देश की बात, आपके शहर से
Indore22°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsIndia News
देश 14 बार पढ़ी गई

मोदी का वैक्सीन मंत्र:हर-घर टीका, घर-घर टीका पर फोकस करें, लोगों को जागरूक करने के लिए धर्मगुरुओं की मदद लें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को टीकाकरण में पिछड़ने वाले 40 जिलों के जिलाधिकारियों के साथ मीटिंग की। इस मीटिंग में कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए।

Abhishek Raghuvanshi4 नवंबर 2021 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को टीकाकरण में पिछड़ने वाले 40 जिलों के जिलाधिकारियों के साथ मीटिंग की। इस मीटिंग में कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए।

वर्चुअल मीटिंग में मोदी ने कम वैक्सीनेशन के कारणों की समीक्षा की। मोदी ने वैक्सीनेशन का मंत्र देते हुए कहा कि हमें हर-घर टीका, घर-घर टीका पर फोकस करना है। इसके लिए धर्मगुरुओं की मदद भी ली जा सकती है। बिरसा मुंडा की जयंती आ रही है। इसके पहले हमें पूरे आदिवासी क्षेत्रों में माहौल बनाना है। ऐसी कुछ इमोशनल चीजों से हम उन्हें कनेक्ट करेंगे, ताकि आदिवासी समाज में वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड बने।

तस्वीरों में खबर3 फोटो
वैक्सीनेशन का जायजा लेने के लिए प्रधानमंत्री खुद वैक्सीनेशन सेंटर का दौरा कर चुके हैं।वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकारें स्पेशल कैंप भी लगा चुकी हैं।

कलेक्टर्स को मोदी की हिदायत

  • अपने-अपने जिलों में नए-नए इनोवेटिव आइडिया अपनाएं। नई-नई तकनीकों से ही फायदा मिलेगा।
  • जिन जिलों ने 100% लक्ष्य हासिल किया है, उनके जिलाधिकारियों से सलाह लें।
  • माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाकर संक्रमण की रफ्तार रोकी जा सकती है।
  • स्पेशल कैंप लगाने का विचार अच्छा है। 20-25 लोगों की टीम बनाकर ऐसा कर सकते हैं।
  • NCC, NSA के साथियों की ज्यादा से ज्यादा मदद लें। लक्ष्य पूरा करने में इनकी मदद से फायदा मिलेगा।
  • वैक्सीनेशन प्रोग्राम में ज्यादा से ज्यादा महिला कर्मचारियों को जोड़ें। उनसे 5-7 दिन काम कराने पर ही फर्क समझ आने लगेगा।
  • ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करें। लोगों की मदद लें। उनके छोटे-छोटे वीडियो बनाएं। धर्मगुरुओं के वीडियो पोस्ट करें।

पोप फ्रांसिस से मुलाकात का जिक्र किया
मोदी ने आगे कहा कि सभी धर्मगुरु वैक्सीनेशन के बहुत हिमायती हैं। उन्होंने कहा कि 2 दिन पहले ही वे वेटिकन में थे। पोप फ्रांसिस से उनकी मुलाकात हुई। वैक्सीनेशन पर सभी धर्मगुरु एकमत हैं। वैक्सीनेशन अभियान को अब हर घर तक ले जाने की तैयारी है।

अब हर उस घर में दस्तक दी जाएगी, जहां सभी को दोनों डोज नहीं लगे हैं। टेक्नोलॉजी से लेकर सोशल इन्फ्रास्ट्रक्चर का भरपूर उपयोग करना है। हमारे पास ऐसे मॉडल हैं, जिन्हें गांव से लेकर शहरों तक में अपनाया गया है। इन्हें फिर अपनाया जाना चाहिए।

दिल्ली की अस्पताल विजिट का जिक्र
प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें पहली के साथ-साथ दूसरे डोज पर भी ध्यान देना है। अक्सर देखा गया है कि लक्ष्य पूरे होने पर लोग लापरवाह हो जाते हैं, हमें ऐसा नहीं करना है। जब 100 करोड़ वैक्सीनेशन का लक्ष्य पूरा हो गया तो मैं दिल्ली के अस्पताल में गया। वहां एक सज्जन बोले कि मैंने इसलिए अब तक टीका नहीं लगवाया था क्योंकि मुझे लगता था कि मैं पहलवान हूं और मुझे कुछ नहीं होगा, लेकिन जब 100 करोड़ का लक्ष्य पूरा हो गया है तो मैं भी वैक्सीन लगवा लेता हूं।

देश में अब तक 106 करोड़ से ज्यादा डोज लगीं
स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक देश में मंगलवार शाम 7 बजे तक 106.85 करोड़ वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को कहा था कि भारत की 78% आबादी को कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक और 38% को दोनों खुराक दी जा चुकी हैं।

देश में अभी 3 कोरोना वैक्सीन मौजूद
भारत में अभी कोरोना वैक्सीनेशन के लिए तीन वैक्सीन का इस्तेमाल किया जा रहा है। इनमें सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) की कोवीशील्ड, भारत बायोटेक की कोवैक्सिन और रूस की स्पूतनिक-V शामिल है। हालांकि अमेरिका की फाइजर और मॉडर्ना समेत देश में ही बनी जायकोव-D को भी इमरजेंसी यूज का अप्रूवल दिया जा चुका है, लेकिन ये तीनों वैक्सीन फिलहाल आम आदमी के लिए अवेलबल नहीं हैं।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहलेप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 3 दिन पहलेट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असरIndia Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 3 दिन पहलेउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार परMadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 3 दिन पहलेसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभBhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 3 दिन पहलेगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्टIndia Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षणMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 5 दिन पहलेऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहलेमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 5 दिन पहलेनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजाMadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहलेमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहले
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाईMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 7 दिन पहलेमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजाMadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 7 दिन पहलेसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाबDelhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 7 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 7 दिन पहलेसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखीMadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 7 दिन पहलेराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरेMadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 7 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 7 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
↑