, पगड़ी और रुद्राक्ष की माला पहने खाने के बर्तन उठाते नजर आ रहे थे. उज्जैन अखाड़ा परिषद के पूर्व महामंत्री परमहंस अवधेश पुरी महाराज ने इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा था कि ये संत समाज का अपमान है. उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा था कि जल्द ही वेटर्स की ड्रेस को बदला जाए, वरना 12 दिसंबर को निकलने वाली अगली ट्रेन का संत समाज विरोध करेगा और हजारों हिन्दुओं को लेकर ट्रेन के सामने प्रदर्शन किया जाएगा.
17 दिन में 7500 किलोमीटर
दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से चलने वाली ये ट्रेन अपनी 17 दिन की यात्रा में पर्यटकों को भगवान राम से जुड़े सभी महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों का भ्रमण और दर्शन कराती है. यह ट्रेन 17 दिन में 7500 किलोमीटर की यात्रा करती है. ये ट्रेन यात्रियों को अयोध्या, प्रयाग, नंदीग्राम, जनकपुर, चित्रकूट, सीतामढ़ी, नासिक, हम्पी और रामेश्वरम जैसे स्थानों पर ले जाएगी. रामायण एक्सप्रेस प्रथम श्रेणी के रेस्तरां, पुस्तकालय और शॉवर क्यूबिकल से सुसज्जित है.

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Lifestyleपैटर हाउटन और एनी ब्राउनिंग: 1997 में मेलबर्न में पहली मुलाकात 1 घंटा पहले
Businessअमेरिकी दूतावासों ने इरान के खतरे के बीच सुरक्षा बढ़ाई 2 घंटे पहले
Businessजर्सी में परिवारों की क्रिसमस सहायता मांग में बढ़ोतरी 2 घंटे पहले
Health & Fitness93-वर्षीय माँ ने 10 घंटे इंतज़ार किया एम्बुलेंस के लिए 3 घंटे पहले
TechnologyUK ने £100m निवेश कर ‘world first’ एआई Biosecurity Lab स्थापित किया 6 घंटे पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 11 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 11 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चतुर्थ राष्ट्रीय HR-CSR सम्मेलन ‘अभ्युदय’ का शुभारंभ किया 11 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 5 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 5 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 5 दिन पहले
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 5 दिन पहले
India Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 8 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्न 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न श्रमिक और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से किया संवाद 8 दिन पहले
MadhyaPradeshअपनी संस्कृति पर करें गर्व, यही गर्वोक्ति समाज को ले जाएगी विकास की नई ऊंचाईयों तक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
MadhyaPradeshसामान्य से कम वर्षा वाले जिलों में जल प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
MadhyaPradeshश्री उज्ज्वल निकम ने न्याय के प्रति देशवासियों की बढ़ाई आस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले