देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 0 बार पढ़ी गई

फोर्ब्स ने जारी की साल 2021 के अमीरों की लिस्ट, लगातार चौंथी बार जेफ बेजोस रहे सबसे आगे, टॉप 10 में मुकेश अंबानी शामिल

फोर्ब्स ने दुनियाभर में साल 2021 के लिए सबसे अमीर लोगों की लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट के अनुसार दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस संक्रमण के बावजूद यह साल अरबपतियों के लिए काफी खास रहा है.

Abhishek Raghuvanshi7 अप्रैल 2021 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

फोर्ब्स ने दुनियाभर में साल 2021 के लिए सबसे अमीर लोगों की लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट के अनुसार दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस संक्रमण के बावजूद यह साल अरबपतियों के लिए काफी खास रहा है. इस साल दुनिया के सबसे धनी व्यक्तियों ने अपनी संपत्ती में 5 ट्रिलियन डॉलर की बढ़त बनाई है.

फोर्ब्स के अनुसार इस साल क्रिप्टोकरेंसी और स्टॉक की बढ़ती हुई कीमतें आसमान छू रही हैं. जिसके कारण फोर्ब्स की 35 वीं सूची में दुनिया की सबसे धनी लोगों की लिस्ट में इजाफा देखने को मिला है. बीते साल 2020 की सूची में 8 ट्रिलियन डॉलर में 5 ट्रिलियन डॉलर की बढ़त देखने को मिली है, जो इस साल कुल मिलाकर 13.1 ट्रिलियन डॉलर आंकी गई है. फोर्ब्स की इस अरबपतियों की सूची में इस साल 493 नए लोगों की एंट्री हुई है.

फोर्ब्स की 35 वीं सूची में अमेजन के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेफ बेजोस लगातार चौथे साल दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हैं. लिस्ट के अनुसार जेफ बेजोस के पास 177 बिलियन डॉलर की संपत्ती है. उनकी संपत्ती में बढ़ोत्तरी अमेज़ॅन के शेयरों में वृद्धि के परिणामस्वरूप देखी गई है. एक साल पहले उनकी कुल संपत्ती 64 बिलियन डॉलर थी.

दुनिया के सबसे अमीर लोगों की इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर एलन मस्क का नाम है. टेस्ला के शेयरों में 705% की बढ़ोत्तरी के कारण ही वह 151 बिलियन डॉलर के साथ दुनिया के दूसरे सबसे अमीर आदमी बने हैं. वहीं इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर फ्रांसीसी लक्जरी सामान टाइकून बर्नार्ड अर्नाल्ट बने हुए हैं. LVMH के शेयरों में 86% की वृद्धि के कारण उनकी संपत्ती में लगभग दोगुना उछाल देखा गया है. जो एख साल पहले 76 बिलियन डॉलर से 150 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया है.

फिलहाल दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में मात्र 4 ही ऐसे शख्स हैं जिसके पास 100 बिलियन डॉलर से ज्यादा की संपत्ती है. इस लिस्ट में चौथे स्थान पर बिल गेट्स हैं. बिल गेट्स के पास 124 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ती है. बिल गेट्स माइक्रोसॉफ्ट, कनाडाई नेशनल रेलवे और ट्रैक्टर निर्माता डीरे एंड कंपनी के शेयरों के मालिक हैं.

इस लिस्ट में 5वें स्थान पर फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग का नाम शुमार है. इस साल उनकी संपत्ती में 80 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी देखी गई है. जिसके कारण बीते साल 42.3 बिलियन डॉलर से उनकी संपत्ती सीधे 97 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई है. फिलहाल इस लिस्ट में 6ठे स्थान पर 96 बिलियन डॉलर की संपत्ती के साथ वॉरेन बफेट का नाम है.

फिलहाल इस लिस्ट में 10वें स्थान को भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी ने अपने नाम किया है. इसके साथ ही मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं. उनकी अनुमानित संपत्ती 84.5 बिलियन डॉलर आंकी गई है.

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
पैटर हाउटन और एनी ब्राउनिंग: 1997 में मेलबर्न में पहली मुलाकातLifestyleपैटर हाउटन और एनी ब्राउनिंग: 1997 में मेलबर्न में पहली मुलाकात 4 घंटे पहलेअमेरिकी दूतावासों ने इरान के खतरे के बीच सुरक्षा बढ़ाईBusinessअमेरिकी दूतावासों ने इरान के खतरे के बीच सुरक्षा बढ़ाई 5 घंटे पहलेजर्सी में परिवारों की क्रिसमस सहायता मांग में बढ़ोतरीBusinessजर्सी में परिवारों की क्रिसमस सहायता मांग में बढ़ोतरी 6 घंटे पहले93-वर्षीय माँ ने 10 घंटे इंतज़ार किया एम्बुलेंस के लिएHealth & Fitness93-वर्षीय माँ ने 10 घंटे इंतज़ार किया एम्बुलेंस के लिए 7 घंटे पहलेUK ने £100m निवेश कर ‘world first’ एआई Biosecurity Lab स्थापित कियाTechnologyUK ने £100m निवेश कर ‘world first’ एआई Biosecurity Lab स्थापित किया 9 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 14 घंटे पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 14 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चतुर्थ राष्ट्रीय HR-CSR सम्मेलन ‘अभ्युदय’ का शुभारंभ कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चतुर्थ राष्ट्रीय HR-CSR सम्मेलन ‘अभ्युदय’ का शुभारंभ किया 15 घंटे पहले
इंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहलेप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 5 दिन पहलेट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असरIndia Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 5 दिन पहलेउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार परMadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 5 दिन पहलेसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभBhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 5 दिन पहलेगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्टIndia Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 5 दिन पहले
इंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 8 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 8 दिन पहलेमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्नMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्न 8 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न श्रमिक और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से किया संवादMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न श्रमिक और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से किया संवाद 8 दिन पहलेअपनी संस्कृति पर करें गर्व, यही गर्वोक्ति समाज को ले जाएगी विकास की नई ऊंचाईयों तक : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshअपनी संस्कृति पर करें गर्व, यही गर्वोक्ति समाज को ले जाएगी विकास की नई ऊंचाईयों तक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहलेसामान्य से कम वर्षा वाले जिलों में जल प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshसामान्य से कम वर्षा वाले जिलों में जल प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहलेश्री उज्ज्वल निकम ने न्याय के प्रति देशवासियों की बढ़ाई आस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshश्री उज्ज्वल निकम ने न्याय के प्रति देशवासियों की बढ़ाई आस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
↑