नए कोविड वैरिएंट पर WHO की इमरजेंसी बैठक:UK ने 6 अफ्रीकी देशों से आने वाली फ्लाइट्स सस्पेंड कीं, हॉन्गकॉन्ग पहुंचा नया वैरिएंट
दक्षिण अफ्रीका और बोत्सवाना में मिले कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर खतरा बढ़ता जा रहा है। इसे देखते हुए WHO ने शुक्रवार को इमरजेंसी बैठक बुलाई है।
दक्षिण अफ्रीका और बोत्सवाना में मिले कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर खतरा बढ़ता जा रहा है। इसे देखते हुए WHO ने शुक्रवार को इमरजेंसी बैठक बुलाई है। ब्रिटिश साइंटिस्ट्स ने भी बोत्सवाना में मिले नए वैरिएंट को लेकर चेतावनी दी थी। इसमें 32 म्यूटेशन हो रहे हैं, जिस वजह से वैक्सीन भी इसके खिलाफ कारगर नहीं है। यह वैरिएंट अपने स्पाइक प्रोटीन में बदलाव कर काफी तेजी से फैल रहा है।
दक्षिण अफ्रीका के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंफेक्शियस डिजीज ने बताया- देश में इस वैरिएंट के अब तक 22 केस मिले हैं। वैज्ञानिकों ने इसे B.1.1.529 नाम दिया है। इसे वैरिएंट ऑफ सीरियस कंसर्न बताया है। WHO में कोरोना मामले की तकनीकी प्रमुख डॉ मारिया वान केरखोव ने कहा- हमें इस वैरिएंट के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। मल्टिपल म्यूटेशन की वजह से वायरस के के बिहेवियर में बदलाव हो रहा है और यह चिंता की बात है।
ब्रिटेन का सख्त रुख
ब्रिटेन ने नए वैरिएंट के खतरे को देखते हुए अफ्रीका के 6 देशों आने वाली फ्लाइट्स पर फिलहाल रोक दिया है। इनमें दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया, बोत्सवाना, जिंबाब्वे, लिसोथो और एसवाटिनी शामिल हैं। ब्रिटेन के हेल्थ सेक्रेटरी साजिद जाविद ने बताया- देश की हेल्थ एजेंसी नए वैरिएंट की जांच कर रही है। हमें और डेटा की जरूरत है, लेकिन हम सावधानी बरत रहे हैं। इन 6 अफ्रीकी देशों को रेड लिस्ट में डाला जाएगा और ब्रिटेन आने वाले यात्रियों को क्वारैंटाइन में रहना होगा।
हॉन्गकॉन्ग में भी मिला नया वैरिएंट
साउथ अफ्रीका से हॉन्गकॉन्ग पहुंचे लोगों में भी इस वैरिएंट का संक्रमण पाया गया है। नया वैरिएंट सबसे पहले रीगल एयरपोर्ट होटल में ठहरे 2 लोगों में पाया गया। हॉन्गकॉन्ग के सेंटर फॉर हेल्थ प्रोटेक्शन (CHP) के मुताबिक, जांच से पता चला है कि दोनों मामले B.1.1.529 वैरिएंट के ही हैं। पहले शख्स ने एयर वाल्व वाला मास्क पहना था और इस मास्क की वजह से ही दूसरे शख्स में वायरस का संक्रमण पहुंचा।
भारत में भी अलर्ट जारी
हॉन्गकॉन्ग और बोत्सवाना से आने वाले यात्रियों की जांच के लिए सभी एयरपोर्ट्स को निर्देश दिए गए हैं। केंद्र सरकार ने राज्यों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। राज्यों से कहा गया है कि वे दक्षिण अफ्रीका, हॉन्गकॉन्ग और बोत्सवाना से आने वाले यात्रियों की अच्छी तरह से जांच करें।
राज्यों और UTs को लिखे एक लेटर में हेल्थ सेक्रेटरी राजेश भूषण ने कहा- पॉजिटिव पाए जाने वाले सैंपल्स को तुरंत जीनोम सीक्वेंसिंग लैबोरेटरी में भेजा जाए। देश की नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल ने भी इस वैरिएंट के लेकर आगाह किया है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Health & FitnessWoman’s Hour में चर्चा: मेलानिया ट्रम्प, ऐतिहासिक उपन्यास, एमी वाइनहाउस, आयरन डेफिशिएंसी 2 घंटे पहले
Health & Fitnessट्रस्ट ने डेज़ी हिल में ऑब्स्टेट्रिशियन भर्ती जारी रखी, 23 नवंबर से क्रैगावन में 19 घंटे पहले
Health & Fitnessइंग्लैंड के कंसल्टेंट डॉक्टर अगले महीने हड़ताल पर 1 दिन पहले
Health & Fitnessफेरिटिन फेस: क्या यह वास्तविक है और क्या आप कम लोहे को दिखने से पहचान सकते हैं? 1 दिन पहले
Health & Fitnessवॉल्टर कॉनवे और क्वेरी क्लब ने ट्रीडेजर में स्वास्थ्य सेवा बदली 2 दिन पहले
Health & Fitness93-वर्षीय माँ ने 10 घंटे इंतज़ार किया एम्बुलेंस के लिए 3 दिन पहलेTimeNewsGujratGujratગુજરાતમાં ‘ચાંદીપુરા વાયરસ’નો કહેર અટકી રહ્યો નથી, એક મહિનામાં 28 બાળકોના મોત 796 दिन पहलेTimeNewsGujratGujratગુજરાતમાં ચાંદીપુરા વાયરસ અટકતો નથી, 13 નવા કેસ અને પાંચ મૃત્યુ; અત્યાર સુધીમાં 32 લોકોએ જીવ ગુમાવ્યા છે 826 दिन पहले
Health & Fitnessप्रवासी भारतीय सम्मेलन को लेकर विधायक संजय शुक्ला का बयान 1,401 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में हेल्थ इमरजेंसी:5वीं तक के स्कूल बंद, सरकारी-निजी दफ्तरों के 50% कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम पर 1,452 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessमहाराष्ट्रात कोरोनाने पुन्हा वेग घेतला, २४ तासांत दुप्पट रुग्ण; 6 मृत 1,531 दिन पहले
Health & Fitnessगर्मी का बढ़ता प्रकोप बच्चों के लिए लू का खतरा लेकर आया कई अस्पतालों में लू से पीड़ित बच्चे उपचार 1,639 दिन पहले
Health & Fitnessबाणगंगा थाना परिसर में पुलिस विभाग द्वारा पुलिसकर्मियों के लिए मेडिकल शिविर का आयोजन 1,646 दिन पहले
Health & Fitnessखरगोन दंगे में घायल हुए बालक शिवम का स्वास्थ्य मे सुधार वेंटिलेटर से आईसीयू में किया गया है शिफ्ट 1,655 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessश्री गुरूजी सेवा न्यास द्वारा कैंसर केयर सेंटर का भूमिपूजन रविवार को सम्पन्न , 100 करोड़ की लागत से बनेगा केंसर केयर सेंटर 1,667 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessश्री गुरूजी सेवा न्यास के कैंसर केयर सेंटर का हुआ भूमिपूजन, मिलेगा किफायती इलाज 1,667 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessकोरोनावायरस: शंघाई ने सख्त किए लॉकडाउन नियम, बस टेस्टिंग के लिए ही घर से बाहर निकल सकेंगे लोग 1,673 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessस्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. के तत्वावधान में मीडियाकर्मियों एवं परिजनों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 1,674 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessचीन के शंघाई में कोविड संक्रमण रोकने के लिए चरणबद्ध लॉकडाउन लागू 1,674 दिन पहले