सुप्रीम कोर्ट ने संघवी को दी 8 हफ्ते की मोहलत, जांच में सहयोग नहीं किया तो अग्रिम जमानत हो जाएगी रद्द…
इंदौर।
इंदौर। सुप्रीम कोर्ट (supreme court) ने अयोध्यापुरी कालोनी (ayodhyaapuri colony) में भूखंड पीडि़तों (plot victims) की जमीन सिम्प्लेक्स इन्वेस्टमेंट प्रा.लि. ने जो खरीद रखी है उससे संबंधित दस्तावेजों की जानकारी उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। 96 सदस्यों की 4 एकड़ जमीन सिम्प्लेक्स इन्वेस्टमेंट (simplex investment) में शामिल है और इसी मामले में सुरेन्द्र संघवी (Surendra Sanghvi) और उनके बेटे प्रतीक संघवी (Pratik sanghvi) के खिलाफ प्रशासन ने एफआईआर (FIR) दर्ज करवाई थी और लम्बे समय तक फरारी के बाद संघवी को हाईकोर्ट से जमानत मिली, जिसे पुलिस महकमे की ओर से प्रदेश शासन ने सुप्रीम कोर्ट (supreme court) में चुनौती दी है, जिसमें अयोध्यापुरी रहवासी संघ ने भी अग्रिम जमानत के आदेश को खारिज करने की मांग की है। 8 हफ्ते में सुप्रीम कोर्ट ने जानकारी देने के निर्देश दिए हैं अन्यथा अग्रिम जमानत का आदेश खारिज भी किया जा सकता है। यानी संघवी पर तलवार लटकी रहेगी। शासन और रहवासी संघ के अभिभाषकों ने सुप्रीम कोर्ट (supreme court) को यह भी जानकारी दी कि जांच में सहयोग नहीं किया जा रहा है और ना चाहे गए दस्तावेज उपलब्ध करवाए गए।
मुख्यमंत्री (chief minister) के निर्देश पर पिछले दिनों गृह निर्माण संस्थाओं (Home developing organisations) के फर्जीवाड़े और भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई। कलेक्टर मनीष सिंह ने सख्ती दिखाते हुए देवी अहिल्या श्रमिक कामगार समिति की जांच भी शुरू करवाई और पीडि़तों को मौके पर कब्जे भी दिलवा दिए हैं। प्रेस कॉम्प्लेक्स (press complex) के पास स्थित अयोध्यापुरी में कई सदस्यों को ना सिर्फ भूखंडों के कब्जे मिले, बल्कि उस पर उन्होंन ेमकान का निर्माण कर लिया और संस्था का दफ्तर भी दो भूखंडों पर बना लिया है। संस्था की बिकी जमीनें रसूखदारों ने खरीदी, उनमें से कई जमीन सरेंडर हो गई है। वहीं एक जमीन सिम्प्लेक्स इन्वेस्टमेंट (land simplex investment) ने भी खरीदी है, जिसके चलते सुरेन्द्र व प्रतीक संघवी पर एफआईआर दर्ज हुई और इस मामले में दीपक मद्दे सहित अन्य को भी आरोपी बनाया गया है। चार एकड़ जमीन जो सिम्प्लेक्स इन्वेस्टमेंट ने खरीदी वह किस खाते से प्राप्त किए गए और उसका हिसाब-किताब क्या है, क्योंकि सिम्प्लेक्स ने देवी अहिल्या के पक्ष में जो 2.20 करोड़ का चेक दिया था वह भी बाउंस हो गया और संस्था के खाते में राशि आई भी नहीं। लिहाजा 2005 से लेकर 2009 तक के बीच सिम्प्लेक्स इन्वेस्टमेंट (simplex investment) से अयोध्यापुरी की जमीन खरीदी से संबंधित सभी दस्तावेज और अन्य जानकारियां मांगी गई है। कल सुप्रीम कोर्ट में शासन की ओर से अग्रिम जमानत पर हाईकोर्ट के दिए आदेश को रद्द करने की जो अपील की गई है उस पर सुनवाई हुई। इसमें अयोध्यापुरी रहवासी संघ भी एक पार्टी है और उसकी ओर से भी अभिभाषक खड़े हुए हैं। शासन और रहवासी संघ के अभिभाषकों ने सुप्रीम कोर्ट (supreme court) बताया कि संघवी द्वारा जांच में सहयोग नहीं किया जा रहा है। दस्तावेज, ऑडिट रिपोर्ट, बैंक खातों के लेन-देन सहित सिम्प्लेक्स इन्वेस्टमेंट के खातों सहित अन्य कई दस्तावेज अभी तक जांच के लिए उपलब्ध नहीं करवाए गए हैं। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने दो टूक कहा कि अग्रिम जमानत को अगर बहाल रखना है तो यह जानकारी देना होगी, जिसके लिए आठ हफ्ते का समय कोर्ट ने दिया है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 3 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 3 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 4 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 8 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 8 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 11 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 11 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 11 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 12 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 12 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 12 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 12 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 14 दिन पहले
Indoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 17 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 18 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 22 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 24 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 24 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 24 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 26 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 26 दिन पहले