देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 1 बार पढ़ी गई

अमन की उम्मीद:11 दिन की जंग आज थमेगी, इजराइल और फिलिस्तीन सीजफायर पर राजी; गुप्त बातचीत के बाद हमास भी झुकने पर मजबूर

11 दिन चली जंग के बाद आखिरकार इजराइल और फिलिस्तीन सीजफायर पर सहमत हो गए। गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे (भारतीय समय के अनुसार) हमास (इजराइल इसे आतंकी संगठन बताता है) ने भी इसकी पुष्टि कर दी।

Abhishek Raghuvanshi21 मई 2021 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

11 दिन चली जंग के बाद आखिरकार इजराइल और फिलिस्तीन सीजफायर पर सहमत हो गए। गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे (भारतीय समय के अनुसार) हमास (इजराइल इसे आतंकी संगठन बताता है) ने भी इसकी पुष्टि कर दी।

इस जंग में अब तक 230 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। सबसे ज्यादा जान-ओ-माल का नुकसान गाजा पट्टी में हुआ है। यहां करीब 220 लोगों की मौत हुई। यहीं से हमास अब तक इजराइल पर रॉकेट हमले करता रहा है। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को सीजफायर की संभावना को खारिज कर दिया था।

इजराइल ने क्या कहा
सीजफायर की पुष्टि करते हुए इजराइल की तरफ से एक बयान जारी किया गया। इसमें कहा गया- सुरक्षा मामलों पर कैबिनेट की मीटिंग हुई। इसमें चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, इंटरनल सिक्योरिटी चीफ और खुफिया एजेंसी मोसाद के चीफ भी शामिल हुए। इसमें इजिप्ट के उस प्रस्ताव पर विचार-विमर्श हुआ जिसमें हमास के साथ जारी संघर्ष को रोकने का ऑफर दिया गया था। सीजफायर के लिए कोई शर्त नहीं रखी गई है। इस पर दोनों पक्ष सहमत हैं। सीजफायर शुक्रवार से शुरू होगा। इसके समय के बारे में जानकारी बाद में दी जाएगी।

वहीं हमास ने बहुत छोटा बयान जारी किया। इसमें कहा- दोनों पक्ष संघर्ष बंद करने पर (सीजफायर) पर सहमत हो गए हैं। इसकी शुरुआत शुक्रवार से होगी।

गुपचुप कवायद
हमास अब तक इजराइल पर तीन हजार से ज्यादा रॉकेट दाग चुका है। जवाब में इजराइली एयरफोर्स के हमलों ने गाजा पट्टी को मलबे के ढेर में तब्दील कर दिया था। दो दिन से जंग की तेजी कुछ कम हुई। सोमवार के बाद मंगलवार को भी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बातचीत की थी।

अमेरिकी डिप्लोमैट्स ने इजिप्ट और सऊदी अरब के जरिए इस बार हमास से भी संपर्क किया। ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने इजराइली अफसरों के हवाले से बताया था कि शुक्रवार या शनिवार को सीजफायर का ऐलान हो सकता है।

गाजा में रहने वालों की चिंता
हमास का बेस फिलिस्तीन के गाजा में ही है। यहां इसने सैकड़ों सुरंगें बनाई हैं। हमास के लोग रॉकेट फायर करने के बाद इन्हीं में छिप जाते हैं। 7 साल बाद हुई इस जंग में इजराइल ने इनमें से ज्यादातर सुरंगें तबाह कर दीं, लेकिन इसके पहले यहां रहने वाले 20 लाख लोगों की जिंदगी भी तबाह हो चुकी है। गाजा में इस वक्त न तो बिजली है, न पानी और न अस्पताल।

अमेरिका ज्यादा एक्टिव रहा
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन दो बार नेतन्याहू से बात कर चुके थे। जर्मनी के विदेश मंत्री ने भी इजराइली पीएम से बात की। सऊदी अरब और इजिप्ट के प्रभाव का भी बाइडेन ने इस्तेमाल किया। यही वजह है कि इजराइल के साथ हमास पर भी भारी दबाव पड़ रहा था। इजराइल का दावा है कि उसने हमास के 130 लोगों को मार गिराया है। वर्ल्ड मीडिया का दावा है कि जंग में 60 बच्चों की भी मौत हुई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, हमास ने गुरुवार को भी इजराइल पर 70 रॉकेट दागे, हालांकि इजराइल के एयर डिफेंस सिस्टम ने एक भी रॉकेट को अपनी सरजमीं पर नहीं गिरने दिया। इजराइल ने गाजा पट्टी के 1 हजार से ज्यादा टारगेट को तबाह किया है। अब यहां सिर्फ मलबा नजर आता है।

गाजा अब धरती पर बच्चों के लिए नर्क
सीजफायर के ऐलान के पहले UN चीफ एंतोनियो गुतेरेस ने गुरुवार को एक भावुक बयान में कहा था – गाजा इस धरती पर बच्चों के लिए नर्क बन गया है। इसके साथ ही यूएन चीफ ने इजराइल से कहा कि वो गाजा पट्टी में अपनी कार्रवाई रोके। गुतेरेस ने यह बात 193 मेंबर्स वाली जनरल असेंबली में कहीं। इस दौरान गाजा में हमलों पर चिंता भी जताई। उन्होंने कहा- जंग में गाजा को भारी नुकसान हुआ है। बुनियादी व्यवस्थाएं तबाह हो गई हैं। वहां हेल्थ फेसिलिटीज तो छोड़िए, बिजली और पानी की सप्लाई भी ठप हो चुकी है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 घंटा पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 2 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चतुर्थ राष्ट्रीय HR-CSR सम्मेलन ‘अभ्युदय’ का शुभारंभ कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चतुर्थ राष्ट्रीय HR-CSR सम्मेलन ‘अभ्युदय’ का शुभारंभ किया 2 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट की 2 घंटे पहलेमध्यप्रदेश में 28 अक्टूबर को ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजनMadhyaPradeshमध्यप्रदेश में 28 अक्टूबर को ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजन 8 घंटे पहलेमध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: 5,800 करोड़ रुपये निवेश, 10,000 नौकरियाँMadhyaPradeshमध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: 5,800 करोड़ रुपये निवेश, 10,000 नौकरियाँ 8 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया 8 घंटे पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
उज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार परMadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 5 दिन पहलेसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभBhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 5 दिन पहलेगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्टIndia Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 5 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 7 दिन पहलेजनसमस्याओं का निराकरण संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshजनसमस्याओं का निराकरण संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहलेतीन मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshतीन मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
अपनी संस्कृति पर करें गर्व, यही गर्वोक्ति समाज को ले जाएगी विकास की नई ऊंचाईयों तक : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshअपनी संस्कृति पर करें गर्व, यही गर्वोक्ति समाज को ले जाएगी विकास की नई ऊंचाईयों तक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहलेसामान्य से कम वर्षा वाले जिलों में जल प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshसामान्य से कम वर्षा वाले जिलों में जल प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहलेश्री उज्ज्वल निकम ने न्याय के प्रति देशवासियों की बढ़ाई आस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshश्री उज्ज्वल निकम ने न्याय के प्रति देशवासियों की बढ़ाई आस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहलेसेमीकॉन समिट में निवेशकों को दें सरकार की इन्वेस्टर्स फ्रेन्डली पॉलिसी की जानकारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshसेमीकॉन समिट में निवेशकों को दें सरकार की इन्वेस्टर्स फ्रेन्डली पॉलिसी की जानकारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 8 दिन पहलेहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्तIndoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 8 दिन पहलेमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
↑