इंजीनियरिंग के प्रमुख पहलुओं में से एक अनुसंधान एवं विकास है जो किसी भी इंजीनियरिंग संस्थान की प्रगति के लिए रीड की हड्डी साबित होता है। इसी सफलता को लेकर के प्रेस्टीज इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग मैनेजमेंट एंड रिसर्च सेंटर एक अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन करने जा रहा है।
यहां कॉन्फ्रेंस 9अप्रैल को आयोजित होगी जो दो दिवसीय रहेगी इस कांफ्रेंस का आयोजन प्रेस्टीज एजुकेशन फाउंडेशन के तहत पदम श्री अवार्ड से सम्मानित डॉक्टर नेम नाथ जैन के नेतृत्व में होगा यह एक बहु विषयक वर्चुअल कॉन्फ्रेंस रहेगी जिसमें इंजीनियरिंग प्रबंधन और कृषि जैसे प्रमुख विषयों पर करीबन 15 देशों के प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय वक्ता शामिल होंगे। इस कांफ्रेंस के लिए विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर अन्ना फ्रेजल प्रोफेसर तकनीकी यूनिवर्सिटी डेनमार्क एवं मुख्य अतिथि डॉक्टर सत्यम प्रियदर्शी प्रबंध निर्देशक इंडिया सेंटर हॉलीबर्टन यूएसए को आमंत्रित किया गया है।
इंदौर में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस
दो दिवसीय कार्यक्रम होंगे

