नगर निकाय चुनाव के पूर्व भाजपा और कांग्रेस का आम आदमी पार्टी चुनाव को लेकर कमर कस ली है। गुरुवार को दिल्ली से आए चुनाव पर्यवेक्षक दिनेश प्रताप सिंह ने कहीं दावेदारी करने वालों से बात करते हुए चुनाव को लेकर चर्चा की।
मध्यप्रदेश में नगर निकाय चुनाव होने की तारीख अभी तक तय नहीं हुई है तो वही कांग्रेस ने महापौर प्रत्याशी का नाम घोषित कर दिया है दूसरी ओर भाजपा अब भी अपना पता नहीं खोल रही है इन्हीं सब के बीच तीसरे मोर्चे के रूप में उभर रही आम आदमी पार्टी ने भी इस चुनाव में अपने प्रत्याशियों को लेकर काफी उम्मीदें बना रखी है जिसको लेकर आप ने भी चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है इसी कड़ी में गुरुवार दोपहर को दिल्ली से आए आप के पर्व रक्षक दिनेश प्रताप सिंह ने आम आदमी पार्टी की ओर से चुनाव लड़ने वाले दावेदारों से बात की और उनके बायोडाटा लिए, आम आदमी पार्टी के पर्यवेक्षक के मुताबिक पहले चरण की सूची में 106 लोगों के नाम तय हो गए हैं वहीं जल्द ही दूसरी सूची भी आ जाएगी। हालांकि आम आदमी पार्टी की ओर से भी इंदौर के लिए महापौर प्रत्याशी का नाम घोषित नहीं किया गया है किंतु स्थानीय मुद्दों बिजली पानी सड़क और भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर आप के नेता कार्यकर्ता शहर के 85 वार्डों में जनता के बीच पहुंचने लगे हैं। आपके चुनाव पर्यवेक्षक ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही सिक्के के एक जैसे पहलू है। उन्होंने भाजपा की शिवराज सरकार को हर्ट धर्मी सरकार बताया और कहा कि इस सरकार द्वारा प्रदेश को लूटा जा रहा है 16 वर्षों से इन्हीं का राज है और अब यह भू माफियाओं को पकड़ने में लग गए हैं।
दिनेश प्रताप सिंह, आप पर्यवेक्षक
