ये लापरवाही खतरनाक:कोरोना की दूसरी लहर के मुकाबले प्रतिदिन होने वाले टेस्ट अब आधे; संक्रमितों की ट्रैकिंग भी लगभग बंद, इससे नए संकट का डर
देश में 29 अक्टूबर के बाद रोज कोरोना के नए केस 13 हजार का आंकड़ा नहीं छू पाए हैं। इससे लगता है कि देश से कोरोना खत्म होता जा रहा है, मगर इस खुशफहमी में की गई लापरवाही भारी पड़ सकती है।
देश में 29 अक्टूबर के बाद रोज कोरोना के नए केस 13 हजार का आंकड़ा नहीं छू पाए हैं। इससे लगता है कि देश से कोरोना खत्म होता जा रहा है, मगर इस खुशफहमी में की गई लापरवाही भारी पड़ सकती है। एक तथ्य यह भी है कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान यानी इस साल अप्रैल-मई में हम रोज जितने टेस्ट कर रहे थे, अभी उसके आधे ही टेस्ट हो रहे हैं।
अप्रैल में रोज औसतन 18 लाख, मई में 19.5 लाख जबकि जून में प्रतिदिन औसतन 19 लाख टेस्ट हो रहे थे। जबकि 31 अक्टूबर से 5 नवंबर के बीच किसी भी दिन टेस्ट 11 लाख तक नहीं पहुंचे।दूसरी चिंताजनक बात यह है कि जिस आरटीपीसीआर को पूरी दुनिया में टेस्टिंग का गोल्ड स्टैंडर्ड माना गया है, उसकी हिस्सेदारी देश में घट रही है। अप्रैल से जून के बीच 70% आरटीपीसीआर व 30% रैपिड एंटीजन टेस्ट होते थे। मगर 29 अक्टूबर से 4 नवंबर तक के सरकारी आंकड़े बताते हैं कि कुल जांच में आरटीपीसीआर की हिस्सेदारी 8% घटकर अब 62% ही रह गई है।
यहां आरटीपीसीआर कम
- 691 जिलों में टेस्ट पॉजिटिविटी रेट 5% से कम है। इनमें 298 जिले ऐसे हैं जहां टेस्टिंग में रैपिड एंटीजन टेस्ट का अनुपात 50% या इससे ज्यादा है।
- 79 जिलों में एंटीजन का अनुपात 40% या इससे ज्यादा है। यानी 54.5% जिले मुख्यत: रैपिड एंटीजन टेस्ट पर ही निर्भर हैं।
यहां आरटीपीसीआर ज्यादा
- 18 जिलों में टेस्ट पाॅजिटिविटी रेट 10% से ज्यादा है। इनमें 11 जिले ऐसे हैं जहां टेस्टिंग में आरटीपीसीआर का अनुपात 50% से ज्यादा है।
- बचे 7 जिलों में से किसी में भी आरटीपीसीआर का अनुपात 40% भी नहीं है। यानी 61.1% जिले मुख्यत: आरटीपीसीआर पर ही निर्भर हैं।
3 राज्यों के उदाहरण से समझिए, आरटीपीसीआर टेस्टिंग का असर
केरल: एकमात्र राज्य जहां सभी जिलों में आरटीपीसीआर ही ज्यादा है। किसी भी जिले में आरटीपीसीआर का अनुपात 65% से कम नहीं है। 9 जिलों में पॉजिटिविटी रेट 10% के ऊपर और 5 जिलों में 5% से ज्यादा है।
असम: कार्बी आंगलॉन्ग को छोड़ सभी जिलों में एंटीजन टेस्ट का अनुपात 55% से ज्यादा है। असम के 1 जिले में पॉजिटिविटी रेट 10% से ज्यादा व 1 जिले में 5% से ज्यादा है। बाकी 31 में पॉजिटिविटी 5% से कम है।
बिहार: 38 जिलों में से एक में भी टेस्ट पॉजिटिविटी रेट 5% से ज्यादा नहीं है। यहां सिर्फ 10 जिलों में ही आरटीपीसीआर का अनुपात 50% या इससे ज्यादा है। बाकी 28 में रैपिड एंटीजन टेस्ट ही ज्यादा हो रहे हैं।
कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग बंद
प्रोटोकॉल है- पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों का एंटीजन टेस्ट करें। पॉजिटिव आने वाले मरीज माने जाएं। लक्षण हों और रिपोर्ट निगेटिव हो तो आरटीपीसीआर करें। मगर अभी ज्यादातर राज्यों में खुद सेंटर आने वालों के ही टेस्ट हो रहे हैं।


28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 4 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 4 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चतुर्थ राष्ट्रीय HR-CSR सम्मेलन ‘अभ्युदय’ का शुभारंभ किया 4 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट की 4 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश में 28 अक्टूबर को ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजन 11 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: 5,800 करोड़ रुपये निवेश, 10,000 नौकरियाँ 11 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया 11 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 5 दिन पहले
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 5 दिन पहले
India Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 7 दिन पहले
MadhyaPradeshजनसमस्याओं का निराकरण संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
MadhyaPradeshतीन मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
MadhyaPradeshअपनी संस्कृति पर करें गर्व, यही गर्वोक्ति समाज को ले जाएगी विकास की नई ऊंचाईयों तक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
MadhyaPradeshसामान्य से कम वर्षा वाले जिलों में जल प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
MadhyaPradeshश्री उज्ज्वल निकम ने न्याय के प्रति देशवासियों की बढ़ाई आस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
MadhyaPradeshसेमीकॉन समिट में निवेशकों को दें सरकार की इन्वेस्टर्स फ्रेन्डली पॉलिसी की जानकारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 8 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले