देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 11 बार पढ़ी गई

कोरोना देश में:बीते 24 घंटे में 2.59 लाख संक्रमितों की पहचान हुई, 3.57 लाख ठीक हुए; नए मरीजों का आंकड़ा 34 दिन में सबसे कम

देश में कोरोना संक्रमण का ग्राफ और नीचे आ गया है। बीते 24 घंटे में 2.59 लाख मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि 3.57 लाख मरीज ठीक हुए हैं।

Abhishek Raghuvanshi21 मई 2021 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

देश में कोरोना संक्रमण का ग्राफ और नीचे आ गया है। बीते 24 घंटे में 2.59 लाख मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि 3.57 लाख मरीज ठीक हुए हैं। हालांकि, महामारी से जान गंवाने वालों का आंकड़ा फिर एक बार 4 हजार के पार चला गया। गुरुवार को 4,208 मरीजों ने दम तोड़ दिया। इस तरह एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 1.02 लाख की कमी आई।

गुरुवार को कोरोना के नए केस का आंकड़ा 34 दिन में सबसे कम रहा। इससे पहले 16 अप्रैल को 2.34 लाख नए केस आए थे। सबसे बड़ी राहत है कि 8 दिन से नए केस के मुकाबले ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा ज्यादा बना हुआ है। इससे एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। कोरोना की दूसरी लहर में सबसे ज्यादा 37.41 लाख एक्टिव केस 9 मई को थे। 11 दिन में यह घटकर 30.22 लाख रह गए हैं।

तस्वीरों में खबर7 फोटो

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 2.56 लाख
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 3.52 लाख
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 4,146
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.60 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 2.27 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 2.91 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 30.24 लाख

19 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 19 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

13 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यानी यहां पाबंदियां तो हैं, लेकिन छूट भी है। इनमें पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

प्रमुख राज्यों के हाल

1. महाराष्ट्र
यहां गुरुवार को 29,911 लोग संक्रमित पाए गए। 47,371 लोग ठीक हुए और 984 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 54.97 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 50.26 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 85,355 लोगों की मौत हो गई। 3.83 लाख मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

2. उत्तर प्रदेश
यहां गुरुवार को 6,681 लोग संक्रमित पाए गए। 13,590 लोग ठीक हुए और 236 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 16.51 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 15.16 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 18,588 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 1.16 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

3. दिल्ली
दिल्ली में गुरुवार को 3,231 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 7,831 लोग ठीक हुए और 233 की मौत हो गई। अब तक 14.09 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 13.47 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,579 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 40,214 का इलाज चल रहा है।

4. छत्तीसगढ़
यहां गुरुवार को 5,212 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 9,501 लोग ठीक हुए और 113 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 9.36 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.42 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 12,295 मरीजों की मौत हो चुकी है। 81,466 मरीजों का इलाज चल रहा है।

5. गुजरात
राज्य में गुरुवार को 4,773 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 8,308 लोग ठीक हुए और 64 की मौत हो गई। अब तक 7.76 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6.77 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,404 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 89,018 लोगों का इलाज चल रहा है।

6. मध्यप्रदेश
राज्य में गुरुवार को 4,952 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 9,746 लोग ठीक हुए और 88 की मौत हो गई। अब तक 7.52 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6.72 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 7,315 लोगों की मौत हो चुकी है। 72,725 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मध्यप्रदेश में 28 अक्टूबर को ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजनMadhyaPradeshमध्यप्रदेश में 28 अक्टूबर को ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजन 6 घंटे पहलेमध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: 5,800 करोड़ रुपये निवेश, 10,000 नौकरियाँMadhyaPradeshमध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: 5,800 करोड़ रुपये निवेश, 10,000 नौकरियाँ 6 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया 6 घंटे पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहलेप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहले
बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 7 दिन पहलेजनसमस्याओं का निराकरण संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshजनसमस्याओं का निराकरण संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहलेतीन मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshतीन मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहलेराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहलेह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृतिMadhyaPradeshह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृति 7 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षणMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 7 दिन पहलेऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
बिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 8 दिन पहलेहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्तIndoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 8 दिन पहलेमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहलेजबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरीMadhyaPradeshजबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरी 9 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाईMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 9 दिन पहलेमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजाMadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 9 दिन पहले
↑