देश की बात, आपके शहर से
पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होते ही क्या बोले “इंदौर के पहले पुलिस कमिश्नर”!
इंदौर 0 बार पढ़ी गई

पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होते ही क्या बोले “इंदौर के पहले पुलिस कमिश्नर”!

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल और आर्थिक राजधानी इंदौर में प्रशासनिक ढांचे में कसावट और कानून व्यवस्था को सर्वोत्तम रखने उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू हो चुकी है।

Abhishek Raghuvanshi10 दिसंबर 2021 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल और आर्थिक राजधानी इंदौर में प्रशासनिक ढांचे में कसावट और कानून व्यवस्था को सर्वोत्तम रखने उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू हो चुकी है। जहां राजधानी भोपाल में पहले कमिश्नर के रूप में मकरंद देउस्कर को जिम्मेदारी सौंपी गई है वही मिनी मुंबई याने इंदौर शुक्रवार को नए पुलिस कमिश्नर के रूप में आईजी इंदौर रेंज हरिनारायणचारि मिश्रा ने पदभार ग्रहण कर लिया है। शुक्रवार को पद संभालते ही पुलिस महकमे के आला अधिकारियों से लेकर पुलिस जवानों ने प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष तौर पर शुभकामनाएं दी।

वही शुक्रवार को नवागत पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारि मिश्र ने मीडिया से चर्चा की और कहा कि मुख्य तौर पर आंतरिक सुरक्षा, अपराधो पर सख्त कदम और बेहतर कानून व्यवस्था के मद्देनजर यह एक महत्वपूर्ण क्षण है। इसके बाद पुलिस के उत्तदायित्व बढ़ गए है और पुलिस की पूरी कोशिश रहेगी कि सीएम की मंशा के अनुसार महिलाओं, बच्चो और बुजुर्गों की सुरक्षा को ज्यादा से ज्यादा बेहतर किया जाए और अपराधियों पर सख्त लगाम हो व आम व्यक्तियों के साथ सद्भावनापूर्वक पुलिस का व्यवहार हो। इसके अलावा सभी विभागों के पुलिस उचित समन्वय के साथ काम करे और शहर की सुरक्षा को मजबूत कर आंतरिक सुरक्षा को बेहतर किया जाए इसके मद्देनजर पुलिस आपसी सामंजस्य से बेहतर तालमेल के साथ एक नए परिवेश में काम करेगी।

इंदौर रेंज के आईजी रह चुके नवागत पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारि मिश्र से पूछा गया कि कई बदलाव होंगे तो उन्होंने कहा कि जब नए उत्तदायित्व, नई जिम्मेदारियां मिलती है तो आपकी चुनौतियां बढ़ती है। उन चुनौतियों के मद्देनजर आपके सामने प्रारंभिक तौर पर संसाधनों की समस्या आएगी। संशाधनो की उन समस्याओं को देखते हुए हम लोग पूरी तरह से तैयार है। उपलब्ध संसाधनों से कैसे सामंजस्य करना है वही कैसे अधिकारियो को नए माहौल, नए परिवेश और नई जिम्मेदारियों को देखते हुए कैसे उन्हें समायोजित करेंगे। वही पुलिस नए परिवेश में कैसे आम आदमी के साथ बेहतर व्यवहार करें। उन्होंने कहा कि सीएम की मंशा के अनुसार आम आदमी ज्यादा सुरक्षित महसूस करे और अपराधियों में ज्यादा भय हो और अपराधो पर नियंत्रण हो इस बात को लेकर पुलिस सजगता से कार्य करेगी।
बता दे कि पुलिस कमिश्नरी प्रणाली लागू होने के बाद अब प्रशासनिक ढांचे में परिवर्तन होने के साथ पुलिस विभाग में भी कई फेरबदल होंगे इसके अलावा व्यवस्थाओ में भी परिवर्तन लाजिमी है। लिहाजा, आने वाले चंद दिनों में मुंबई की तर्ज पर मिनी मुंबई में भी कानून व्यवस्था से लेकर प्रशासनिक व्यवस्था काम करती नजर आएगी जो वक्त की जरूरत भी है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
कानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्मानाIndoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 11 घंटे पहलेदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौरIndoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 11 घंटे पहलेअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डियाIndoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 1 दिन पहले13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखायाIndore13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखाया 1 दिन पहलेअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रहीIndoreअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रही 1 दिन पहलेअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदमIndoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 2 दिन पहलेअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारीIndoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 2 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 4 दिन पहले
“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 11 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 13 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 13 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 14 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 14 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 14 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 14 दिन पहलेहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्तIndoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 14 दिन पहले
खाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 20 दिन पहलेराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमणIndoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 20 दिन पहलेधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजितIndoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 20 दिन पहलेएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकनIndoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 20 दिन पहलेसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरणIndia Newsसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरण 20 दिन पहलेसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाईIndoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 20 दिन पहलेशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 20 दिन पहलेइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोनाIndoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 20 दिन पहले
↑