
इंदौर।भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी,इंदौर की कार्यकारिणी टीम के द्वारा आज आंगनवाड़ी की आशा कार्यकर्ता जो प्रति दिन डोर टू डोर लोगो के घरो में जाकर जानकारी देते है आज उनकी सुरक्षा हेतु अपर कलेक्टर दिनेश जी जैन,SDM श्री राकेश शर्मा जी,तहसीलदार श्री विवेक के सोनकर,ओर HS विश्वकर्मा जी,
रेड क्रॉस सोसाइटी कार्यकारिणी सदस्य एवं व्यापारी प्रकोष्ट इंदौर के अध्यक्ष श्री निर्मल वर्मा घुंघरू, रेड क्रॉस सोसाइटी कार्यकारिणी सदस्य व वरिष्ठ समाजसेवी मधुसूदन भलिका एवं रेड क्रॉस सोसाइटी कार्यकारिणी सदस्य शिव कुमार सोनी, राजेश जोशी जी ने इन सभी कार्यकर्ता को निःशुक्ल 250 सैनिटाइजर की बॉटल का वितरण मल्हारगंज और किला मैदान स्थित कार्यालय में किया सभी आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकर्ता भी अपनी जान जोखिम में रखकर करोना बीमारी से संबंधित जानकारी प्रदान करके संबंधित अधिकारियों को देते है हम सभी को इनको सही जानकारी देना चाहिए जिससे आपकी ओर हमारी सभी को ये समय पर उपचार दिलावा सके इनका सहयोग करे और हम सबको मिलकर इस महामारी पर विजय प्राप्त करना है तो ये इसकी मुख्य कड़ी है ,,आप अपना ओर परिवार का ध्यान रखे घर रहे।
