कोरोनाकाल में 7वीं बार वाराणसी से रूबरू होंगे PM:4 डॉक्टर्स और 100 हेल्थकेयर वर्कर्स से संवाद करेंगे मोदी; कोविड मैनेजमेंट की जानकारी देंगे कमिश्नर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के चार डॉक्टर्स और 100 हेल्थ केयर वर्कर्स से ऑनलाइन बातचीत करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के चार डॉक्टर्स और 100 हेल्थ केयर वर्कर्स से ऑनलाइन बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री की इस वर्चुअल मीटिंग के दौरान वाराणसी के कमिश्नर दीपक अग्रवाल कोविड और नॉन कोविड हॉस्पिटल के कामकाज का प्रेजेंटेशन देंगे। साथ ही कोविड मैनेजमेंट की रिपोर्ट भी पेश करेंगे।
कोरोना काल में पीएम मोदी 7वीं बार वाराणसी के लोगों और प्रशासनिक अफसरों से वर्चुअली संवाद करेंगे। इसके पहले 18 अप्रैल 2021 को मोदी ने वाराणसी के अफसरों से बात की थी। कोरोना के समय 30 नवंबर 2020 को वह एक बार वाराणसी दौरे पर भी आए थे। मोदी की गैर-मौजूदगी में उनका कामकाज एमएलसी और रिटायर्ड IAS एके शर्मा देखते हैं।
बनारस मॉडल को अन्य जिलों में लागू करा सकते हैं पीएम
नई दिल्ली के उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री बीएचयू, कैंसर अस्पताल, डीआरडीओ और जिला अस्पताल के एमएस से बात करेंगे। प्रधानमंत्री इन चारों चिकित्सकों से यह भी जानेंगे और समझेंगे कि 15 अप्रैल को उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में संक्रमण की जो दर 36.1 प्रतिशत थी, वह लगातार घटते क्रम में 18 मई को 4.1 प्रतिशत तक कैसे पहुंच गई। उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री कोरोना वायरस के संक्रमण पर नियंत्रण के बनारस मॉडल से प्रभावित होकर अन्य जिलों में भी इसे लागू करने की बात कर सकते हैं। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि ट्रेस, ट्रैक और ट्रीट के फॉर्मूले पर लगातार काम कर कोरोना वायरस के संक्रमण को कम करने की कोशिश की गई है। इस काम में जनसहयोग भी पर्याप्त मिला है।
अस्पतालों का हाल भी जानेंगे
प्रधानमंत्री के सामने वाराणसी के कमिश्नर दीपक अग्रवाल BHU में DRDO द्वारा बनाए गए पंडित राजन मिश्र अस्थायी कोविड हॉस्पिटल सहित अन्य अस्पतालों के कामकाज को भी प्रस्तुत करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री वाराणसी में कोविड की दूसरी लहर से निपटने के लिए चल रहे प्रयासों के अलावा तीसरी लहर की तैयारियों पर भी चर्चा करेंगे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश में 28 अक्टूबर को ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजन 5 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: 5,800 करोड़ रुपये निवेश, 10,000 नौकरियाँ 5 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया 5 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 7 दिन पहले
MadhyaPradeshजनसमस्याओं का निराकरण संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
MadhyaPradeshतीन मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
MadhyaPradeshह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृति 7 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 7 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 8 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
MadhyaPradeshजबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरी 9 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 9 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 9 दिन पहले