14 अप्रैल से आगे बढ़ा लॉकडाउन तो LPG सिलेंडर की डिलीवरी पर होगा ये असर
एलपीजी सिलेंडर के लिए परेशान न हों. इस दौरान रसोई गैस सिलेंडर की मांग में उछाल आया है.
एलपीजी सिलेंडर के लिए परेशान न हों.
इस दौरान रसोई गैस सिलेंडर की मांग में उछाल आया है. इस पर इंडियन ऑयल कारपोरेशन के चेयरमैन संजीव सिंह का कहना है कि अगर देश में लॉकडाउन 3 हफ्ते से आगे बढ़ा भी तो एलपीजी सिलेंडर के लिए परेशान न हों.
सिलेंडर की रिफिल बुकिंग में 200 फीसद का इजाफा हुआ
दरअसल लॉकडाउन की घोषणा के बाद जहां पेट्रोल, डीजल की मांग में कमी आई है वहीं एलपीजी सिलेंडर की रिफिल बुकिंग में 200 फीसदी का इजाफा हुआ है. इंडियन ऑयल कारपोरेशन के चेयरमैन संजीव सिंह ने उपभोक्ताओं को आश्वस्त किया है कि राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन से आगे बढ़ने के लिए स्टॉक में पर्याप्त पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस (एलपीजी) हैं.
ये भी पढ़ें: COVID-19: अब EPF अकाउंट से निकाल सकते हैं इतनी रकम, सरकार ने बदला नियममांग बढ़ने डिलिवरी कर्मियों पर बोझ बढ़ता है: सिंह
उन्होंने कहा कि ग्राहक घबराहट में अनावश्यक रूप से गैस सिलेंडर की बुकिंग शुरू कर देते हैं तो व्यवस्था पर दबाव पड़ता है. बुकिंग बढ़ने पर गैस सिलेंडर भरने के कारखानों को सूचना तत्काल दे दी जाती है और वे सिलेंडर भरने का काम तेज कर देते हैं. वहां से सिलेंडर वितरकों को जाता है और वितरक अपने डिलिवरी कर्मचारियों के जरिए घर-घर सिलेंडर पहुंचाते हैं. यदि मांग बहुत ज्यादा बढ़ जाती है तो पहले से दबाव में काम करने वाले वितरकों ओर डिलिवरी कर्मियों पर भी बोझ बढ़ जाता है.
मार्च में पेट्रोल की मांग 8% रह गयी
उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस के कारण आवाजाही पर देशव्यापी पाबंदी के चलते वहनों और विमानों आदि का परिचालन प्रभावित होने से डीजल पेट्रोल और विमान ईंधन की मांग घट गई है. मार्च में पेट्रोल की मांग 8% और डीजल की मांग 16% घट गई है. इसी तरह विमान ईंधन की मांग में भी 20% की गिरावट दर्ज की गई है.
ये भी पढ़ें: SBI के बाद इस सरकारी बैंक ने दिया तोहफा, ब्याज दरों में की बड़ी कटौती
सिंह ने कहा कि हल्की मांग कम होने से तेल शोधन संयंत्रों ने डीजल और पेट्रोल का उत्पादन 25 से 30% घटा दिया है. तेलशोधक कारखानों में कच्चे तेल के प्रसंस्करण से एक अनुपात में पेट्रोल, डीजल, मिट्टी तेल और विमान ईंधन तथा एलपीजी का उत्पादन होता है. यदि कच्चे तेल की प्रोसेसिंग कम होती है तो इन सभी सभी ईंधनों के उत्पादन में उसी अनुपात में कमी आती है.
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए मनी से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: March 30, 2020, 9:22 AM IST

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
LifestyleMarshall Monitor III ANC अब $200 से कम में उपलब्ध 38 मिनट पहले
Lifestyleहॉट क्लोद्स एयरर: टम्बल ड्रायर का सच में विकल्प 1 घंटा पहले
BusinessIMF ने चीन को खर्च बढ़ाने का आग्रह किया, अमेरिका को बचत पर 2 घंटे पहले
BusinessHealey ने वादा किया सस्ते marmalade और gherkins का 2 घंटे पहले
SportsBallon d’Or 2026: लंदन में पुरस्कार समारोह के अपडेट 3 घंटे पहले
Sportsआर्सेनल और नापोली की रुचि: पेरू के स्ट्राइकर वैरेला पर नजर 3 घंटे पहले
Health & Fitnessइंग्लैंड के कंसल्टेंट डॉक्टर अगले महीने हड़ताल पर 3 घंटे पहले
TechnologyApple ने iPhone Duo के अंदरूनी स्क्रीन टूटने पर प्रतिक्रिया दी 5 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सप्त गौ परिक्रमा मंदिर में गौ पूजन किया 17 घंटे पहले
LifestyleLes Deux Alpes में 17 अजनबी, एक नया स्की गैंग 18 घंटे पहले
MadhyaPradeshराज्यपाल पटेल ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों से पेड़ लगाने का आह्वान 18 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश के शिल्पकार मोहम्मद आरिफ खत्री को सीलोन क्राफ्ट वीक 2026 में आमंत्रण 18 घंटे पहले
BusinessSoftBank का $50 बिलियन निवेश योजना: मलेशिया को AI राष्ट्र बनाने की दिशा में 19 घंटे पहले
Businessयूके बजट: हेलि की नई योजनाएँ और टैक्स बदलाव 19 घंटे पहले
SportsReal Madrid ने Barcelona को 2-1 से हराया, Mbappé ने डबल गोल किया 20 घंटे पहले
Sportsफॉर्मूला 1 ड्राइवर रेटिंग: एंटोनेल्ली और लेक्लेयर करीब परफेक्ट 20 घंटे पहले
Lifestyleपैटर हाउटन और एनी ब्राउनिंग: 1997 में मेलबर्न में पहली मुलाकात 2 दिन पहले
Businessअमेरिकी दूतावासों ने इरान के खतरे के बीच सुरक्षा बढ़ाई 2 दिन पहले
Businessजर्सी में परिवारों की क्रिसमस सहायता मांग में बढ़ोतरी 2 दिन पहले
Health & Fitness93-वर्षीय माँ ने 10 घंटे इंतज़ार किया एम्बुलेंस के लिए 2 दिन पहले
TechnologyUK ने £100m निवेश कर ‘world first’ एआई Biosecurity Lab स्थापित किया 2 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 2 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 2 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चतुर्थ राष्ट्रीय HR-CSR सम्मेलन ‘अभ्युदय’ का शुभारंभ किया 2 दिन पहले