तत्काल होगा रिएक्शन:अरुणाचल में तेजी से बन रहे पुल-सुरंग, चीन के हरकत करते ही पहुंच पाएगी सेना
अरुणाचल प्रदेश में चीन को पूर्वी लद्दाख जैसी हरकत का मौका नहीं देने की तैयारी जोरों पर है।
अरुणाचल प्रदेश में चीन को पूर्वी लद्दाख जैसी हरकत का मौका नहीं देने की तैयारी जोरों पर है। सेना को तेजी से मोर्चे तक पहुंचाने के लिए अरुणाचल सेक्टर में 1350 किलोमीटर लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर सड़क और सुरंगों का जाल बिछाया जा रहा है।
साथ ही इजराइल से मिले ड्रोन विमानों और विशेष हेलिकॉप्टरों के जरिये हाईटेक सर्विलांस सिस्टम भी तैयार किया गया है, जो हर छोटी हरकत की जानकारी तत्काल दे रहा है।
बनाए जा रहे हैं 20 पुल, समय से पहले पूरी होंगी सुरंगें
PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, सीमा सड़क संगठन (BRO) के एक इंजीनियर अनंत कुमार सिंह ने ब ताया कि अरुणाचल में सीमा तक तेजी से पहुंचने के लिए बहुत सारी सड़कें व सुरंगें बनाई जा रही हैं। करीब 20 बड़े पुल तैयार किए जा रहे हैं, जो टैंक जैसे भारी वाहनों का वजन सह सकते हैं।
- नेचिफू और सेला पास में दो ऐसी सुरंगें बन रही हैं जिनसे इलाके में पूरा साल आवाजाही आसान होगी
- अगले साल अगस्त में समय से पहले तैयार हो जाएंगी ये दोनों सुरंग
- तेंगा जीरो प्वाइंट से ईटानगर तक बेहद अहम सड़क तैयार हो रही है
- तवांग से शेरगांव तक भी “वेस्टर्न एक्सेस रोड” का निर्माण तेजी पर
- तवांग को रेलवे नेटवर्क से जोड़ने के प्लान पर भी किया जा रहा है काम
तैनात कर दिए हैं इजराइल से मिले ड्रोन
सीमा तक तेजी से पहुंच बनाने के साथ ही पल-पल की हरकत की निगरानी पर भी जोर है। इसके लिए रात और दिन लगातार सर्विलांस किया जा रहा है। सर्विलांस के लिए रिमोट से चलने वाले एयरक्राफ्ट की फ्लीट लगाई गई है। इनमें इजराइल से मिले हेरोन ड्रोन की फ्लीट भी शामिल है, जो लंबे समय तक उड़ान भरकर अहम डाटा और तस्वीरें कमांड व कंट्रोल सेंटरों को भेज रहे हैं।
भारतीय सेना की एविएशन विंग ने भी सर्विलांस के लिए अपने हेलिकॉप्टर उतारे हैं। एविएशन विंग ने एडवांस्ड लाइट हेलिकॉप्टर- रूद्र, का वेपन सिस्टम इंटिग्रेटिड (WSI) संस्करण इसके लिए तैनात किया है, जिसने इस रीजन में भारत के सामरिक अभियानों को और ज्यादा मजबूती दी है।
बैटलफील्ड ट्रांसपेरेंसी बनाने की कोशिश
5 माउंटेन डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल जुबिन ए मीनावाला ने सोमवार को PTI से कहा कि हमारा टारगेट ज्यादा से ज्यादा बैटलफील्ड ट्रांसपेरेंसी तैयार करना है। इसके लिए सड़क ढांचे को मजबूत करने के साथ ही हाईटेक सर्विलांस उपकरणों की मदद ली जा रही है।
सेना की 5 माउंटेन डिवीजन बूम ला से भूटान के पश्चिमी हिस्से तक सीमा की निगरानी का काम संभालती है। इसे भारतीय सेना की सबसे अहम तैनाती माना जाता है।
मेजर जनरल जुबिन ने कहा, ‘अब दुश्मन हमें सरप्राइज नहीं कर सकता। हम अपने लक्ष्यों को लेकर पूरी तरह विश्वस्त हैं। हम हर संभव हालात से निपटने में विश्वास वाली अप्रोच का पालन कर रहे हैं।’

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
TechnologyUK ने £100m निवेश कर ‘world first’ एआई Biosecurity Lab स्थापित किया 48 मिनट पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 6 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 6 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चतुर्थ राष्ट्रीय HR-CSR सम्मेलन ‘अभ्युदय’ का शुभारंभ किया 6 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट की 6 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश में 28 अक्टूबर को ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजन 12 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: 5,800 करोड़ रुपये निवेश, 10,000 नौकरियाँ 12 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया 12 घंटे पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 5 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 5 दिन पहले
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 5 दिन पहले
India Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 7 दिन पहले
MadhyaPradeshजनसमस्याओं का निराकरण संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न श्रमिक और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से किया संवाद 8 दिन पहले
MadhyaPradeshअपनी संस्कृति पर करें गर्व, यही गर्वोक्ति समाज को ले जाएगी विकास की नई ऊंचाईयों तक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
MadhyaPradeshसामान्य से कम वर्षा वाले जिलों में जल प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
MadhyaPradeshश्री उज्ज्वल निकम ने न्याय के प्रति देशवासियों की बढ़ाई आस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
MadhyaPradeshसेमीकॉन समिट में निवेशकों को दें सरकार की इन्वेस्टर्स फ्रेन्डली पॉलिसी की जानकारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 8 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले