कानून व्यवस्था की किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तत्परता से तैयार रहे क्यू.आर.एफ. कंपनी : आईजी
आज दिनांक 17/05/2020 को पुलिस महानिरीक्षक इंदौर ज़ोन श्री विवेक शर्मा ने प्रथम बटालियन स्थित क्यू.आर.एफ. कंपनी का निरीक्षण किया जहां उन्होंने कंपनी का "फॉल-इन" टाइम चेक किया जो कि 20 मिनट पाया गया।
आज दिनांक 17/05/2020 को पुलिस महानिरीक्षक इंदौर ज़ोन श्री विवेक शर्मा ने प्रथम बटालियन स्थित क्यू.आर.एफ. कंपनी का निरीक्षण किया जहां उन्होंने कंपनी का “फॉल-इन” टाइम चेक किया जो कि 20 मिनट पाया गया।
आईजी ने कंपनी कमांडर को निर्देशित किया कि क्यू.आर.एफ. कंपनी के जो तीन प्लाटून है उनमें से दिन के समय दो प्लाटून एवं रात के समय एक प्लाटून हमेशा तैयार हालत में रहे ताकि कानून व्यवस्था संबंधी कोई भी पॉइंट मिलने पर 5 मिनट के अंदर बल को नियत स्थान पर रवाना किया जा सके। आईजी ने उपस्थित सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को बताया कि लॉकडाउन खुलने के पश्चात अपराध में बढ़ोत्तरी एवं उससे कानून व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति निर्मित होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता इसलिए हमें अभी से इसके लिए तैयार रहना होगा ताकि पुलिस कम से कम समय में स्थिति नियंत्रण के लिए उपस्थित हो सके।
इसके अलावा आईजी ने जवानों को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने, अपने ‘Buddy’ की सेहत पर नजर रखने एवं एक दूसरे से सतत संपर्क में बने रहने हेतु निर्देशित किया ताकि “फॉल-इन” का मैसेज मिलने पर एक-दूसरे तक समय पर पहुंचाए जा सके।
इसके बाद आईजी लसूड़िया थाने पहुंचे जहां उन्होंने पुलिस द्वारा लॉकडाउन के दौरान किस प्रकार ड्यूटी की जा रही है इसका निरीक्षण किया साथ ही लॉकडाउन में रियायत मिलने पर उत्पन्न होने वाली संभावित स्थितियों से निबटने के लिए थाना प्रभारी एवं सीएसपी को एक-दो दिन के अंदर हर संभावित स्थिति से निबटने के लिए एक “ब्लूप्रिंट” तैयार करने संबंधी निर्देश दिये ताकि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पूर्व में ही तैयार रहे।
इसके बाद थाने से रवाना होकर आईजी थाने के चेकिंग प्वाइंट निरंजनपुर चौराहा पहुंचे जहां उन्होंने नगर रक्षा समिति के सदस्यों एवं उनके कैप्टन से चर्चा कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को जाना और लॉकडाउन के दौरान उनके द्वारा किये जा रहे कार्यो की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले