देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
इंदौर 2 बार पढ़ी गई

बलात्कार का आरोपी करण मोरवाल फर्जी तरीके से बडऩगर चिकित्सालय में हुआ था भर्ती ,भर्ती रजिस्टर में गलत तरीके से नाम दर्शाने वाले डॉक्टर को कलेक्टर ने किया निलंबित

इंदौर। बलात्कार आरोप के मामले जेल बंद बडऩगर विधायक मुरली मोरवाल के पुत्र करण मोरवाल के मामले में नया मामला सामने आया है।

Abhishek Raghuvanshi14 दिसंबर 2021 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर। बलात्कार आरोप के मामले जेल बंद बडऩगर विधायक मुरली मोरवाल के पुत्र करण मोरवाल के मामले में नया मामला सामने आया है। बडऩगर शासकीय चिकित्सालय के जिस डॉक्टर देवेन्द्र स्वामी ने मिलीभगत कर फर्जी तरीके से दस्तावेजों में कांट-छांट कर करण मोरवाल को भर्ती होने के प्रमाण दिए थे, उस डॉक्टर उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह के आदेश पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
जानकारी के अनुसार डॉ. स्वामी ने बडऩगर शासकीय चिकित्सालय में फर्जी तरीके से एक अधिनस्थ कर्मचारी पर दबाव बनाकर अस्पताल के भर्ती रजिस्टर में एक अन्य मरीज के स्थान पर आरोपी करण मोरवाल का नाम लिख दिया था और यह बताया था कि मोरवाल इस दौरान शासकीय चिकित्सालय बडऩगर में भर्ती थे। फरियादिया ने जब इस मामले की शिकायत कलेक्टर उज्जैन को की तो उन्होंने बडऩगर के अनुविभागीय अधिकारी को जांच के आदेश दिए। जांच के दौरान यह पाया गया कि करण मोरवाल का नाम अस्पताल में भर्ती दूसरे मरीज की जगह भर्ती रजिस्टर में लिख दिया गया, जबकि मोरवाल इस चिकित्सालय में कभी भर्ती हुआ ही नहीं।
अनुविभागीय अधिकारी ने जांच रिपोर्ट में यह भी कहा है कि दिनांक 13 फरवरी 2021 को भर्ती रजिस्टर सीरियल क्रमांक 144/35 पर ओव्हर राइटिंग कर मोरवाल का नाम दर्ज किया गया। जांच अधिकारी ने जब इस वार्ड के वार्डबाय से पूछा तो उसने बताया कि पिछले एक वर्ष से करण मोरवाल को शासकीय चिकित्सालय में मैंने भर्ती होते नहीं देखा।
करण मोरवाल वर्तमान में बलात्कार के आरोप के मामले में फिलहाल जिला जेल में बंद है। जमानत के लिए उसके वकील के द्वारा जिला कोर्ट में अर्जी लगाई गई थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। अब हाईकोर्ट में जमानत के लिए कोशिश की जा रही है। इसके पहले आरोपी मोरवाल इस मामले पर पिछले कई महीनों से फरार चल रहा था और इस दौरान उसने अग्रिम जमानत की कोशिश भी जिला कोर्ट और हाईकोर्ट में की थी, लेकिन उसे कोर्ट ने जमानत नहीं दी। इसी बीच इंदौर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

कांग्रेस नेत्री ने लगाया है ज्यादती का आरोप
विधायक पुत्र करण मोरवाल पर एक कांग्रेस नेत्री ने ज्यादती का आरोप लगाया था। इसकी रिपोर्ट उसने इंदौर के महिला थाने में की थी। इसके बाद से ही पुलिस को करण मोरवाल की तलाश में थी। फरियादी कांग्रेस नेत्री का आरोप था कि आरोपी उसे इंदौर के एक होटल में ले गया और वहां पर उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ ज्यादती की। इस बीच आरोपी ने उस पर राजीनामे के लिए भी दबाव बनाया था। साथ ही प्रलोभन देने की बात भी कही गई थी, लेकिन फरियादी टस से मस नहीं हुई।

पुलिस ने चिपकाए थे पोस्टर
गिरफ्तारी के पहले आरोपी करण मोरवाल ने पुलिस से बचने के लिए कई जगह फरारी काटी। इस बीच इंदौर पुलिस उसकी तलाश में उसके गृहनगर बडऩगर भी गई थी, लेकिन वह नहीं मिला था। सूचना के आधार पर कई जगह छापामारी भी की गई थी, इसके बाद भी जब आरोपी मोरवाल नहीं मिला तो पुलिस ने संपत्ति कुर्की के पोस्टर भी बडऩगर में जगह-जगह चस्पा किए थे, साथ ही 25000 का ईनाम भी घोषित किया था।=

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
कानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्मानाIndoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 1 घंटा पहलेदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौरIndoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 1 घंटा पहलेअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डियाIndoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 20 घंटे पहले13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखायाIndore13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखाया 1 दिन पहलेअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रहीIndoreअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रही 1 दिन पहलेअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदमIndoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 1 दिन पहलेअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारीIndoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 1 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 3 दिन पहले
“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 11 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 12 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 12 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 13 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 13 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 14 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 14 दिन पहलेहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्तIndoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 14 दिन पहले
खाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 20 दिन पहलेराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमणIndoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 20 दिन पहलेधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजितIndoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 20 दिन पहलेएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकनIndoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 20 दिन पहलेसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरणIndia Newsसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरण 20 दिन पहलेसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाईIndoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 20 दिन पहलेशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 20 दिन पहलेइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोनाIndoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 20 दिन पहले
↑