देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
इंदौर 20 बार पढ़ी गई

COVID-19: बचाव का खास तरीका, ड्रोन के जरिए सैनेटाइज किया जा रहा है ये शहर Indore News in Hindi

ड्रोन के ज़रिये पूरे शहर को सैनिटाइज़ करने में जुटा इंदौर नगर निगम देश का सबसे साफ शहर इंदौर (Indore) कोरोना के खिलाफ जंग में भी अव्वल है.

Abhishek Raghuvanshi21 मार्च 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
COVID-19: बचाव का खास तरीका, ड्रोन के जरिए सैनेटाइज किया जा रहा है ये शहर

ड्रोन के ज़रिये पूरे शहर को सैनिटाइज़ करने में जुटा इंदौर नगर निगम

देश का सबसे साफ शहर इंदौर (Indore) कोरोना के खिलाफ जंग में भी अव्वल है. यहां ड्रोन से वायरस नाशक कैमिकल का छिड़काव कर पूरे शहर को सैनिटाइज़ करने का प्रयास किया जा रहा है.

इंदौर. मध्य प्रदेश के जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मचा हुआ है, इसके देखते हुए पूरे प्रदेश में भारी सतर्कता बरती जा रही है. इंदौर में कोरोना संक्रमण (Corona Infected) से बचाव के लिए खास तरह की ऐहितियात बरती जा रही है. इंदौर नगर निगम शहर में ड्रोन से वायरस नाशक केमिकल का छिड़काव करवा रहा है. ये देश में पहला शहर है जहां ड्रोन के जरिए शहर को सैनिटाइज किया जा रहा है. माना जा रहा है कि इससे कोरोना वायरस के बचने के चांसेस न के बराबर होंगे.

भीड़-भाड़ वाले इलाकों से की गई शुरूआत
निगमायुक्त आशीष सिंह ने बताया कि पहले चीन में ऐसा प्रयोग किया जा चुका है, उसके बाद देश में संभवत: ये पहला प्रयोग है जिसमें भीड़ भाड़ वाले इलाकों को ड्रोन के जरिए सेनीटाइज किया जा रहा है. ड्रोन की सहायता से सब्जी मंडी, प्रमुख बाजारों, सड़कों और भीड़ भाड़ वाले इलाकों में सोडियम हाईपो क्लोराइड और बायो क्लीन का छिड़काव किया जा रहा है.

एक बार में 8-10 किलोमीटर क्षेत्र में दवा का छिड़कावनगर निगम ने निजी कंपनी से दो ड्रोन किराए पर लिए हैं. ये ड्रोन एक बार में 16 लीटर केमिकल लेकर उड़ान भरते हैं और 30 मिनट तक छिड़काव करते हैं. ड्रोन से एक बार में 8-10 किलोमीटर क्षेत्र में दवा का छिड़काव किया जा रहा है.

हर्बल तरीके से तैयार की गई दवा
ड्रोन के जरिए छिड़की जा रही दवा से किसी को नुकसान न हो इसका खास ख्याल रखा गया है, इसलिए ये दवा भी हर्बल तरीके से तैयार की गई है. ये जिस किसी भी व्यक्ति पर गिरती है, उसे नुकसान नहीं होता है. शनिवार से ये ड्रोन शहर को सैनिटाइज करने में लगे हुए हैं. इससे पहले चीन में ड्रोन के जरिए चीनी अधिकारी लोगों पर निगरानी रखने का काम कर रहे हैं. ड्रोन के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे नागरिकों को बिना मास्क लगाए घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी जा रही है. साथ ही एक जगह इकट्ठे हो रहे लोगों को अगाह किया जा रहा है.

व्यापारियों ने लिया सेल्फ लॉक डाउन का फैसला
सरकार के आदेश से पहले आर्थिक राजधानी इंदौर के बाजारों में सेल्फ लॉकडाउन यानी स्वप्रेरणा से दुकानें बंद रखने की तैयारी शुरू हो गई है. कोरोना से निपटने के लिए राज्य के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन अहिल्या चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने इसका आह्वान किया है. चैंबर के भीतर 100 से ज्यादा कारोबारी संगठन सदस्य के तौर पर शामिल हैं. शनिवार को सभी से सहमति बनने के बाद रविवार से 31 मार्च तक शहर के प्रमुख बाजार बंद करने का फैसला लिया गया है. सिर्फ किराना, सब्जी, दूध, दवा जैसी जरूरी वस्तुओं की दुकानें ही खुली रखी जाएंगी. शहर की दुकानें बंद होने से बाजार में भीड़ पर नियंत्रण में मदद मिलेगी.

ये भी पढ़ें –
दिल्ली में सोनिया गांधी से मिलेंगे कमलनाथ तो कांग्रेस के बागी MLA सिंधिया से करेंगे मुलाकात
MP: सरकार की विदाई के बाद अब अफसरों की बारी, ये IAS और IPS हो सकते हैं निशाने पर

Time News Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए इंदौर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 21, 2020, 5:46 PM IST

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
इंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभIndoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 17 घंटे पहलेकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्मानाIndoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 1 दिन पहलेदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौरIndoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 1 दिन पहलेअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डियाIndoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 2 दिन पहले13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखायाIndore13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखाया 2 दिन पहलेअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रहीIndoreअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रही 2 दिन पहलेअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदमIndoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 3 दिन पहलेअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारीIndoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 3 दिन पहले
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 12 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 12 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 14 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 14 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 15 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 15 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 15 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 15 दिन पहले
इंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 21 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 21 दिन पहलेराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमणIndoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 21 दिन पहलेधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजितIndoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 21 दिन पहलेएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकनIndoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 21 दिन पहलेसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरणIndia Newsसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरण 21 दिन पहलेसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाईIndoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 21 दिन पहलेशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 21 दिन पहले
↑